‘मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण मेला का हुआ आयोजन’
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ऑनलाईन स्वरोजगार संगम ऋण वितरण मेला सम्पन्न हुआ इस कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 5 लाभार्थियों को जिला उद्योग केन्द्र द्वारा संचालित योजनाओं से लाभांवित किया गया। इस कार्यक्रम के तहत जनपद कानपुर देहात के ज्ञान सिंह कुशवाहा को ‘ एक जनपद एक उत्पाद वित पोषित योजना ‘ के अन्तर्गत 4.00 लाख ऋण की चेक, योगेश कुमार को’ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम येाजना’ के अन्तर्गत 5.00 लाख, जयबीर सिंह को मुख्यमंत्री’ युवा स्वरोजगार योजना’ के अन्तर्गत 2.00 लाख का स्वीकृत पत्र एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में हलवाई विधा के राम कुमार व दर्जी विधा की नीलम को टूलकिट। जिलाधिकारी व उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र एवं अग्रणी जिला प्रबन्धक के माध्यम से प्रदान की गयीं।
Read More »
Jansaamna
एक्शन, ड्रामा, सीटीमार सीक्वेंस और ढेर सारा मनोरंजन . क्या आप मास महाराजा स्टाइल में कॉप एक्शन ड्रामा देखने के लिए तैयार हैं। इस वीकेंड रवि तेजा अपना स्वैग दिखाएंगे और साल 2021 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक क्रैक में सभी क्रिमिनल्स को क्रैक करेंगे। सुपर स्टार रवि तेजा, जिन्हें मास महाराजा के नाम से भी जाना जाता है। अपने करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म के साथ लौट आए हैं। जनवरी में पोंगल पर रिलीज हुई फिल्म क्रैक 2021 की इंडिया की पहली सुपरहिट फिल्म बन गई। गोपीचन्द मलिनेनी के निर्देशन में बनी इस पावर.पैक्ड एंटरटेनर में मेगास्टार रवि तेजा और खूबसूरत श्रुति हसन लीड रोल में हैं। एक गर्म मिज़ाज़ पुलिस ऑफिसर के रूप में रवि तेजा की जबर्दस्त परफॉर्मेंस के साथ उनका शानदार एक्शन और आकर्षण दर्शकों को यकीनन टीवी स्क्रीन से बांध लेगा। तो आप भी 27 जून को रात 8 बजे ज़ी सिनेमा पर मास महाराजा के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ मास एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए।
चन्दौली।