रूरा, कानपुर देहात, संदीप गौतम। तम्बाकू हर प्रकार से स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। तम्बाकू में पाया जाने वाला आर्सेनिक कीटों को मारने के काम आता है। धूम्रपान पान से तम्बाकू का तारकोल फेफडों में जाम कर देता है जिससे रोगी हाँफने लगता है। तम्बाकू में पाया जाने वाला अमोनियाँ फल व सब्जियों को साफ करने के काम आता है। यह जानकारी रैली से पूर्व आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने दी। ग्राम प्रधान सिठमरा लाला राम ने कहा कि धूम्रपान का चलन महिलाओ में भी बढा है। जिससे गर्भस्थ शिशु का विकास व वजन तथा सीखने की क्षमता को बाधित करता है। रैली के आयोजक चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारे देश में हर तीसरा व्यक्ति तम्बाकू का सेवन करता है। तम्बाकू में 25 प्रकार के कैंसर कारक तत्व पाए जाते हैं। बाद में संगोष्ठी ने रैली के रूप में नहर, बाजार, ग्रामीण बैंक होते हुए गाँव में घूमी रैली में रिया, कीर्ती, शान्या, राधा, अर्चना, शिवम्, प्रदुम्न, राकेश शर्मा, कैलाश, गोपी, नीरज शर्मा, बब्लू संखवार, मनीष तिवारी, मायादेवी, रेखा राठौर, दीक्षा मिश्रा, आदि मौजूद थे।विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर सिठमरा में बच्चों ने निकाली रैली
रूरा, कानपुर देहात, संदीप गौतम। तम्बाकू हर प्रकार से स्वास्थ्य के लिए हानि कारक है। तम्बाकू में पाया जाने वाला आर्सेनिक कीटों को मारने के काम आता है। धूम्रपान पान से तम्बाकू का तारकोल फेफडों में जाम कर देता है जिससे रोगी हाँफने लगता है। तम्बाकू में पाया जाने वाला अमोनियाँ फल व सब्जियों को साफ करने के काम आता है। यह जानकारी रैली से पूर्व आयोजित संगोष्ठी में पर्यावरण मित्र नवीन कुमार दीक्षित ने दी। ग्राम प्रधान सिठमरा लाला राम ने कहा कि धूम्रपान का चलन महिलाओ में भी बढा है। जिससे गर्भस्थ शिशु का विकास व वजन तथा सीखने की क्षमता को बाधित करता है। रैली के आयोजक चन्द्र प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमारे देश में हर तीसरा व्यक्ति तम्बाकू का सेवन करता है। तम्बाकू में 25 प्रकार के कैंसर कारक तत्व पाए जाते हैं। बाद में संगोष्ठी ने रैली के रूप में नहर, बाजार, ग्रामीण बैंक होते हुए गाँव में घूमी रैली में रिया, कीर्ती, शान्या, राधा, अर्चना, शिवम्, प्रदुम्न, राकेश शर्मा, कैलाश, गोपी, नीरज शर्मा, बब्लू संखवार, मनीष तिवारी, मायादेवी, रेखा राठौर, दीक्षा मिश्रा, आदि मौजूद थे।
Jansaamna
108 ने दिया धोखा बराबर फोन रहा व्यस्थ।
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना के गुजैनी चैकी क्षेत्र के बसंत पेट्रोल पम्प के सामने बने पुलिया पार करते समय तेज रफ्तार कार चालक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाईक चालक सहित बच्चा व एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गये पूछताछ में पता चला कि बर्रा आठ निवासी गौरव पाल अपनी बहन रूपा व भांजे अंकुर के साथ गोविन्द नगर बाजार जा रहे थे व बसंत पेट्रोल पम्प के सामने पुलिया पार कर रहे थे तभी जरौली निवासी मनोज सचान का ड्राईवर राजू तेज रफ्तार सफारी गाड़ी से टक्कर मार दी जिससे गौरव गाड़ी समेत दूर जाकर गिरा जिससे उसके मौके पर दोनो पैर टूट गये वही बच्चे व बहन को मामूली चोटे आयी है वही पीड़ित ने मौके से सौ नम्बर मिलाया जो कि बार बार व्यस्त बता रहा था वही राहगीरों ने ड्राईवर को पकड़ कर घायल को नजदीकी अस्पताल मेे भर्ती कराया।
कानपुर, अर्पण कश्यप। बताते चले कि दो दिन पहले गोविन्द नगर के विधुत कालोनी मेे पेड़ छटाई के लिये बर्रा निवासी मोहित पाठक जो कि अंडर ट्रेनिंग काम कर रहा उसे पेड़ काटने के लिये चढ़ा दिया जो की पंद्रह फीट की उचाई से नीचे गिर कर गंभीर रूप से चुटहिल हो गया वही आज भी बर्रा के सी ब्लाक नाले के पास नये खम्बे लगाने का काम चल रहा है। जिसमे लगभग सोलह संविधा कर्मी व केस्को इंजीनियर काम कर रहे थे तभी गढ्ढा खोद कर सभी कर्मचारी रस्से के सहारे पोल खड़ा ही कर रहे थे कि पोल एच.टी लाईन में छू गया व तेज धमाके के साथ पोल गिर गया जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक घायल सहित सभी कर्मचारी जस के तस काम छोड़ कर फरार हो गये वही केस्को कर्मचारी भी मामला दबाने मेे लगे हुये है।
कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के मर्दनपुर चैकी के पीछे पड़ी ग्राम समाज की जमीन पर गाँव के ही दो दबंग युवक अपना पक्का मकान बनवा रहे है उनकी दबंगई के आगे चैकी ईंचार्ज व लेखपाल भी बौने नजर आने लगे मर्दनपुर गाँव की महिला प्रधान करूणा यादव ने बताया कि गाँव के ही दो युवक रिजवान व रवि काफी समय से रूक रूक कर जमीन पर निर्माण करवा रहे है। जिसकी शिकायत बगल में ही बनी चैकी के चैकी ईंचार्ज आर.एल. यादव व लेखपाल से की पर हर बार दबंग कुछ दिन काम रोक कर दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर देते है, वही बार बार शिकायत करने पर चैकी ईंचार्ज ने तो यहाँ तक कह डाला की बनने दो कौन सी तुम्हारी अपनी जगह है। वहीं बार बार की शिकायत पर पहुंचे लेखपाल ने काम रूकवाया पर दबंगो ने कहा मकान तो यही पर बनेगा जल्द ही बनकर रहेगा वाह री दबंगई।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन सभाकक्ष में निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्त को आज अधिकारियों कर्मचारियों, समाजसेवियों, पत्रकारो ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके कार्यो की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके मंगलमय भविष्य की कामना की। निवर्तमान मुख्य विकास अधिकारी केके गुप्त ने कर्मचारियों को आहवान किया कि वे मिलजुल कर टीम भावना से अपने शासकीय कार्यो को ईमानदारी, लगन, मेहनत के साथ करें।
जिला पंचायत की बैठक सम्पन्न, विकास कार्यों का तैयार किया गया खाका