प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। मुख्य विकास अधिकारी, प्रयागराज प्रेम रंजन सिंह ने बताया है कि निदेशक, सोशल आडिट निदेशालय द्वारा मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत कराये गये कार्यों के सोशल आडिट का कैलेण्डर जारी किया गया है। कैलेण्डर में जनपद के 04 विकास खण्ड क्रमशः विकास खण्ड- चाका के 59-ग्रा0पं0, करछना के 80-ग्रा0पं0, कौंड़िहार के 130-ग्रा0पं0 एवं मऊआइमा के 56-ग्राम पंचायतों में मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत वर्ष 2018-19 में मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का सोशल आडिट सम्पन्न कराने के लिये दिनांक 28 दिसम्बर, 2019 से 25 मार्च, 2020 तक का सोशल आडिट का कैलेण्डर जारी किया गया है। जारी कैलेण्डर के क्रम में सम्बन्धित विकास खण्ड के खण्ड विकास अधिकारियों एवं सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है।
सोशल आडिट कैलेण्डर में जनपद के जिस विकास खण्ड का चयन किया गया है, उस विकास खण्ड की सभी ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2018-19 में मनरेगा तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत कराये गये कार्यों का शत-प्रतिशत सोशल आडिट कराया जायेगा। चयनित ग्राम पंचायतों का सोशल आडिट किये जाने हेतु निम्नवत कार्यवाही सुनिश्चित की जानी आवश्यक होगी।
Read More »