कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वित्तीय वर्ष 2017-18 हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तग्रत जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु खादी ग्रामोद्योग आयोग व खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में ऋण प्राप्त करने हेतु आवेदित लाभार्थियों का साक्षात्कार 11 व 12 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन, रनियां में होना निश्चित हुआ है। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया कि समस्त आवेदकों को उपरोक्त तिथियों पर समस्त मूल अभिलेखों के साथ साक्षात्कार हेतु कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र रनियां में उपस्थित हो। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र एवं खादी ग्रामोद्योग आयोग में आवेदन करने वाले शहरी एवं ग्रामीण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा तथा 12 अक्टूबर को खादी ग्रामोद्योग बार्ड में आवेदन करने अभ्यर्थियों का एवं छूटे हुए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा।
Jansaamna
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस के सादाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में दूसरे के घर खाना खाने गए फौजी की पिस्टल से मजाक मजाक में गोली चल गई और गोली उस परिवार की बालिका के लग गई जिससे उसकी मौत हो गई। फौजी मौके से फरार हो गया। बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है वही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सादाबाद की सिंह कॉलोनी के रहने वाले सतीस यादव पहले फौजी बच्चू सिंह के मकान में किराए पर रहते थे जिससे दोनों परिवारों में आपस में काफी घुल मिल गए थे। बाद में सतीस यादव सिंह कॉलोनी में रहने आ गए।बच्चू सिंह फौजी की पत्नी मायके गई हुई थी तो गिरीश ने फौजी को घर पर खाने के लिए बुलाया फौजी जब खाने पर आया तो नशे में था और पिस्टल साथ लाया था। परिजनों की मानें तो वो बार बार पिस्टल तान रहा था और मजाक मजाक में गिरीश की पत्नी को डरा रहा था तभी गोली चल गई और बीच में गिरीश की 11 साल की बेटी आ गई जिसके गोली लग गई। गोली लगते ही बालिका तड़फने लगी। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालिका की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है उधर गोली कांड के बाद फौजी फरार हो गया।
खुले में शौच मुक्त घोषित कराने व अधिकाधिक शौचालय का निर्माण व उसके उपयोग के संकल्प को जन जन पहुंचाकर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अभियान स्वच्छता ही सेवा है अभियान को बनाये सफल: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह सहित उपस्थित सभी जनों को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, स्वच्छता ही सेवा है अभियान की सफलता के लिए विकास भवन के सभाकक्ष में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की प्राथमिकताओं हेतु ओडीएफ को सफल बनाने हेतु खुले में शौच मुक्त घोषित करने व अधिकाधिक शौंचालायेां का निर्माण करने का संकल्प हेतु स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलायी। जिलाधिकारी ने शपथ में संकल्प दिलाया कि एक स्वच्छ और नवीन भारत के निर्माण में चल रहे स्वच्छता ही सेवा जन आन्दोलन के लिए पूरी निष्ठा के साथ समर्पित रहूंगा। जिसमें घर विद्यालय, कालेज, स्वास्थ्य केन्द्र, रेलवे एवं बस स्टेशन, तालाबों एवं अन्य सावर्जनिक स्थानों पर स्वच्छता को बढ़ावा दूंगा।
भटौली, रनियां, बिरिया, रसूलाबाद, मैथा सहित दर्जनों गांव के ग्रामवासियों ने सरकार की उपलब्धियों को एलईडी वैन से जाना
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेत्रवतृ में 17 अगस्त से किसानों के लिये फसल ऋण मोचन योजना का प्रारम्भ किया गया हैं, इस योजना से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार, विकास एवं गरीबों के ससक्तीकरण के लिये नये युग का सूत्रपत हुआ हैं| प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 5 सितंबर को लखनऊ स्थित मैट्रो को हरी झण्डी दिखाकर जनता के लिये लोकार्पित किया| पिछले छह महीनों में योगी सरकार ने विकास परख कार्यो और तरक्की की राह खुलने वाली योजनाओं की एक लम्बी कतार चालू की हैं| उन्होंने किसानों, महिलाओं, बच्चों, कानून व्यवस्था, चिकित्सा, भू माफियाओं पर नियन्त्रण,गरीबों को आवास उपलब्ध कराना एवं औधोगिक विकास एवं निवेश के लिये औधोगिक निति तैयार करना आदि-आदि योजनाए प्रदेश के विकास के लिये संचालित की हैं|
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। पीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की 11, 12 अक्टूबर को होनी है जिसके लिये जिसके लिये क्षेत्रीय भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व द्वारा भाग लेने वाले वरिष्ठ नेताओं के स्वागत सत्कार हेतु आनन्द राजपाल के नेतृत्व में एक स्वागत समिति का गठन किया गया है। आज अतिथि स्वागत समिति की तैयारी बैठक पीएसआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के सभागार में आयोजित की गयी। इस मौके पर चर्चा हुई कि आने वाले किसी भी अतिथि नेता को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाये इसके लिये भाजपा के प्रमुख और जिम्मेदार नेताओं को लेकर स्वागत समिति गठित की गयी है। रेलवे स्टेशन से या सड़क मार्ग से आने वाले नेताओं को गंगा पुल जाजमऊ से लेकर बैठक स्थल तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है। स्वागत समिति में प्रमुख रूप से जिलामंत्री दक्षिण संजय कटियार, अचल गुप्ता, रघुराज सरन गुप्ता, नागेन्द्र गुप्ता, रामू निरंजन, अशोक द्विवेदी, दिनेश बाजपेयी आदि शामिल हैं।
कानपुर, जन सामना संवाददाता। सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ शहर भर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुहागिनों ने व्रत रखा और अन्त में चन्द्रोदय के बाद चन्द्रमा को अघ्र्य देकर व्रत खत्म किया। करवा चौथ के मौके पर स्वरूप नगर, आर्यनगर, बर्रा, पनकी, कल्यानपुर, चकेरी, किदवईनगर, गोविन्द नगर, नौबस्ता धरीपुरवा देवीचैरा का मंदिर सहित तमाम स्थानों पर सुहागिनों ने अपने पति की दीर्घायु की कामना करते हुए खुशहाल जीवन की कामना की।