कानपुर। बर्रा के पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जाँच कराने व अमन के दुशमनों को ऐसा सबक मिले दोबारा ऐसी हरकत न कर सकें। इसी को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ग्रुप के अध्यक्ष इखलाक अहमद डेविड की अगुवाई में कानपुर नगर के पुलिस कमिशनर से मिला व ज्ञापन प्रेषित किया। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस कमिशनर असीम अरुण से वार्ता करते हुए अवगत कराया कि कानपुर बर्रा.8 में एक बस्ती में दो पड़ोसी कुरैशा बेगम व रानी के परिवार में बाइक के मुद्दे को लेकर झगड़ा शुरु हुआ था। इसमे कुरैशा बेगम ने रानी व उनके परिवार द्वारा मारपीट करने व रानी ने 09 जुलाई को कुरैशा बेगम के पुत्रों द्वारा किशोरी पुत्री से छेड़छाड़ व धर्म परिवर्तन का दबाव डालने की शिकायत बर्रा थाना में की थी। रानी ने पुलिस कार्यवाही न करने की बात कही और उसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारी स्वयं ही पुलिस व जज की तरह कुरैशा बेगम के घर सैकड़ो की तादात में उसके पुत्रों को सज़ा देने पहुंचे, घर पर उसके पुत्र नही मिले, लेकिन सड़क पर कुरैशा बेगम का देवर ई रिक्शा चलाने वाला अफसार मिल गया, बजरंग दल के लोग उसके साथ मारपीट के साथ जय श्रीराम के नारे लगवाए अपने पिता को पीटते देख उसकी मासूम बच्ची अपने पिता से लिपटकर रोती.गिड़गिड़ाती अब्बा को छोड़ने की फरियाद करती रही, लेकिन बच्ची की फरियाद बजरंग दल की हिंसक भीड़ ने नही सुनी, उनको बच्ची पर रहम नही आया वो अफसार को पीटते रहे और जय श्रीराम के नारे लगवाते रहे पुलिस ने बड़ी मुश्किल से अफसार को बजरंग दल के लोगो से बचाया।
Read More »
Jansaamna
छतोह,रायबरेली| खण्डशिक्षा अधिकारी छतोह धर्मेश कुमार यादव द्वारा आज प्रथम बार गूगल मीटिंग के माध्यम से सभी प्रधानाध्यपकों तथा ए.आर.पी के साथ मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम धर्मेंद्र कुमार मिश्र सहित सभी ए.आर.पी द्वारा सभी प्रधानाध्यपकों के साथ समीक्षा के बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया तत्पश्चात खण्डशिक्षा अधिकारी द्वारा प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से जल-जीवन मिशन योजनान्तर्गत नल-जल संतृप्तीकरण का फार्म भरने,एम.डी.एम. के 76 दिन,49 दिन एवं 138 दिन के राशन और कन्वर्जन कास्ट एक्सल फाइल प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करने,विद्यालय उपभोग प्रमाण पत्र,नवीन नामांकित बच्चों का नामांकन,पोर्टल पर भरने की स्थिति, प्रेरणा पोर्टल प्रदर्शित आधार वेरीफाइड बच्चों का डाटा की जाँच करके वेरीफाइड करने,डी.बी.टी. हेतु सभी प्रधानाध्यपकों को डाटा तैयार करने तथा पासबुक की छायाप्रति रखने,कन्या सुमंगला योजना हेतु बालिकाओं का सर्वे कर उनका आवेदन ऑनलाइन भरवाकर प्रतिदिन सूचना कराने के साथ आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे कार्य तथा कायाकल्प योजना हेतु कार्ययोजना तैयार कर ग्रामप्रधान को अवगत कराने के अतिरिक्त अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं की समीक्षा की।
छतोह,रायबरेली| बेखौफ़ बदमाशों ने दिन दहाड़े 82050/रू. लूटकर पुलिस प्रशासन को नागपंचमी के त्योहार की सलामी ठोंक दी।सलोन-जायस रोड पर बिरनावा मोड़ के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा छतोह की पुरानी बिल्डिंग के बगल में ग्राहक सेवा केन्द्र स्थित है।इसे मीरा पत्नी राधेश्याम निवासिनी छतोह संचालित करती हैं। काउन्टर पर अक्सर उसका भाई हरीलाल बैठता है किन्तु आज उसका पति राधेश्याम बैठा था।पूर्वाह्न 11बजे एक काले रंग की हीरो हान्डा मोटर साइकिल से तीन युवक आये जिनमें से एक मोटरसाइकिल स्टार्ट किये सड़क पर रुका रहा शेष दो बदमाश केन्द्र के अन्दर घुसे और राधेश्याम की कनपटी पर तमन्चा लगाकर सैमसंग गैलेक्सी A51 मोबाइल काउंटर से 82050/रूपये से भरा बैग लूट कर फरार हो गये।गाँव के कुछ लोगों ने थाना उदयपुर,प्रतापगढ़ की राजापुर बाजार तक पीछा किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय,उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम दास और उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंँचे और छानबीन में जुट गए।