Sunday, June 8, 2025
Breaking News

श्री अमरनाथ सेवा मण्डल के द्वारा लंगर आयोजित

कानपुर नगर। श्री अमरनाथ सेवा मण्डल के द्वारा बाबा अमरनाथ की पवित्र यात्रा में लंगर हेतु खाद्य सामग्री की गाड़ियां 8 जून को रवाना होगी। यह जानकारी देते हुए हरि शंकर विद्यार्थी मार्केट व्यापार मण्डल अध्यक्ष सचिन दुआ भगत जी ने बताया कि संस्था के द्वारा एक माह से प्रतिदिन गोविन्द नगर स्थित सेंटर पर अनवरत लंगर आयोजित हो रहा है जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद को ग्रहण कर रहे हैं। मण्डल अध्यक्ष राजीव गुप्ता एवं शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि जो भक्त पवित्र यात्रा में अपना सहयोग करना चाहते हैं उनका श्री अमरनाथ सेवा मण्डल स्वागत करती है।

Read More »

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था ने सदर विधायक अदिति सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया

रायबरेली। उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक संयुक्त संस्था द्वारा सदर विधायक अदिति सिंह को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सैनिकों के सम्मान एवं मनोबलवर्धन हेतु किए जा रहे उनके निरंतर प्रयासों और योगदान के लिए दिया गया। गौरतलब है कि सदर विधायक अदिति सिंह के नेतृत्व में 25 मई 2025 को सदर विधानसभा क्षेत्र में एक ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा एवं शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया था। इस यात्रा का उद्देश्य सैनिकों के मनोबल को बढ़ाना और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना था। इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने सहभागिता की। आज राही ब्लॉक सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक अदिति सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों पूर्व सैनिकों के साथ जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने इसे एक प्रेरणादायी एवं ऐतिहासिक अवसर बना दिया।

Read More »

जैन संस्कार शिविर में उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

फिरोजाबाद। जैन संस्कृति नैतिक संस्कार शिविर में पिछले दस दिनों से चल रही पाठशाला के समापन अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में बच्चों को उपहार व पुरस्कार वितरित किए गए। उत्तर प्रदेश जैन विद्या शोध संस्थान लखनऊ तथा दिगम्बर जैन परिषद द्वारा इन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर सैकड़ों बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। श्रुत पंचमी के अवसर पर महावीर जिनालय में प्रज्ञा श्रमण बाल मुनि अमित सागर ससंघ के सान्निध्य में उत्तर प्रदेश जैन शोध संस्थान लखनऊ द्वारा सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन पाठशाला चैकी गेट एवं ओम नगर की छोटी बच्चियों द्वारा णमोकार मंत्र के उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात भगवान महावीर के चित्र का अनावरण ललितेश प्रसाद जैन, राजेंद्र प्रसाद जैन द्वारा किया गया तथा दीप प्रज्वलन संस्थान के उपाध्यक्ष अभय कुमार जैन ने किया।

Read More »

फिरोजाबाद सेवा समिति ने मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा जनपद के टॉपर छात्र-छात्राओं को फिरोजाबाद क्लब में प्रशस्त्री पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान को प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। समारोह में यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड तथा आईसीएसई बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सदर विधायक मनीष असीजा, महापौर कामिनी राठौर, रंजन गुरु दत्त सिंह और एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद द्वारा प्रशस्त्री पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक मनीष असीजा ने इस अवसर पर कहा कि जिले का नाम रोशन करने वाले सभी छात्र-छात्राएं बधाई के पात्र हैं। महापौर कामिनी राठौर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे इसी तरह मेहनत करते रहें और जनपद को गौरवान्वित करें।

Read More »

सेवायोजकों द्वारा 377 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी न देने पर फायर मेन एवं हेल्परों ने जताया रोष

फिरोजाबाद। गांधी पार्क में पिंटू हेल्पर की अध्यक्षता में फायर मेन एवं हेल्परों की एक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रमिकों ने 2 मई को हुए समझौते के बावजूद सेवायोजकों द्वारा 377 रुपए प्रतिदिन की दर से मजदूरी न दिए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। श्रमिकों ने आरोप लगाया कि समझौते के अनुसार उन्हें निर्धारित मजदूरी दी जानी थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं किया गया है, जिससे उनकी आजीविका पर असर पड़ रहा है। बैठक में मजदूरों ने मिलकर सेवायोजकों से तत्काल समझौते का पालन करने की मांग की।

Read More »

देश में खुशहाली और विकास ला सकती है कांग्रेस – रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। कांग्रेस ही देश में खुशहाली और समग्र विकास ला सकती है, जबकि भाजपा केवल धार्मिक भावनाओं का दोहन कर सत्ता में बनी रहकर पूंजीपतियों का हित साध रही है। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने ग्राम ढकपुरा में आयोजित कांग्रेस संगठन सृजन बैठक में कही। रामनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से देश के प्रति समर्पित रही है। उसने आज़ादी की लड़ाई में कुर्बानियां दी हैं और सत्ता में रहते हुए भी त्याग का परिचय दिया है। आज भी राहुल गांधी लोगों के बीच जाकर सच्चाई को उजागर कर रहे हैं, जबकि भाजपा समाज में नफरत फैलाकर लोगों को आपस में लड़ाने का कार्य कर रही है।

Read More »

पिता के सामने तीन बच्चे डूबे, दो को निकाला और एक बेटी डूबी

शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव नगला बिलोटिया में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की नहर में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब पिता के सामने ही तीन बच्चे नहर में डूबने लगे। पिता ने दो बच्चों को तो बचा लिया, लेकिन तीसरी बेटी को नहीं बचा सका। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनुज राणा फोर्स और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर बंबे से बरामद किया गया। गांव नगला बिलोटिया निवासी सुनील कुमार बेलदारी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके चार बच्चे हैं—आदित्य (12), चिराग (9), वंशिका (8) और अंशिका (6)। रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सुनील अपने चारों बच्चों को लेकर नगर के समीप खजूर खिलाने के लिए असुआ पुल के पास गया था।

Read More »

बलदेव नगर पंचायत बनेगी आदर्श नगर पंचायत

मथुरा। बलदेव नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो गया है। इस अवसर पर नगर पंचायत सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्ष ने बीते दो वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। चेयरमैन ने बताया कि पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नगर में 100 हैंडपंप और दो आरओ सिस्टम लगाए गए हैं। जल निकासी के लिए सीसी नालों और नालियों का निर्माण कराया गया है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत डस्टबिन, हाथगाड़ी आदि पर करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। नगरोदय योजना के अंतर्गत दो करोड़ रुपये से श्मशान घाट का निर्माण, 37 लाख रुपये की लागत से क्षीर सागर का विकास और 10 लाख रुपये की लागत से पार्क तथा सड़कों का कायाकल्प कराया जाएगा।

Read More »

पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन ने चलाया नहर साफ-सफाई अभियान

कानपुर। पार्षद वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 क्षेत्र में स्थित नहर छठ पूजा घाट की साफ-सफाई का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया। इस अभियान में क्षेत्र के कई पार्षदों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। संरक्षक अमित पाण्डेय बंटी ने बताया कि महापौर प्रमिला पाण्डेय नगर के समग्र विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। वह नगर के प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को सुनकर तत्काल समाधान कराने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान जनहित में शुरू किया गया है ताकि क्षेत्रवासियों को साफ-सुथरा और स्वच्छ वातावरण मिल सके। पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने संरक्षक अमित पाण्डेय बंटी का माल्यार्पण कर अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया।

Read More »

पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त दो पुलिस कर्मियों को दी विदाई

हाथरस। पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में एक सादे समारोह के दौरान दो पुलिस कर्मियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने वाले उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार और उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस वेद प्रकाश ने अपने सेवाकाल के दौरान विभाग में कुशलतापूर्वक दायित्वों का निर्वहन करते हुए सेवाएं दीं, जिसके उपरांत वे सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों ने अपने सेवा काल के अनुभवों को विस्तार से साझा किया। पुलिस अधीक्षक ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके द्वारा विभाग को दिए गए योगदान की सराहना की और उनके स्वस्थ एवं शांतिपूर्ण भविष्य की कामना की।

Read More »