Saturday, May 10, 2025
Breaking News

कांग्रेस की पूर्व विधायक प्रत्याशी ने क्षेत्र में खुद जाकर एक एक घर को किया सैनिटाइज

कानपुर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गोविंद नगर विधानसभा पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर के नेतृत्व में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विजय नगर वार्ड व सब्जी मंडी में जाकर अपने कंधे पर मशीन को टांग कर एक एक घर को सैनिटाइज किया। जानकारी देते हुए पूर्व प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर ने कहा कि कोरोना से जंग में लड़ाई में एक कदम आगे बढ़ाया। विजय नगर वार्ड व सब्ज़ी मंडी में जा कर खुद मशीन अपने कंधो पे टांग कर वार्ड का एक एक घर सैनिटाइज किया। इस महामारी के दौर में कांग्रेस पार्टी का एक.एक कार्यकर्ता आम जनमानस की जिंदगी बचाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करता नजर आया। वहीं इस महामारी में जब भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता अपने घर में बैठकर आराम फरमा रहे हैं। उनको तो सिर्फ जनता की उस समय याद आती है जब चुनाव आते हैं। इनको तो सिर्फ हिंदू मुस्लिम की राजनीति से मतलब है। 2022 विधानसभा चुनाव में इनको जनता वोट की चोट देकर सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। क्योंकि जनता भी इनके झूठे वादों को जान चुकी है। मुख्य रूप से उपस्थित करिश्मा ठाकुर, जीत सिंह, अनीश वारसी, राहुल दीक्षित, गौरव गौतम, अंश अरोरा, कार्तिक शुक्ला, किशन सिंह, अफ़ज़ल, अखिल गुप्ता, ज़फ़र, फ़रदीन आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

टीकाकरण की धीमी प्रक्रिया कोरोना को फैलने की दावत दे रही है

लाॅकडाउन ज़्यादा से ज़्यादा कितने समय तक लगाते रहोगे ? जब लाॅकडाउन हटेगा तब वापस लोग इकट्ठा होंगे, काम काज हेतु घर से बाहर निकलेंगे तो कुछ संपर्क से और कुछ बेदरकारी से वापस कोरोना फैलेगा ही, और कोरोना की लहरें आती ही रहेंगी जब तक टीकाकरण की कारवाही संपूर्णत: पूरी नहीं होती।
वायरस के फैलने की गति से कितना प्रतिशत धीमी गति से टीकाकरण हो रहा है। कुछ सीनियर सिटीजन लोग एक डोज़ लेने के बाद दूसरे डोज़ को तरस रहे है। पहले उनसे कहा गया दूसरा डोज़ 6 सप्ताह के बाद लेना है, ऐसे में 18 प्लस की घोषणा कर दी उनको भी नहीं पहुँच पा रहे। उतने में तीसरी लहर बच्चों को भी चपेट में ले रही है। पहला डोज़ लेने वाले 6 सप्ताह बाद दूसरे डोज़ के लिए जाते तो अब कहा जाता है सरकार ने अब 12 सप्ताह के बाद दूसरा डोज़ लेने की गाइडलाइन जारी की है।

Read More »

कुर्रीकूपा की प्रधान ज्ञान देवी ने ली शपथ, संभाला कार्यभार

फिरोजाबाद। पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी वर्चुअल तरीके से ग्राम प्रधानों को अपने पद और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई गई।  ग्राम पंचायत कुर्रीकूपा में सचिव साबिर अली ने नवनिर्वाचित प्रधान ज्ञानदेवी एवं सदस्यों को पद और कर्तव्य निष्ठा की शपथ दिलाई। इसके बाद नवनिर्वाचित प्रधान ने अपना पदभार ग्रहण किया।

Read More »

नई आबादी क्षेत्र में तीन करोड़ की लागत से विद्युत कार्य शुरू

फिरोजाबाद। कई दिनों से नई आबादी क्षेत्र के वाशिंदे विद्युत समस्या से जूझ रहे थे। दूरदराज से बल्ली लगाकर, लोगों की छतों का सहारा लेकर तार डालकर लाने को मजबूर लोगों को नगर विधायक द्वारा राहत देने का कार्य किया गया। उन्होंने विद्युत की समस्या का समाधान कराते हुये तीन करोड़ की लागत से होने वाले कार्य का शुभारंभ किया।  सदर विधायक मनीष असीजा ने आसफाबाद शांति नगर बिजली घर एवं पुरूषोत्तम बिहार रैपुरा रोड नई आबादी क्षेत्र में बिजली की समस्या को दूर कराते हुए बिजली के पोल लगवाकर कार्य का शुभारम्भ किया। सदर विधायक ने बताया कि नई आबादी नगर के बाहरी क्षेत्र में विद्युत अवस्थापना सुविधाओं की कमी के चलते क्षेत्रीय को बहुत ही असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। वहाँ के नागरिकों को विद्युत सुविधाओं जैसे खंबे, तार, ट्रांसफर आदि न होने के कारण बाँस की बल्लियों के माध्यम से बहुत दूर से केबिलों के तारों के माध्यम से बिजली के कनेक्शन लिये हुये थे।

Read More »

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया भगवान बुद्ध का जन्मोत्त्सव

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चंद्रनगर विभाग के द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान बुद्व के जन्म उत्सव पर संध के द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में धर्मेंद्र विभाग प्रचारक एवं मुख्य अतिथि लक्ष्मी प्रसाद ने कहा की भगवान बुद्ध की अनुयाई लगभग 22 देशों में हैं।

Read More »

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल ने 26 मई को मनाया शहीद दिवस के रूप में

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय मौजूद रहे।
प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आदेश अनुसार 26 मई को शहीद दिवस के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होन कहा कि इस दिन तत्कालीन सरकार के समय बिक्रीकर विभाग के छापों के खिलाफ हुये आंदोलन में 14 व्यापारी पुलिस के लाठी चार्ज से शहीद हुए थे।

Read More »

बिना जाॅच कराये मरीज को कोरोना पेशेंट बताया तो परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर को पीटा

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर को बिना किसी जांच के एक बीमार ग्रामीण को कोरोना बीमारी से पीड़ित बताना भारी पड़ गया। ग्रामीण एवं मरीज के परिजनों ने डॉक्टर की पकड कर पिटाई की। किसी तरह बचकर निकले झोलाछाप डॉक्टर ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित झोलाछाप डॉक्टर का अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया।. शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला बाग निवासी राकेश कुमार झोलाछाप डॉक्टर है। मंगलवार को दोपहर राकेश को नगला जवाहर से किसी ग्रामीण ने फोन कर अपने बीमार पिता को देखने के लिए बुलाया था। राकेश ने बगैर किसी जांच के बीमार व्यकि को कोरोना बता दिया। इससे बीमार ग्रामीण के परिजन उत्तेजित हो गए और उन्होंने झोलाछाप डॉक्टर के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई हैं।

Read More »

पीस पार्टी की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

फिरोजाबाद।  पीस पार्टी जिलाध्यक्ष इमरान मंसूरी की अध्यक्षता में विधानसभा की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान दूसरी पार्टियों को छोडकर आये लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। जिसमें मोहम्मद शादान विधानसभा मीडिया प्रभारी, मोहम्मद अरबाज विधानसभा सचिव, सुफियान विधानसभा उपाध्यक्ष, सलमान विधानसभा उपाध्यक्ष, मोहम्मद आसिफ विधानसभा सचिव, मोहम्मद इरशाद विधानसभा सचिव, प्रमोद सिंह विधानसभा सचिव, अजमल रजा विधानसभा सदस्य, मूवीस विधानसभा सदस्य, मौलवी अब्दुल्ला को विधानसभा सदस्य के पद की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान 97 विधानसभा प्रत्याशी अवधेश जादौन, विधानसभा अध्यक्ष नदीम कुरैशी, दिलशाद, वसीम कुरेशी, दानिश अंसारी, मोहम्मद हसीन, मोहम्मद फैजान आदि मौजूद रहे।

Read More »

विवाहिता महिला को गर्भवती कर फरार हुआ ठेकेदार प्रेमी

टूंडला। पति को भगाकर महिला को अपने साथ रख रहा ठेकेदार महिला के गर्भवती होने के बाद छोड़कर फरार हो गया। महिला की तहरीर पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है।  टूंडला क्षेत्र के गांव राजा का ताल निवासी महिला रूबी देवी पत्नी संतोष कुमार का कहना है कि वह कई सालों से यहां पति के साथ किराए के मकान में रह रही थी। उसी मकान में ठेकेदार देवेश कुमार भी रहता था। पति उसी ठेकेदार के यहां मजदूरी करता था।

Read More »

विषाक्त सेवन से दो लोग अचेत

फिरोजाबाद। अलग-अलग स्थानों पर विषाक्त सेवन से दो लोगों अचेत हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना नारखी के पचवान निवासी 35 वर्षीय रवि कुमार पुत्र सुरेश ने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Read More »