बिधनू थाना के न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र के सकरापुर गांव मे मंगल की रात एक घर मे खाना बनाते समय लीकेज सीलेंड़र मे आग पकड़ ली। कुछ देर जलने के बाद एक तेज धमाके के साथ सिलेंड़र फट गया। जिससे कमरे की चारो दीवारे गिर गई। वही खाना बना रही महिला सहित परिवार के अन्य सदस्य भी गंभीर रूप से घायल हो गये। धमाके के साथ लगी आग को ग्रामीणों ने घर मे लगा सबमर्सिबल पम्प चलाकर बुझाई।
बिधनू,कानपुर। सकरापुर गांव के निवासी राजमिस्त्री का काम करने वाले भैयालाल प्रजापति 58 अपने परिवार उनकी पत्नी राधा 3 बेटे विजय अजय संजय व दो बहुये बड़ी पुष्पा व छोटी सीमा व उनकी बेटी वैष्णवी के साथ रहते है। भैया लाल के अनुसार मंगलवार की रात बड़ी बहु किचन मे दूध गरम करने के लिये गई थी। जैसे ही बहू ने लाईटर जलाया लीकेज रेगूलेटर ने आग पकड़ ली।जिससे बहू के कपड़े मे आग पकड़ ली। जिसे जैसे तैसे खींच कर बाहर लाया गया। जिसके तुरंत बाद सिलेंडर मे एक तेज धमाका हुआ और घर की चारो दीवारे गिर गई।
धमाके से गिरी दीवार और लगी आग से भैयालाल व उनका दूसरे नम्बर का बेटा अजय व तीसरे नम्बर का संजय पौत्री वैष्णवी धायल हो गई। वही दूसरे कमरे मे बैठी बहू सीमा व राधा सूरक्षित बच गई। वही धमाके की आवाज सुन ग्रामिण मौके पर एकत्र हो गये। और घर मे ही लगे सबमर्सिबल पम्प चलाकर आग बुझाई। घटना की सूचना पर पहुंचे कंट्रोलरूम की पुलिस ने घायलों को निजी असप्ताल मे भर्ती कराया।
Jansaamna
©जागकर रात गुजार रहे अधिकांश उपभोक्ता
रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। ऊंचाहार नगर स्थित गंदा नाला के निकट अज्ञात कारणों से चलते ट्रक में आग लगने से अफरा तफरी मच गई, सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया,गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।मंगलवार की मध्यरात्रि एक ट्रक लखनऊ से प्रयागराज जा रहा था जैसे ही वो नगर के गंदा नाला के पास पहुंचा वैसे ही उसके पिछले हिस्से में आग लग गई। जिसके बाद सजगता दिखाते हुए चालक व खलासी गाड़ी से उतरे और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गये और सूचना पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया।हालांकि आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
एक तरफा प्यार मे मूकबाधिर प्रेमी ने खुदपर प्रट्रोल डालकर आग लगा प्रेमिका को गले लगाया
सिकंदराराऊ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत एक मेगा कैंप का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में उप जिलाधिकारी सिकंदराराऊ श्री वेद सिंह चौहान ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि चिंता, उलझन, अवसाद ,मनोगरसितता, बाध्यता, विकृति के साधन हैं । लेकिन मानसिक रोग हमेशा उपचारित हैं। इनका इलाज संभव है। अतः सभी लोगों को मानसिक रोगों का इलाज लेना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पर माह के तीसरे मंगलवार को विशेषज्ञों द्वारा मानसिक रोग का इलाज किया जाता है । इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा अधीक्षक डॉ रजनेश कुमार द्वारा बताया गया कि मानसिक रोग बड़ों के साथ-साथ बच्चों में भी होते हैं।
सिकंदराराऊ।कोतवाली पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान 9 माह पूर्व सिकंदराराऊ में हुए उपद्रव के मामले में प्रकाश में आये निधौली कला के गांव नगला दुर्जन निवासी वांछित अभियुक्त को बुधवार को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि 10 जुलाई 2021 को सिकंदराराऊ में ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दौरान भीड़ द्वारा पुलिस के ऊपर हमलावर होकर नगर में अराजकता की स्थिति पैदा कर दी गई थी। अभियुक्तों द्वारा एक राय होकर लाठी, डंडा,पत्थरों से पुलिस वालों पर जान से मारने की नीयत से फायर करना तथा पुलिसजन बाल बाल बच जाना और अभियुक्त द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाकर रोडवेज बसों पर पथराव करके बसों में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाना तथा आम जनमानस में दहशत का माहौल पैदा करके अफरातफरी फैलाई गई और बस में बैठी सवारियों एवं आम राहगीरों को अपनी जान बचाकर भागने के लिए मजबूर कर दिया गया।
सिकंदराराऊ।वर्ष 2021- 22 वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम समारोह बुधवार को स्थानीय रेलवे मार्ग पर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विशाल कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष सतीश चंद्र माहेश्वरी, प्रबंधक विनोद कुमार गुप्ता ,सह जिला कार्यवाह प्रदीप गर्ग, राजेंद्र मोहन सक्सैना, विद्यालय प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। सत्र 2021 22 में विद्यालय परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा । सम्मान सहित उत्तीर्ण छात्र संख्या 99, प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्र संख्या 211, द्वितीय श्रेणी छात्र संख्या 231 रही। सीनियर वर्ग में कक्षा 11वीं के छात्र माधव ने विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया तथा कक्षा 6 के छात्र रूद्र प्रताप ने जूनियर वर्ग में 2000 में से 1889 अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है तथा संस्कृत ज्ञान परीक्षा में आठवीं के छात्र रंश ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।