कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। संचालित अनुसूचित जाति सब प्लान/ट्राइबल सब प्लान के युवक/युवतियों को स्वरोजगार युक्त बनाने के लिए चार माह की अवधि का 45 अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात द्वारा सिलाई व इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में चलाया जायेगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने देते हुए बताया कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के पत्र कार्यालय, जिला इच्छुक अभ्यर्थी प्रशिक्षण से संबंधित विस्तृत जानकारी व आवेदन उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र, रनियां कानपुर देहात से प्राप्त कर करने की अंतिम तिथि 14 जून तक कार्यालय में जमा कर सकते है। अन्तिम तिथि के बाद कोई आवेदन पत्र स्वीकार नही किया जायेगा। लाभार्थियों का चयन/साक्षात्कार 20 जून को कार्यालय परिसर में होगा। जिसमें समस्त आवेदन अपने मूल अभिलेखों के साथ उपस्थित होगे।
Read More »
Jansaamna
इटावा, राहुल तिवारी। जनपद इटावा में ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन जिला इटावा संगठन की आधिकारिक बैठक का आयोजन रणवीर प्लाजा में आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों द्वारा सर्वसम्मति से आईरा इटावा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जनपद के वरिष्ठ पत्रकार संदीप मिश्रा को चुन लिया गया श्री मिश्रा ने चुने जाने पर संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा की हमारा आईरा भारत देश में पत्रकार हित में काम करने वाला एक मात्र सबसे बड़ा संगठन है। जो अब तक देश के 24 राज्यों में विशाल रूप से कार्यरत है एवं इस विशाल संगठन से देश भर से लगभग 50 हजार पत्रकार साथी जुड़े हुए है। मुझे खुशी है की हम सभी इस विशाल संगठन का एक हिस्सा है आज मै अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों से यह अनुरोध भी करूंगा की हम सब अपने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मर्यादा पूर्वक और पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे इसके साथ ही मैं कभी भी पत्रकार हित में अपने किसी भी पत्रकार साथी का कोई अहित नहीं होने दूंगा ऐसा वादा करते हुए उन्होंने इटावा आईरा के जिलाध्यक्ष डॉ आशीष त्रिपाठी को आईरा संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर उन्हें दी गई इस जिम्मेदारी देने के लिए हार्दिक आभार भी प्रकट किया।
निरंतर ज्ञान बाटने से ही ज्ञान बढ़ता है भूलने की प्रक्रिया गैप देने से होती है शुरू इसलिए पठन पाठन रखे जारी