हाथरसः जन सामना ब्यूरो। आज पूरे देश में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में हाथरस जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संसथान हाथरस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अनूप कुमार यादव निदेशक विकलांग कल्याण विभाग, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सोल उड़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित होने वाली महिलाओ में कोतवाली महिला थाना अध्यक्ष पंकज रानी, लोक शिकायत प्रकोष्ट प्रभारी हेमलता दीक्षित, जिला महिला चिकत्सालय से मंजू अग्रवा, के साथ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हाथरस की दो दर्जन से अधिक छात्राओ को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद अनूप कुमार यादव निदेशक विकलांग कल्याण विभाग, जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने जिला महिला चिकत्सालय में जाकर उन महिलाओ को सम्मानित किया गया जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लड़कियों को जन्म दिया।
Read More »
Jansaamna
हाथरसः जन सामना संवाददाता। किसी ने कहा है कि ‘‘बेटा तब तक आपका है जब तक कि उसे बहू नहीं मिल जाती, बेटी तब तक आपकी है जब तक कि आपकी अर्थी नहीं उठ जाती’’। भारत की महिमा अपरम्पार है जहाँ वर्श में दो बार कन्याओं की पूजा नवरात्रि के अवसर पर की जाती है और साथ ही न केवल कन्याओं को पूज्य माना गया है वरन ‘‘यत्र नारयस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’’ की उक्ति नारी का भारतभूमि में सम्मान को दर्षाती है। यहाँ सतयुग और त्रेतायुग में भी नारी को राज्यसिंहासन पर बराबर की भागीदारी दिखाई गई है। आज षिक्षित होने के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों में कमी नहीं आई है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईष्वरीय विष्व विद्यालय के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा ने अपना सर्वस्व परमपिता परमात्मा षिव की सद्प्रेरणा से न्यौछावर कर संसार के पहले ऐसे संगठन की स्थापना की जिसका पूर्ण रीति से संचालन माताओं, बहिनों, कन्याओं द्वारा किया जाता है। परमपिता परमात्मा षिव से सत्य गीता ज्ञान लेकर और ब्रह्मचारी जीवन की प्रेरणा पाकर नारी का सषक्तिकरण हुआ जो ब्रह्माकुमारी बनकर भारत की समस्त दिषओं में तथा संसार के 140 देशों में भारत के प्राचीन राजयोग और गीताज्ञान का परचम लहरा रही हैं। उक्त विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी केन्द्र की राजयोग षिक्षिका बी.के. षान्ता बहिन ने व्यक्त किये।
हाथरसः जन सामना संवाददाता। होली के उपलक्ष्य में नरसिंह सेवा मण्डल ने क्रिकेट की एक त्रिकोणीय श्रंखला का आयोजन अटलटाल बगीची के मैदान में कराया गया । जिसका उद्घाटन क्षेत्र के वरिश्ठ समाजसेवी गुड्डू कुलश्रेश्ठ उर्फ चाचा ने फीता काटकर किया। इस श्रंखला में सभी खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीम को जिताने के लिए बेहतर प्रदर्षन किया। इस सीरीज के फाइनल मैच में अनुज वर्मा और अमन की टीम ने बेहतर प्रतिभा को निखारा। अमन की टीम ने फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से विजय प्राप्त की। किक्रेट आयोजन के मुख्य अतिथि गुड्डू कुलश्रेश्ठ ने विजयी टीम को सील्ड और 2100 रु0 इनाम देकर सम्मानित किया।
चन्दौलीः दीप नारायण यादव। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 के आदेशानुसार जनपद के समस्त अधिकारियों को महिलाओं से संवाद कर उनको कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरुक करने तथा उ0प्र0 पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में बताने के लिए निर्देशित किया है जिसके परिपेक्ष्य में 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह के द्वारा पुलिस लाइन चन्दौली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र नाथ, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा त्रिपुरारी पाण्डेय, थाना प्रभारी महिला सुनीता सिंह, थाना प्रभारी चन्दौली तथा जनपद में महिला सशक्तिकरण हेतु कार्यरत प्रमुख समाजसेवी संगठन जैसे-आशा ज्योति केन्द्र की श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव, रेनू तिवारी, छाया शर्मा, जननी फाउन्डेशन की श्रीमती ममता, बाल विकास केन्द्र जनपद चन्दौली की श्रीमती प्रियवंदा सिंह, बाल कल्याण कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती आराधना गुप्ता, महिला समाख्या की श्रीमती रंजना, विधिक सेवा की श्रीमती तारादेवी, जनपद के समस्त पत्रकार बन्धु तथा दूर-दराज से आयी हुई महिलाओं ने भाग लिया। इस गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को कानूनी नियमों / अधिनियमों के बारे में बताया गया तथा उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कैसे उनको विधिक सहायता मिल सकती है या महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून में क्या-क्या संशोधन हुआ है उनको विस्तार से बताया गया। पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा गोष्ठी में मौजूद महिलाओं को उ0 प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे-यू0पी0 100, वीमेन पावर लाइन 1090, ट्विटर सेवा, विकल्प पोर्टल का बारे में विस्तार से बताया गया तथा जागरुक किया गया कि अगर आपको कोई समस्या होती है तो आप इन सुविधाओं का उपयोग कर सकती है। 
परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता, जांबाज सैनिक सूबेदार जोगिन्दर सिंह के जीवन पर आने वाली बायोपिक आजकल चर्चा का विषय बानी हुई है। चाहे गिप्पी गरेवाल की फर्स्ट लुक हो या फिल्म का टीजर, इस फिल्म की हर रिलीज ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है. आज फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ, जिसने एक बार फिर सोशल मीडिया की दुनिया को हिला कर रख दिया।