सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अधिकारी, पात्र लाभार्थियों को दिलाये लाभ: माला श्रीवास्तव
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने जनसुनवाई दौरान कलेक्ट्रेट कक्ष में फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों को नियमानुसार तत्काल निस्तारण करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई, तहसील समाधान दिवस, थाना दिवस आदि पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें तथा निराकरण समयबद्ध के साथ ही गुणवत्तापरक एवं मानक के अनुरूप शिकायत का निवारण करायें। जन सामान्य की शिकायतों को लंबित न रखा जाए, शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सरकार की मंशा के अनुरूप नियमानुसार कार्यवाही करें तथा सरकार की महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार योजनाओं का लाभ दिया जाए।
Read More »
Jansaamna
कहीं किसी साजिश के तहत तो नहीं हो रहीं हर जिले में पत्रकारों के साथ अभद्रता की घटनाएं
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र के बसिया की बाग के निकट से पुलिस ने एक शख्स को पकड़ लिया, जिसके पास से तलाशी के दौरान गांजा बरामद हुआ है, सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। शाम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बसिया की बाग के निकट से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से तलाशी के दौरान 1100 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसे गिरफ्तार कर कोतवाली लाया गया है और गुरुवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि देव कुमार पुत्र फूलचन्द्र निवासी अरखा को गांजा बेचने के आरोप में जेल भेजा गया है।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कलेक्ट्रेट बचत भवन सभागार में अपराध, कानून व्यवस्था, अभियोजन कार्यों को लेकर सभी उप जिलाधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद निस्तारण, आपसी रंजिश, अपराध रोकथाम, विवेचना निस्तारण, अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पाबंदी की कार्यवाही, गुंडाएक्ट, जिलाबदर एवं हिस्ट्रीशीटर आदि की समीक्षा किया तथा अपराधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, पास्को एक्ट, हत्या, बलात्कार, अपहरण, दहेज प्रथा आदि प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि पॉक्सो अधिनियम वाले मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र निस्तारित कराए।