रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के खैरानी पहाड़गढ़ गांव निवासी एक शख्स बरसवां मजरे कंदरावा गांव में रिश्तेदारी आया हुआ था।जिससे एक व्यक्ति ने सीमेंट सरिया दिलाने के नाम पर बीस हजार रुपए व बाइक लेकर फरार हो गया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी है।
Read More »सपा सरकार बनी तो छात्र संघ होगा बहाल
सलोन/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। समाजवादी पार्टी युवा संगठनों के राष्ट्रीय व प्रांतीय नेताओं ने सलोन क्षेत्र का दौरा कर 2022 में अखिलेश यादव को सूबे में सत्तासीन करने की रणनीति तय की। समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद सुहैल खान व मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अखिलेश माही, मुलायम यूथ ब्रिगेड के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य तनवीर अली जनपद प्रभारी आदि ने सलोन विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। जिनका सलोन पहुंचने पर सपा नेता संत राम पासी द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। युवाओं को सपा से जोड़ने की पहल की और कहा कि सपा सरकार में युवाओं को लैपटॉप बेरोजगारी भत्ता के साथ ही छात्र संघ बहाली व रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए थे।उत्तर प्रदेश का नौजवान सन 2022 में फिर से सपा की सरकार बनाएगा। इस अवसर पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष फहीम सिद्दीकी, सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य संतराम पासी, इमरान सिद्दीकी, अमरजीत यादव, फैजान खान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
किराना व्यवसायी पर बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की बट से किया हमला
ऊंचाहार/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार की बड़ी रेलवे क्रॉसिंग के निकट किराना की दुकान पर बदमाशों ने हमला बोल दिया।इस दौरान किराना व्यवसाई पर बदमाशों ने बंदूक की बट से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते चलें कि एक बार फिर से जनपद के कोतवाली क्षेत्र ऊंचाहार में असलहेधारी बदमाशों का कहर बरपने लगा है।जो कि कहीं ना कहीं से पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल भी उठाता है। हालांकि पुलिस के गुड वर्क में तो कई बार अवैध तमंचा के साथ अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है लेकिन फिर यह कौन लोग हैं जो कि असलहे लेकर मुख्य राजमार्ग पर घनी आबादी में घूम रहे हैं।
Read More »‘उत्तर प्रदेश मण्डप’ अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला प्रगति मैदान लगा,मुख्य सचिव किया उद्घाटन
लखनऊ,नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में उत्तर प्रदेश मण्डप ‘‘भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2021’’ (हॉल नं0-2) का उद्घाटन किया गया।अपने सम्बोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि कहा कि उ0प्र0 एम0एस0एम0ई0 इकाईयों की स्थापना की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में कुल 89.99 लाख इकाईयां पंजीकृत हैं, जो देश की कुल पंजीकृत इकाईयों का 14.20 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में निवेशपरक वातावरण सृजित किया गया है, जहां निवेशकों को सयमबद्ध स्वीकृतियां/लाइसेन्स ऑनलाइन रूप से समयबद्ध तरीके से ‘‘निवेश मित्र’’ व्यवस्था के अन्तर्गत उपलब्ध कराया जा रहा है।
एक किलो मादक पदार्थ सहित अभियुक्त गिरफ्तार
फिरोजाबाद। रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा नाजायज मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला कुख्यात अपराधी नजमुल हसन को कब्जे से एक किलो 100 ग्राम चरस बरामद कर गिरफ्तारी किया।अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल नेतृत्व विगत रात्रि में थाना रामगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर गली नं. 1 नगला कोठी बीपीएल ग्राउण्ड गुण्डू के मकान के सामने से नजमुल हसन उर्फ नज्जू पुत्र स्व. शहजाद निवासी गली नं. 5 मदीना कालोनी को एक किलो 100 ग्राम चरस नाजायज के साथ गिरफ्तार किया गया।
Read More »महात्मा ज्योतिराव फूले, राष्ट्रवीर दुर्गादास एवं प्रजापति व्यापार सेवा समिति ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह
फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी पर समाजिक संगठनों द्वारा अलग-अलग सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लगगभ 42 वर-वधुओं का हिंदू रीति-रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया गया। महात्मा ज्योतिराव फूले सेवा समिति द्वारा सर्व धर्म आदर्श सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कोटला रोड स्थित एड्वांस वाटिका में किया गया। जिसमें समिति के संस्थापक व अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने लगभग 18 जोड़े का हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न कराया। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का निकाह कराया गया। वहीं वर-वधुओं को घर गृहस्थी का सामान दिया गया। इस दौरान राजीव कुशवाह, विजेन्द्र सिंह कुशवाह नेताजी, महेन्द्र सिंह कुशवाह, राजकुमार राठौर, डा. बृजेश शर्मा, डा. संजय कुशवाह, कविता कुशवाह, डा. राकेश कुशवाह, अश्वनी कुशवाह, राहुल सविता, यशोवर्धन कुशवाह आदि मौजूद रहे।
भीम आर्मी एकता मिशन के जिलाध्यक्ष बने योगेश
फिरोजाबाद। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मण्डल अध्यक्ष आगरा सतीश बाबा चक ने मोनार्क होटल में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि योगेश कुमार गौतम को भीम आर्मी एकता मिशन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं नरेन्द्र कुमार लल्लू को अनुशासनहीनता के चलते पूर्व में रहे जिलाध्यक्ष को पदमुक्त किया गया है।
Read More »एबीबीपी ने सलमान खुर्शीद का किया पुतला दहन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के द्वारा कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया गया।कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक पुस्तक का विमोचन किया है। जिसका नाम है द सनराइज ओवर अयोध्या नाम से किया गया है। जिसमें समस्त हिंदू जनमानस की भावना को आहत करते हुए समस्त हिंदू समाज को विश्व के सबसे बड़े आतंकी संगठन आईएसआई और वोको हरम से हिंदुओं की तुलना की गई है। इसके विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महानगर के कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद का विवेकानंद चौक पर पुतला दहन करते हुए कहा कि सलमान खुर्शीद ने देश के समस्त हिंदू जनमानस से माफी नहीं मांगी तो आने वाले समय में विद्यार्थी परिषद सलमान खुर्शीद के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगी तथा पुस्तक का प्रकाशन भारत सरकार से रोकने का अनुरोध किया।
विज्ञान क्लब ने मनाया बाल दिवस
फिरोजाबाद। जिला विज्ञान क्लब द्वारा बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एवं भारतीय वैज्ञानिक बीरबल साहनी की जन्म जयंती मनाई गई।अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था।
Read More »देवदूत शिक्षा संस्थान में मनाया गया बाल दिवस
फिरोजाबाद। रविवार को निशुल्क संचालित देवदूत शिक्षा संस्थान में बाल दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने पं. जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं विद्यालय में पढ़ रहे सभी बच्चों ने कहानी, कविता सुना कर लोगों को मनमोह लिया। देवदूत सेवार्थ संस्थान के अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी द्वारा सभी बच्चों को नेहरू के बारे में बताया गया एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के अध्यक्ष जालिम सिंह, सचिव राजीव यादव, दीपिका, अभिमन्यु, मुस्कान आदि मौजूद रहे।