वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने संजीव उपाध्याय-सबका हुआ स्वागत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की शहर के एक रेस्टोरेंट में आयोजित वार्ता के दौरान नगर कमेटी की घोषणा महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, महामंत्री हरीशंकर अग्रवाल ने की। जिसमें 30 सदस्यीय कार्यकारिणी शामिल रही। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, उपाध्यक्षों में महेश चंद्र गुप्ता, अशोक वर्मा, बब्बू पंडित, राकेश शर्मा, मनोज गुप्ता, सुभाष शर्मा, सुधीर जैन, मान सिंह राठौर, धीरज वर्मा, कानूनी सलाहकार सौरभ तिवारी, संयुक्त महामंत्री कमलेश वशिष्ठ, वीरेंद्र गर्ग, मंत्री राहुल अग्रवाल, सचिन गोयल, गौरव बंसल, आकाश बंसल, आलोक अग्रवाल, अजय शिवहरे, कुलदीप वाजपेई, मीडिया प्रभारी मोहित गुप्ता, मंत्री संदीप शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश जैन, मंत्री पप्पन राठौर, संगठन मंत्री प्रदीप अग्रवाल, विमल यादव, पारूल पोरवाल, रंजीत झा, उपाध्यक्ष दीपक गोयल, सौरभ अग्रवाल शामिल रहे। वार्ता के दौरान वरिष्ठ प्रदेश मंत्री मनोज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा, महामंत्री हरीशंकर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, कमलेश शर्मा, वरिष्ठ महानगर उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय, महेश चंद्र गुप्ता मामा आदि उपस्थित रहे। इस दौरान सभी का पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।
Read More »
Jansaamna
शादी के पीछे की परम्परा, जिम्मेदारियां व इसके मर्म को जानना और निभाना हैं
मुगलसराय, चन्दौली, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार व चन्दौली जनपद के अधिकारियों द्वारा प्रति दिन चलाये जा रहे अभियान पालीथीन का उपयोग न करें उसके जगह कपड़े का झोला या कागज की थैली का इस्तेमाल करें। इस अभियान को पूरी तरह सफल बनाने के उद्देश्य से आज रविवार को सुबह 11.00 बजे नगर की सुप्रसिद्ध लोकप्रिय व ललित कलाओं को समर्पित सामाजिक एवम सांस्कृतिक सुर सरिता संस्था के सदस्यों ने गल्ला मण्डी चैराहे से शुरुआत कर पूरे नगर में अभियान चलाकर स्थानीय सम्मानित लोगो व दुकानदारों से सम्पर्क कर शपथ दिलायी कि हम सभी लोग पालीथीन की जगह कपड़े का झोला व कागज की थैली ही इस्तेमाल करेंगे।
मुगलसराय, चन्दौली, जन सामना संवाददाता। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिला इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल मुगलसराय विधायक साधना सिंह से मिलकर अपनी मांगो का एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। पत्र के माध्यम से शिक्षा मित्रों ने विधायक के समक्ष विभिन्न मांग की बेसिक शिक्षा परिषद के तहत नियुक्त लगभग 402 शिक्षामित्रों का अगस्त से अब तक 7 माह का मानदेय ना मिलने से उनके समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। उन्हें अविलम्ब मानदेय दिलाया जाये नियमताबाद के शिक्षा मित्रों का समायोजन अन्य ब्लॉकों में हो जाने के कारण 40 से 50 किलोमीटर रोजाना शिक्षण कार्य हेतु जाना पड़ता है और मानदेय ना मिलने से यह समस्या विकट हो गई है।
इटावा, राहुल तिवारी। जसवंतनगर के एक गांव की रहने वाली इंटरमीडिएट की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा ने खुदकुशी तब की जब उसकी दादी घर में नहीं थी। छात्रा के माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मलाजनी की रहने वाली तनु(17) इंटरमीडिएट में पढ़ती थी। शुक्रवार की रात को छात्रा की दादी मालतीदेवी पड़ोस के गांव में पूड़ी बेलने गई थीं। छात्रा तनु घर में अकेली थी। शनिवार की सुबह जब दादी घर पहुंची तो तनु का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि तनु का सेंटर चैधरी नत्थू सिंह इंटर कालेज सासरपुर में था। शुक्रवार को वह पेपर देने गई थी और उदास थी। दादी ने बताया कि तनु का पेपर खराब हो गया था, हो सकता है। इसीलिए उसने खुदकुशी कर ली हो छात्रा के माता पिता और दादा की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका एक 8 साल का छोटा भाई है, जो फिरोजाबाद में अपनी रिश्तेदारी में रहकर पढ़ता है। यहां घर में दादी शादी समारोह में पूड़ी बेलने का काम करके परिवार का भरण पोषण करती हैं।
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। किसानों के नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट जी की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम आयोजित करके उन्हें याद किया गया तथा विचार गोष्ठी आहूत की गयी।
छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियां देख मनमोहित हुये अतिथि व अभिभावक