रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली द्वारा शनिवार को आयोजित की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद रायबरेली के कुल 104603 मामले निस्तारित किये गए। जनपद न्यायालय में आयोजित उद्घाटन समारोह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला जज अब्दुल शाहिद द्वारा बताया गया कि जिला न्यायालय मे वादकारी का हित ही सर्वोच्च है और किसी का नहीं। वादकरियो व आमजन की सुविधा के लिये ही राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। न्यायालयो मे लम्बित मामलो के साथ साथ प्रीलिटिगेशन स्तर पर भी बड़ी संख्या मे लोगो के मामले निस्तारित किये गए, जिससे कि बिना मुकदमा ही लोगो के मामलो का समाधान हो सका। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा बताया गया इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे बैंको की वसूली के 1263 मामले निस्तारित हुये जिसमे कुल 11,21,81,703 रुपये के समझौता हुये। ईचालान के 4719 मामले, वैवाहिक विवादो के 19 मामले, मोटर दुर्घटना दावा के 59 मामले,चेक बाउन्स के 13 मामले, राजस्व के 1897 मामले व अन्य प्रकृति के 93583 मामले निस्तारित हुये। राष्ट्रीय लोक अदालत मे जनपद रायबरेली द्वारा पूर्व मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है तथा जनपद न्यायधीश अब्दुल शाहिद को राजभवन मे राज्यपाल महोदया, मुख्यमंत्री व मुख्य न्यायधीश महोदय द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है। इस राष्ट्रीय लोक अदालत मे भी जनपद रायबरेली के श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुमित कुमार द्वारा सभी न्यायिक अधिकारियो, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, राजस्व अधिकारियो, प्रशासनिक अधिकारियो व वादकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।Read More »
Jansaamna
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। आध्यात्मिक महापर्व मानस संत सम्मेलन के द्वितीय दिवस को जगतगुरू श्रीकामदगिरी पीठाधीष्वर रामानन्दाचार्य श्री राम स्वरूपाचार्य जी महाराज ने अपने प्रवचन में श्रोताओं से कहा कि साधना, साधन, श्रद्धा और समर्पण और संत संस्कृतिक विषय पर सम्बोधन दिया।श्री जगतगुरू ने कहा कि साधना और साधन दोनो दो बाते है। साधना समर्पण के लिए होता है जबकि साधन भोग के लिए होता है। यदि भोग को ईष्वर का दिया हुआ प्रसाद मान ले तो वो मिठाई न होकर प्रसाद हो जाता है। भगवान को जब भोग लगा देते है और उसमे तुलसीदल डाल दिया जाता है तो लोग प्रसाद के रूप में उसे ग्रहण कर अपने माथे से लगाते है। श्रद्धा और समर्पण पर अपने प्रवचन में श्री जगद्गुरू ने कहा कि श्रद्धा और समर्पण से बैराग्य प्राप्त होता है।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के दिशा निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में ऊंचाहार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 12 मार्च 2022 को थाना ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर अभियुक्त मो. आजम पुत्र मो. अली निवसी ग्राम कन्दरावां थाना ऊँचाहार रायबरेली को 1200 ग्राम अवैध गाँजा के साथ थाना क्षेत्र के नहर पुलिया के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना ऊँचाहार पर मुकदमा अपराध संख्या दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।
रायबरेली ,पवन कुमार गुप्ता। जिले मे कुछ दिन पूर्व हुई जहरीली शराब कांड के मामले में प्रशासन ने आज बड़ी कार्रवाई की है बताते चलें कि उस समय चुनाव का दौर चल रहा था और उसी बीच यह मामला प्रकाश में आया था और जहरीली शराब पीने से लगभग दर्जन लोगों की मौत भी हुई थी जिसमें कई अधिकारी निलंबित भी हुए थे। दिनांक 24 जनवरी 2022 की शाम को जनपद रायबरेली के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहाड़पुर में कुछ व्यक्तियों ने एक सरकारी शराब की दुकान से शराब खरीद कर पी ली थी । इस संबंध में थाना महाराजगंज पर दिनांक 25 फरवरी 2022 को ही कई गंभीर धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या दर्ज की गई थी। गांव के किनारे अवैध निर्मित दुकान को ध्वस्त कर दिया गया था तथा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित कुल 11 अभियुक्तों को अवैध अपमिश्रित शराब, घटना में प्रयुक्त वाहनों व अन्य सामग्री सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।इसके साथ ही मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों का शराब माफिया गैंग पंजीकरण कराकर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA),गैंगस्टर अधिनियम, हिस्ट्रीशीट खोलने तथा अपराध करके अर्जित की गयी अवैध संपत्ति की कुर्की हेतु कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई थी।
डीह/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत दिनांक 13 मार्च 2022 को थाना डीह पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान अभियुक्त नारेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ रिंकू सिंह पुत्र सन्तबक्श सिंह निवासी ग्राम कचनावां थाना डीह रायबरेली को 01 अदद तमंचा व 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के साथ थाना क्षेत्र के ग्राम अमर सिंह महाविद्यालय के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है । जिसके विरूद्ध थाना डीह पर मुकदमा अपराध संख्या दर्ज कर तथा शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के दिशा निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल नेतृत्व में एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ के निकट पर्यवेक्षण में ऊंचाहार पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनाँक 13 मार्च 2022 को थाना ऊँचाहार पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या के आधार पर उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम में वाँछित अभियुक्तगण 1-अंकित निषाद पुत्र सुन्दरलाल, 2- रंजीत निषाद पुत्र गेंदालाल निवासीगण ग्राम नेहालीपुर थाना ऊँचाहार रायबरेली को थानाक्षेत्र के कैथवल मोड़ से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
एटीएम से नही निकले पैसे कट गये खाते से,शिकायत पर पहुंची बैंक तो निल हुआ अकाउंट