रूरा कानपुर देहात, लालू भदौरिया। शनिवार पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा ने थाना समाधान दिवस में उस्का में खुद फरियादियों को सुना। मामलों के निस्तारण का आदेश दिया। उनकी मौजूदगी का प्रतिफल यह रहा कि सभी मामले गंभीरता के साथ सुने गए और उसके निस्तारण का प्रयास किया गया।
थाने पर आए आठ मामलों में से चार का मौके पर ही निस्तारण हो गया। इसके अलावा राजस्व से संबंधित चार पूर्व के मामलों में तीन में मौके पर टीम भेजी गई। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों से यह भी कहा कि वह संबंधित विभागों में भी समस्या से संबंधित प्रार्थना पत्र दें। ताकि उसका उचित निस्तारण हो सके। राजस्व संबंधित मामलों में संबंधित विभाग व अस्पताल से संबंधित मामले में स्वास्थ्य विभाग को प्रार्थना पत्र दिया जाए। ऐसे मामलों में पुलिस बेहतर तरीके से निदान नहीं दे सकती है। कस्बे के पूर्व शिक्षका शशीकला ने अपने दत्तक पुत्र पर जबरदस्ती रुपये मांगने व मारपीट का आरोप लगा उसके विरूद्ध कार्यवाही की गुहार लगाई इस दौरान। थाने में थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी, विकल्प चतुवेर्दी, ज्ञानप्रकाश पांडेय, उम्मेद सिंह चौहान, ओमकार दीक्षित, विवेक तिवारी, होरीलाल, नरेन्द्र यादव व अन्य उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक ने थाना रूरा के सीमांकन स्थल परिधि की हकीकत को देख थाना के बीच रास्ते में बैरिकेटिंग लगवाने के भी थानाध्यक्ष को निर्दश दिया।
Read More »
Jansaamna
सरोज शुक्लः कानपुर। के ब्लॉक किदवई नगर बसंती मार्केट स्थित मारुति नंदन धाम में गुरूवार को आयोजित संगीतमयी अखंड रामचरित मानस पाठ व श्री राम राज्याभिषेक का विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया।
डॉ. दीपकुमार शुक्लः कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय परिसर स्थित महिला छात्रावास में वहाँ रह रही छात्राओं हेतु विश्वविद्यालय एम्पलॉयमेंट ब्यूरो के द्वारा करियर काउंसलिंग एवं पर्सनल काउंसलिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विश्वविद्यालय एंप्लॉयमेंट ब्यूरो प्रमुख डॉ.सुधांशु राय, चीफ कोऑर्डिनेटर गर्ल्स हॉस्टल बार्शी सिंह, मुख्य वक्ता डॉ.सीमा जैन एवं डॉ.अर्पणा कटियार के द्वारा किया गया। जे के कैंसर इंस्टीट्यूट की काउंसलर डॉ. सीमा जैन ने छात्राओं से हाइजीन डिप्रेशन इत्यादि से सम्बंधित उनके अनुभव साझा किए और अनुभवों के पश्चात उन्हें उनकी पर्सनल लाइफ को एक सही दिशा देने हेतु कुछ टिप्स भी दिए। डॉ. सीमा जैन ने बताया कि आज के समय में छात्राएँ अपने मन की बात तो किसी के साथ साझा नहीं करती हैं बल्कि मन ही मन में उससे और कुंठित होती रहती हैं। जिससे वे अवसाद से ग्रसित हो जाती हैं और ये अवसाद कभी कभी किसी छात्रा को ऐसी दशा की ओर ले जाता है जहाँ से निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में कई बार वे छात्राएँ सुसाइड तक के बारे में सोच लेती हैं। आज जैसा समाज आधुनिकता के दौर में चल रहा है, जहाँ पर आप अपने परिवार के माता-पिता या चाचा-चाची को अपने दोस्त की तरह मानते हैं, तो वहाँ पर ये एक बहुत ही अच्छा संकेत है कि आप अपने अनुभव अपनी दिनचर्या के बारे में अपने पेरेंट्स से कुछ बातें साझा कर सकते हैं। इस अवसर पर गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन कोर्डिनेटर डॉ.वार्शी सिंह ने छात्राओं को यह समझाया कि यहाँ पर रहने वाली सभी छात्राएँ आपस में एक दूसरे के प्रति अच्छा व्यवहार रखें और जो 2 या 3 साल के लिए यहाँ पर रहने आयी हैं उस दौरान इन छात्राओं और शिक्षकों को अपना एक परिवार माने। हॉस्टल वॉर्डन डॉ. अर्पणा कटियार ने छात्रों को यह समझाने की कोशिश की कि कुछ मुसीबतें आपकी जिंदगी को रोक नहीं सकती हैं बल्कि वे मुसीबत आपको और सक्षम बनाती हैं।
कानपुर, जन सामना संवाददाता।
स्वर्गीय बदन सिंह कुशवाहा पुण्य स्मृति में विराट तीन दिवसीय संत समागम संपन्न
हाथरस। पुण्य सलिला गंगा, यमुना और अदृष्य सरस्वती के पवित्र त्रिवेणी संगम ‘तीर्थों के राजा प्रयागराज’ की राग, द्वेश रहित पावन नगरी के रेती में जहाँ भारतवर्श के हर प्रान्त से लोग बिना कोई चिट्ठी पाती, बिना निमंत्रण मात्र कलैण्डर और पुरोहितों द्वारा बताई गई तिथियों के आधार पर लाखों की तादात में इन दो पवित्र नदियों के मिलन को देखने और ईष्वरत्व की अनुभूति करने के लिए रास्ते के कश्टों को झलते हुए पहुँचते हैं। मीलों दूर तक फैली गंगा-यमुना की रेतीली भूमि के विषाल प्रांगण में स्थित संस्था के विषाल पांडाल में से एक मण्डप ‘‘परमसत्ता परमपिता परमात्मा’’ और धर्मोत्थान की अविरल यात्रा को संचालित करने का अवसर हाथरस के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के आनन्दपुरी केन्द्र राजयोग षिक्षिका बी0के0 षान्ता बहिन के सानिध्य में बी0के0 वंदना बहिन, बी0के0 मनोज कुमार, बी0के0 केषवदेव आदि को मिल रहा है।
सासनी। इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों ने आगरा अलीगढ रोड स्थित बडे श्री हनुमान जी मंदिर के निकट मुफलिसी के मारे तथा सब्जी बिक्रेताओं को गर्म टोपे और मफलर बांटे।