Wednesday, October 2, 2024
Breaking News

पर्यटन निगम के ज्वाइंट डायरेक्टर ने मल्टी स्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मंगलवार को पर्यटन निगम आगरा के ज्वाइंट डायरेक्टर अविनाश चंद मिश्रा गोवर्धन पहुंचे। जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा एवं मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के एई राजीव माहेश्वरी के साथ मल्टी स्टोरी पार्किंग का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग में आपात अग्नि शमन यंत्र, विद्युत सप्लाई, जेनरेटर कक्ष आदि व्यवस्था की गहनता से पड़ताल की।

Read More »

एक्शन में पालिका, बुलडोजर ने ढहा दी रातों रात बनाई दुकान

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नगर पालिका परिषद की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर गांधी चिकित्सालय के गेट पर अवैध रूप से बनाई गई एक दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया। साथ ही अतिक्रमणकारी को चेतावनी भी जारी की है। बताते चलें कि गांधी चिकित्सालय के बाहर मुख्य दरवाजे पर अतिक्रमण कारी द्वारा अवैध रूप से एक दुकान का निर्माण कर लिया गया था। रातों रात हुए इस निर्माण से सभी लोग अचंभित हो गए थे। इसको लेकर तमाम लोगों द्वारा आवाजें भी उठाई जा रही थी।

Read More »

महाआरती के साथ, गंगा दशहरा एवं हनुमत दिवस पर आयोजित हुआ विशाल भंडारा

ऊंचाहार, रायबरेली। आज दक्षिण वाहिनी मां गंगा गोकर्ण ऋषि की तपस्थली गोकना घाट पर मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में गंगा दशहरा एवं हनुमत दिवस के शुभ अवसर पर सर्व गंगा महाआरती हुई। उसके बाद 101 लोगों को टी शर्ट बांटा गया। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन पतित पावनी मां गंगा के तट पर जितेन्द्र बहादुर सिंह दरोगा वन्दना स्कूल ड्रेस भण्डार द्वारा किया गया। मुख्यरूप से अजय कुमार गुप्ता तहसीलदार ऊंचाहार उपस्थित रहे।

Read More »

ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर जगह-जगह भंडारे का हुआ आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल पर जगह-जगह सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही हनुमान मंदिरों पर एवं प्रतिष्ठानों पर भक्तों का तांता लगा रहा। हनुमान चालीसा, सुंदरकांड व हनुमान जी के भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। इसी क्रम में बहेरवा चौराहे पर स्थित चौहान मेडिकल स्टोर पर निर्माण इंटरनेशन के डायरेक्टर सिताब गुप्ता ने यहां सुंदरकांड का पाठ एवं प्रसाद का कार्यक्रम आयोजन कराया। भक्तों ने प्रसाद स्वरूप चना, बूंदी, शरबत का प्रसाद ग्रहण किया।

Read More »

पत्रकार को पितृशोकः पत्रकारों व क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने जताया शोक

महराजगंज, रायबरेली। पूरे दलजीत सिंह मजरे पहरेमऊ निवासी राजन प्रजापति पत्रकार के पिता गुरुचरण प्रजापति 84 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी थे, 29 मई सोमवार की रात्रि लगभग दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली, जानकारी अनुसार पिछले कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारों, परिचितों, मित्रों और रिश्तेदारों में शोक छा गया। शहर के पत्रकारों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं प्रकट करते हुए निधन पर दुख व्यक्त किया।

Read More »

एडीजी आगरा ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण, देखी व्यवस्थाएं

फिरोजाबाद। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन आगरा ने जनपद फिरोजाबाद का वार्षिक निरीक्षण किया। परेड की सलामी लेने के बाद वहॉ मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों का टर्नआउट चेक किया। इसके बाद सेल्फी प्लाइंट का उद्घाटन किया।
एडीजी आगरा राजीव कृष्णा मंगलवार को फिरोजाबाद पहुंचे। सर्वप्रथम उन्होंने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन में नवनिर्मित सैल्फी प्वाइंट का उद्घाटन किया। उन्होंने बैरक, आवासीय परिसर, भोजनालय, गैस सर्विस, पुलिस सब्सिडियरी कैंटीन आदि का निरीक्षण करते हुए सैनेटरी पैड बनाने वाली मशीन का उद्घाटन किया। बाद में स्टोर रूम, रीडिंग रूम, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण करते हुए घटनास्थल पर क्राइम सीन को कैसे सुरक्षित रखना है, के सम्बन्ध में कार्यवाही कराई।

Read More »

सुहागनगरी में गंगा दशहरा पर श्रद्वालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

⇒साधु-संतों के अलावा गरीबों को बांटी मिठाई व फल
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गंगा दशहरा का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। हजारों श्रद्वालुओं ने युमना में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं बच्चों ने आसमान में पतंग उड़ाकर दशहरे का आनंद लिया। मंगलवार को गंगा दशहरा पर श्रद्वालुओं ने चंद्रवाड़ पहुंचकर यमुना जी में आस्था की डूबकी लगाई। श्रद्वालुओं ने युमना में स्नान करने के बाद भगवान शंकर की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। नगर के अलावा यमुना के आसपास के ग्रामीण अंचल के सैकड़ो श्रद्वालुओं ने गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान कया। गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्वालुओं ने साधु-संतों के अलावा गरीबों को फल, मिठाई आदि का दान किया।

Read More »

तकनीकी शिक्षा से जोड़ने में कारगर है टैबलेटः मेयर

⇒97 छात्र-छात्राओं को वितरित किए टैबलेट
फिरोजाबाद। टैबलेट और स्मार्ट फोन के जरिए सरकार युवाओं को सीधे सूचना तकनीकी और प्रौद्योगिकी से जोड़ रही है। जिससे आगे की पढ़ाई को बेहतर और आसान बनाया जा सके। उक्त विचार सरनाम सिंह आईटीआई में मेयर कामिनी राठौर ने व्यक्त किये। इस दौरान 97 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किये गये।
उन्होंने कहा कि डिवाईस का उपयोग मात्र वीडियो देखने तक ही सीमित न रहे, अपितु इसका उपयोग अपनी पढ़ाई एवं कोर्स के स्तर को बढ़ाने के लिए किया जाए।

Read More »

गंगा दशहरा पर कृष्ण-रूक्मणी शाखा मण्डल की महिलाओं ने राहगीरों को बांटा खाने-पीने का सामान

फिरोजाबाद। नगर के स्टेशन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर कृष्ण रूक्मणी शाखा मण्डल की महिलाओं द्वारा गंगा दहशहरा के अवसर पर खाने-पीने का सामान वितरित किया गया।
मंगलवार की देर शाम कृष्ण-रूक्मणी शाखा मण्डल की अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, सचिव रेखा गुप्ता के नेतृत्व में महिला पदाधिकारियों ने संकट मोचन हनुमान मंदिर पर राहगीरों को पेय प्रदार्थ के अलावा चिप्स, नमकीन, बिस्कुट आदि का वितरण किया।

Read More »

जो मनुष्य जन्म और मृत्यु पर विजय प्राप्त कर लेता है, उसी को प्राप्त होता है मोक्षः आचार्यश्री

फिरोजाबाद। भगवान महावीर पंचकल्यानक महोत्सव में अंतिम दिन प्रातः प्रतिष्ठाचार्य सतीश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में भगवान के जिनाभिषेक पूजन के पश्चात पांडाल में बने विशाल मंच पर भगवान महावीर के जीवन पर अद्भुत दृश्य दर्शाया गया। भगवान महावीर जंगल में एक विशाल पर्वत पर पदमासान मुद्रा में तपस्या करते हैं। अनेकों वर्ष तक ध्यान मग्न तपस्या करते करते कार्तिक माह की अमावस्या को अचानक महा मुनिराज जन्म और मृत्यु पर विजय प्राप्त करके तीर्थंकर भगवान हो जाते हैं।

Read More »