कैसे लोग अंधभक्ति में बाबा की पेशाब को “प्रसाद” मानकर पी सकते हैं, लेकिन जाति के नाम पर दलित व्यक्ति के छूने मात्र से पानी अपवित्र मान लिया जाता है। इन समस्याओं की जड़ें धर्म, राजनीति, शिक्षा और मीडिया की भूमिका में छिपी हैं। शिक्षा में विवेक की कमी, मीडिया की चुप्पी, धर्मगुरुओं की मनमानी और जातिवादी मानसिकता समाज को पिछड़ेपन की ओर ढकेल रही है। यह सवाल उठाता है कि यदि आस्था किसी बाबा की पेशाब को ‘पवित्र’ मान सकती है, तो एक दलित का पानी ‘अपवित्र’ कैसे हो सकता है?
-प्रियंका सौरभ
भारत, जिसे आध्यात्मिकता और विविधता का देश कहा जाता है, अपने भीतर विरोधाभासों का एक ऐसा संसार छुपाए बैठा है जो कभी-कभी चौंका देता है। एक ओर हम विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर सामाजिक और सांस्कृतिक परतों में आज भी मध्ययुगीन सोच जड़ें जमाए बैठी है।
Read More »
Jansaamna
रायबरेली। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने आज जिले में हाल ही में हुई बारिश के बाद फसल क्षति का आकलन करने हेतु विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण में फसलों को कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ है।
फिरोजाबाद। किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नन्हे किंडरगार्टन विद्यार्थियों, कक्षा पांच के छात्रों का दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। वार्षिकोत्सव में प्रत्येक कक्षा के टॉपर्स, कैबिनेट सदस्यों तथा एनसीसी कैडेट्स को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का तीन दिवसीय जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा के साथ शुरू हुआ। निर्भर सागर महाराज पाठशाला के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। महावीर स्वामी की रथयात्रा शोभायात्रा मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई। रजत रथ पर सवार महावीर स्वामी की जगह-जगह आरती उतारकर पुष्प वर्षा की
फिरोजाबाद। हनुमान जयंती महोत्सव समिति के तत्वाधान मे हनुमान जयंती के अवसर पर 6 से 25 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। 12 अप्रैल को बड़े हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। मंदिर महंत पं. जगजीवनराम मिश्र इंदु गुरू जी ने बताया कि 12 अप्रैल को हनुमंत जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में बड़े हनुमान जी महाराज का जन्मदिन मंदिर प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। इस अवसर पर प्रातः मंगला दर्शन के उपरांत हनुमान जी महाराज का पंचामृत से अभिषेक, उसके बाद हनुमान जी महाराज का चोला चढ़ाने के बाद स्वर्ण आभूषण के दर्शन होंगे। जो कि वर्ष में एक बार होते है।
ऊंचाहार, रायबरेली। सुंदारा देवी कॉलेज ऑफ होम्योपैथिक फार्मेसी, ऊंचाहार में होम्योपैथी के जनक डॉ. सैमुअल हैनीमैन की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. आर. पी. मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. एस. एन. प्रजापति, प्रिंसिपल डॉ. सरिता मौर्य और कॉलेज के अन्य शिक्षकों ने डॉ. हैनीमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
चंदौली। विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए जनसमुदाय को संबोधित किया।
रायबरेली। नगरीय विकास को नया आयाम देते हुए सदर विधायक अदिति सिंह ने बुधवार को कुल 30 निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यह सभी कार्य मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा), रायबरेली द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं की कुल स्वीकृत धनराशि लगभग 5.36 करोड़ रुपये है।