हाथरस, नीरज चक्रपाणि। छेड़छाड़ से तंग आकर सातवीं क्लास की छात्रा ने फाँसी लगाकर की आत्महत्या की कोशिश, दिल्ली में उपचार के दौरान हुई छात्रा की मौत। छात्रा की मौत से परिजनों में मंचा कोहराम। छात्रा की मौत के बाद पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लाख कोशिशों के बावजूद भी प्रदेश में छेड़छाड़ के मामले कम न होने का नाम नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते छात्राओं और युवतियों द्वारा छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले आये दिन सामने आ रहे। वहीं बात प्रदेश सरकार द्वारा छात्राओं और युवतियों की सुरक्षा के लिए तैयार किया गया एंटी रोमियो स्क्वायड भी अब पूरी तरह से फेल नजर आ रहा है।
ताजा मामला हाथरस जिले के थाना कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक दबंग युवक द्वारा सातवीं क्लास की छात्रा के साथ स्कूल जाते समय रोजाना छेड़छाड़ की जाााई थी।
Read More »
Jansaamna
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव बसगोई में रूपये मांगने गये मजदूर को दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया और जाति सूचक शब्द बोलते हुए तथा अभद्रता करते हुए भगा दिया। इसकी शिकायत करने पर पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो महिलाएं एकजुट होकर थाने पहुंच गई। जहां मौजूद सीओ सुमन कन्नौजिया ने मामले को सुलझा दिया। बता दें कि 19 दिसंबर दिन बुधवार को कोतवाली मे नगला मिश्रिया निवासी सोनू पुत्र पदमसिंह ने तहरीर दी थी कि उसके भाई शेखर ने गांव बसगोई के सतेन्द्र के यहां काम किया था। जिसके रूपये मांगने उसका भाई सतेन्द्र के घर गया तो उसके साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर मारपीट भी कर दी। बीच बचाव करने जब सोनू आया तो सतेन्द्र और उसके साथ आए लोगों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। शोर शराबा सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गये।
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। रैन बसेरा के नाम पर सासनी के लोगों कोे ठेंगा दिखाकर उनकी भावनाओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। यहां बच्चा पार्क नगर पंचायत द्वारा बनाए गये रैन बसेरा में रात को मुख्य द्वार से ताला और दिन में कमरों से ताला लगाकर रैन बसेरा बनाए जाने की रस्म अदायगी की गई है।