शिवगढ़/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही में थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27/06/2022को करीब 5ः30बजे शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नहरिया मजरे मझिगाव थाना शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा रात्रि गश्त चेकिंग संदिग्ध वाहन के दौरान अभियुक्त बजरंगी पुत्र श्री राम निवासी ग्राम नहरिया मजरे मझिगांव थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली उम्र करीब 40 वर्ष के कब्जे से एक आदत नाजायज तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिस के संबंध में थाना स्थानीय पर शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
Read More »
Jansaamna
फिरोजाबाद। ऑपरेशन पाताल के अंतर्गत थाना रामगढ पुलिस द्वारा शिव मंदिर जगदम्बा नगर के अंदर से चोरी करने वाले तीन अभियुक्तगणों को घटना के महज चंद घंटों के अंदर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया शत प्रतिशत माल भी बरामद किया गया।सीओ सिटी अभिषेक कुमार ने बताया कि 27 जून 2022 को वादी यतीन्द्र शर्मा पुत्र नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी जगदम्बा नगर थाना रामगढ ने थाने में आकर अज्ञात चोर द्वारा शिव मंदिर जगदम्बा नगर से इनवर्टर, पीतल का घंटा, दानपात्र, पूजा के सामान का कनस्तर आदि सामान को चोरी कर ले जाने की सूचना पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देशन में थाना रामगढ पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर महज चंद घंटों में तीन अभियुक्त अजीत उर्फ मोनू मारू पुत्र सत्यप्रकाश निवासी नगला मिर्जा बडा मंदिर वाली गली थाना रामगढ, मनीष पुत्र भूरी सिंह निवासी सरजीवन नगर आम वाली गली थाना रामगढ, रवि पुत्र मदन निवासी ठाकुर मेडिकल के सामने नगला मिर्जा बडा थाना रामगढ को गिरफतार करते हुये अभियुक्त अजीत उर्फ मोनू के मकान से चोरी का शत प्रतिशत माल भी बरामद किया गया।
शिकोहाबाद। हत्या, अपहरण के मुकदमे में विगत सात साल से फरार चल रहे 25000 के इनामिया आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी घटना के बाद से मुंबई में जाकर रह रहा था।सीओ कमलेश कुमार ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि 25 हजार के इनामी ने पकड़ने के बाद पूछताछ में बताया कि वर्ष 2015 में मुंबई से घर आया था। उसके दोस्त सुरजीत, दिनेश, मुकेश उर्फ उस्मानी, मुकेश बघेल, आफताब और राजेश से हो गई थी। 23 अगस्त 2015 को हम सभी ने होटल पर बैठ कर खाना खाया और नशा किया। अंशुल उर्फ रिंकू ने अपने उधारी के पैसा का तगादा सुरजीत से कर दिया था। इसी बात पर अंशुल उर्फ रिंकू का हम लोगों ने गला रस्सी से घोंट कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद से वह अपने परिवार को लेकर मुंबई में रहने लगा। सीओ ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पूर्व शिकोहाबाद आया तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में व्याप्त अनियमिततायें से क्षुब्ध होकर मंगलवार को अधिवक्ताओं ने राहुल यादव सीनियर एडवोकेट के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचे। जहाँ उन्होंने डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की माँग की।इससे पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि तहसील शिकोहाबाद में संचालित न्यायालयों में अनियमिततायें व्याप्त हैं। वक्ताओं उप-जिलाधिकारी न्यायालय में बिना अधिवक्ता का मेमोरेन्डम व वकालतनामा लगवाये बिना किसी जमानत के अहलमद द्वारा मुलजिमों को रिहा कर देना, बहस सुनने के उपरान्त जजमेन्ट न होना, दुरुस्ती व मेढबंदी वादो में लम्बे समय तक आख्यायें प्राप्त न होना आदि, तहसीलदार न्यायालय में अविवादित नामान्तरण वादों में निर्धारित समय-सीमा निकलने के उपरान्त भी नामान्तरण आदेश पारित न होना व रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में परवाना अमलदरामद का समय से इन्द्राज न होना आदि अनेकों प्रकार की अनिमिततायें हैं जिससे वादकारियों को अधिवक्तागण समय से न्याय नहीं दिला पा रहे हैं।
फिरोजाबाद। जन सामान्य की शिकायतों को त्वरित निस्तारण कराये जाने के संबंध में महापौर नूतन राठौर ने नगर निगम के जीवाराम हॉल में लोगों की समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण के संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। मेयर नूतन राठौर ने अपर नगर आयुक्त अरविंद राय की मौजूदगी में एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनी। ज्यादातार शिकायतें पेयजल, सड़क निर्माण, सफाई, जन्म प्रमाण पत्र आदि से संबंधित रही। महापौर ने लोगों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को निस्तारण किये जाने के निर्देश दिए। इस दौरान महाप्रबंधक जल रामबाबू राजपूत, अधिशासी अभियता जल तारकेश्वर पाण्डेय, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिह, कर निर्धारण अधिकारी पुष्पा राठौर के अलावा नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद महापौर ने वार्ड सं. 44 के मौहल्ला सुहाग नगर में चल रहे हॉटमिक्स सड़क निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया।