मण्डी व कार्यालय में नियमित साफ-सफाई हो व अभिलेखो की व्यवस्थाओं को रखे दुरूस्त: दिनेश प्रताप सिंह
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।उत्तर प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने नवीन गल्ला मण्डी रायबरेली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मण्डी की साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मण्डी अधिकारियों को निर्देश दिये कि मण्डी में कही गंदगी न होने दे तथा किसानों व आड़तियों को भी मण्डी को साफ रखने के लिए प्रेरित किया जाए। मण्डी में साफ-सफाई प्रतिदिन की जाए जिससे मण्डी में आने वाले किसान सब्जी, फल, गल्ला आदि को व्यापारियों व आमजनमानस द्वारा अच्छे से खरीदारी की जा सके। मण्डी में कही पर किसी भी प्रकार जलभराव व गन्दगी, कचरा ईक्ठठा न होने दें। साफ-सफाई न होने से अनेक बीमारियां पनपती हैं।
Read More »
Jansaamna
कानपुर देहात।अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, भोजनालय व थाना परिसर की साफ.सफाई का अवलोकन किया गया एवं रिक्रूट आरक्षियों से वार्ता कर पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ ड्यिूटी करने हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिये गये।
एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेण्टर का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु टाइमलाइन निर्धारित करने के मुख्य सचिव ने दिये निर्देश
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित वर-वधूओं को दिया आर्शीवाद
डाकू अब दिखाई नही देतेएपहले सामने आकर लूटते थे अब फोन पर ही लूट लेते है ; वाया साइबर सेल
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया है कि भारत सरकार की अमृत योजना के अन्तर्गत रायबरेली विकास क्षेत्र की जी0आई0एस0 रायबरेली महायोजना-2031 (प्रारूप) तैयार की गयी है। रायबरेली महायोजना- 2021 (प्रारूप) पर प्राधिकरण बोर्ड की 75वीं बैठक विगत 26 मई 2022 के मद संख्या 6 में उ0प्र0 नगर योजना एवं विकास अधिनियम, 1973 की धारा-11 के अंतर्गत आपत्तियां एवं सुझाव आमंत्रित किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है। उक्त के क्रम में रायबरेली महायोजना-2031 (प्रारूप) को जन-सामान्य के अवलोकनार्थ जेल गार्डेन रोड, रायबरेली स्थित व्यवसायिक काम्पलेक्स के प्रथम तल पर विद्यमान कार्यालय, रायबरेली विकास प्राधिकरण के सभागार में दिनांक 14 जून से 13 जुलाई 2022 तक पूर्वान्ह 11ः00 बजे से अपरान्ह 3ः00 बजे तक प्रदर्शित किया जा रहा है।आपत्तिकर्ता/सुझावकर्ता उपर्युक्तानुसार रायबरेली विकास प्राधिकरण कार्यालय में उक्त निर्धारित अवधि के अन्तर्गत किसी भी कार्यदिवस पर अपनी आपत्ति एवं सुझाव लिखित रूप में प्रतियों में प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त अवधि की समाप्ति के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी प्रकार की आपत्ति/सुझाव पर विचार नहीं किया जायेगा।
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता । पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में शुक्रवार को ऊंचाहार के मुस्लिम समुदाय के दुकानदारों ने विरोध में अपनी दुकानें बंद रखीं है ।पिछले शुक्रवार को कानपुर में हुए बवाल के बाद इस शुक्रवार को प्रशासन सतर्क था । पूरे जनपद में पुलिस को चौकस किया गया था । शहर में एएसपी समेत आला अफसर खुद शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल की अगुवाई कर रहे थे । इस दौरान पूरे जिले में शांति रही , किंतु ऊंचाहार में विरोध सामने आया है। ऊंचाहार के सभी मुस्लिम व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अपनी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद रखा है । शुक्रवार सुबह से ही नगर की बड़ी संख्या में दुकानें बंद थी । नगर के खरौली रोड पर सन्नाटा पसरा रहा । इसके अलावा जहां जहां मुस्लिम समुदाय की दुकानें अधिक संख्या में है , वहां की बाजार में भी सन्नाटा छाया रहा।