सैफई थाने के सामने चल रहा है अवैध टेम्पो स्टैंड, दर्जनों दुर्घटना हो चुकी है बीते वर्ष
समाचार पत्रों में खबर छपने के बाद एसएसपी ने एसओ सैफई को दिया था कार्यवाही का आदेश, लेकिन कोई कार्यवाही नही
सैफई,इटावा । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश का असर पूरे प्रदेश में जोर शोर से दिखाई दे रहा है। लेकिन सैफई थाने के एसओ मुख्यमंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखा रहे है। और अवैध टेम्पो मैजिक का पुलिस के संरक्षण में अवैध संचालन हो रहा है। एसएसपी इटावा ने एसओ सैफई को तत्काल थाने के सामने खड़े हुए टेम्पो को हटवाने का आदेश दिया था लेकिन उसके वावजूद भी टेम्पो नही हटाए गए।जिले के हर थाना क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आदेश का पालन कराने की कमान खुद एसएसपी इटावा जय प्रकाश सिंह ने संभाल रखी है। पुलिस अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन कराने में दिन रात एक किए हुए हैं।
Read More »
Jansaamna

राज्य की 111 सशक्त महिलाओं के सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा और महाभारत के युधिष्ठिर गजेंद्र चौहान ने किया सम्मानित
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। एनटीपीसी ऊंचाहार द्वारा चलाए जा रहे बालिका सशक्तिकरण अभियान के समापन के अवसर पर रायबरेली सिटी मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने एनटीपीसी ऊंचाहार का दौरा किया। बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम स्थल में पहुंचने पर मानव संसाधन विभाग की प्रमुख वंदना चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया और उन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान वे बालिका सशक्तिकरण अभियान में प्रतिभाग करने वाली सभी बालिकाओं से मिली और उनके साथ अपने करियर व उससे जुड़े अनुभवों को साझा किया।बालिकाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि कुछ बड़ा पाने का सपना देखा जाए और उसके लिए दृढ़ निश्चय किया जाए। इसके बाद आपका अगला कदम अपनी मंजिल की ओर बढ़ने के लिए होना चाहिए। फिर आपका रास्ता खुद बनता चला जाएगा।उन्होंने आगे कहा कि एनटीपीसी द्वारा संचालित किया जा रहा यह कार्य निश्चित रूप से ना केवल बालिकाओं के लिए अच्छा अवसर दे रहा है साथ ही साथ अन्य संस्थानों को तथा उद्योगों को ऐसे कार्यक्रम करवाने की प्रेरणा मिल रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने विश्वास व्यक्त किया कि बालिका सशक्तिकरण की दिशा में एनटीपीसी का यह कार्य बालिकाओं के भविष्य के लिए बहुत बड़ा संबल साबित होगा।