उपमुख्यमंत्री ने 684 करोड़ों की परियोजनाओं का किया लोकार्पण/शिलान्यास
हमीरपुर। वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड सहित संपूर्ण प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित है। केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न विकास परक परियोजनाओं के शिलान्यास करने के साथ ही उसका उद्घाटन करने का भी कार्य कर रही है तथा वर्तमान में विकास कार्य कागजों पर नहीं अपितु धरातल पर दौड़ रहा है। उपरोक्त विचार उप मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश केशव प्रसाद मौर्य द्वारा आज जनपद हमीरपुर में उनके प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस परेड ग्राउंड हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए गए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने हमीरपुर जनपद में लोक निर्माण विभाग के रु0 172.26 करोड़ के 69 कार्यों (250 किमी), विश्व बैंक झाँसी खंड के रुपए 350 करोड़ की लागत से 73 किमी लंबाई के सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया तथा पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत 146 करोड़ के 116 किमी के 23 कार्यों, सेतु निगम के 15.73करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया। इस प्रकार उन्होंने कुल 684 करोड़ की लागत के 439 किमी के 94 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
Read More »
Jansaamna
हमीरपुर।
हमीरपुर।
सलोन/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता|
कानपुर।
कानपुर।
कानपुर।
कानपुर।
कानपुर।