⇒राज्यमंत्री ने जरुतमन्दों में बांटे कंबल
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने जनपद रायबरेली में विभिन्न निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके साथ ही जरुतमन्दों को कंबल भी वितरित किए। उन्होंने न्याय पंचायत रामसाण्डा में सेमरी रनापुर में रामधनी जायसवाल के घर से हरिश्चन्द्र जायसवाल के घर की ओर नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा बाबा की कुटी राम साण्डा में जनसुविधा हेतु चबूतरा एवं शेड़ निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। न्याय पंचायत ऊंचाहार में बरगदही मजरे ऊँचाहार देहात में सार्वजनिक स्थल पर ओपेन जिम का निर्माण कार्य, सरायं परसू में ऊँचाहार सामुदायिक केन्द्र के निकट तालाब से शिवमंगल बालिका इण्टर कालेज की तरफ नाला निर्माण तथा बसिया की बाग पट्टी रहस में सार्वजनिक स्थल पर ओपेन जिम का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसी दौरान न्याय पंचायत खोजनपुर में सरायं सहिजन के कलेह तालाब से अड्डा झील तक नाला निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
Read More »
Jansaamna
फिरोजााबद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के तत्वाधान में घंटाघर चौराहा पर शहर में चरमराती यातायात व्यवस्था व जाम की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही प्रशासन से ई-रिक्शा व ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण कर चलवायें जाने की मांग। वहीं व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार को एक ज्ञापन सौपा हैं।
⇒62 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए
⇒राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बनाये गए है समूह
⇒भारत जोडो यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मथुरा आए पूर्व केन्द्रीय मंत्री
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन में बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव भ्रमण करने पहुंचे। बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव परिजनों के साथ ठाकुर श्री बांके बिहारी लाल की प्राकृतिक स्थल धनराज मंदिर पहुंचे। जहां पर उन्होंने दर्शन एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही इस मौके पर निधिवन राज मंदिर के सेवायतो के द्वारा तेज प्रताप यादव का माला व पटुका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। वही इस मौके पर बोलते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि उन्हें वृंदावन आने पर एक अलग ही ताकत प्राप्त होती है। वह यहां आकर भगवान श्री कृष्ण के रंग में रंग जाते हैं और मोह माया को छोड़कर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी में राधा नाम सुमिरन करते हुए प्रभु का स्मरण करते हैं।