Monday, September 23, 2024
Breaking News

अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराएं नगरीय निकाय चुनावः डीएम

⇒जिलाधिकारी ने एमजी कॉलेज में चल रहे कार्मिकों के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर लिया जायजा
फिरोजाबाद। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराए जाने हेतु जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी रवि रंजन की अध्यक्षता में शहर के एम.जी. कॉलेज में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदान कार्मिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मतदान कार्य को सम्पन्न कराए जाने हेतु प्रशिक्षकों द्वारा जो जानकारी दी जा रही है, उन्हें भली-भांति ग्रहण कर लें। इस महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील निर्वाचन को सम्पन्न कराए जाने की जिम्मेदारी आपके ही कंधों पर है, पूरी सजगता एवं तत्परता के साथ दिए गए दायित्वों का पालन अवश्य करें।

Read More »

गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का टूंडला के लिए हुआ विहार

फिरोजाबाद। सुहागनगरी में कई दिनों से धर्म प्रभावना कर रहे पुष्पगिरी प्रणेता गणाचार्य 108 पुष्पदंत सागर महाराज विभव नगर से टूंडला नगर के लिए बिहार कर गए। आचार्य संघ का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। गुरूवार को विभव नगर से गणाचार्य पुष्पदंत सागर महाराज का विहार टूंडला के लिए हुआ। जैन मुनि नगर से विहार कर राजा का ताल के तिराहे पर पहुंचे। जहॉ पर जैन समाज के लोगों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। आचार्य श्री को बैंड बाजों के साथ राजा के ताल में प्रवेश कराया। राजा का ताल में जगह-जगह महाराज श्री की आरती उतारी गई। जगह-जगह पर पाद प्रक्षालन किया गया। जैन आचार्य ने अतिशय क्षेत्र राजा का ताल स्थित अतिशय पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे पहुंचकर श्रीजी के दर्शन किए।

Read More »

सपा समर्थित प्रत्याशी शाहीन सुल्तान ने नगर में किया जनसंपर्क

ऊंचाहार, रायबरेली। निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी ने नगर के कई वार्डाे में जनसंपर्क किया और लोगों से अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों को बताया और नगर में विकास करने के लिए आगे क्या मुद्दा होगा उससे भी अवगत कराया। आज नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने लोगों से समर्थन की अपील की और भाजपा की कूटनीति और भाईचारा बिगाड़ने की साज़िश को बेनक़ाब करने को कहा। इस दौरान शाहीन सुल्तान ने बताया कि नामांकन के बाद से सारी परिस्थितियां साफ है।

Read More »

सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

मथुरा। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जन्म महोत्सव के अंतर्गत तृतीय दिवस पर धौली प्याऊ स्थित शांति देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा भार्गव सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी भार्गव की अध्यक्षता संपन्न हुआ, जिसमें स्कूल की ऊर्जावान 100 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्रपट पर कार्यक्रम संयोजिका कला आर्टिस्ट उमा शर्मा संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, राजकुमार, ललित स्वामी, ब्रजलता प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Read More »

बागपत में छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

बड़ौत, बागपत। जनपद में बड़ौत नगर स्थित दिगंबर जैन पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुक फेस्टिवल के अंतर्गत एक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कागज को बचाने तथा किताब और उत्तरपुस्तिका के दोबारा उपयोग के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। संस्थान में उपस्थित पुरानी पुस्तकें छात्रों ने आपस में एक दूसरे को दी तथा शिक्षकों के पास उपलब्ध स्पेसिमेन नमूने में प्राप्त कॉपी को छात्रों में वितरित किया गया। इस अवसर पर हरित प्राण ट्रस्ट ने छात्रों के बीच जाकर 50 पौधों का वितरण किया।

Read More »

बागपत में अन्य दलों का गणित देखने के बाद ही प्रत्याशी घोषित करेगी भाजपा

बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। जनपद में निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने भले ही अभी तक अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हो लेकिन संभावित सभी प्रत्याशियों ने नामांकन की तैयारी कर दी है। इससे ऐसा लग रहा है कि शायद भाजपा दूसरी राजनीतिक पार्टियों के समीकरण देख अपना प्रत्याशी घोषित करेगी। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने बताया कि निकायों के अध्यक्ष पद के लिए जिन नामों को पैनल में भेजा गया था, उनके अपने अपने नामांकन पत्र तैयार रखने के लिए कहा है, ताकी जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाए, उसका नामांकन पत्र तुरंत जमा कराया जा सके। उन्होंने बताया कि बड़ौत नगरपालिका परिषद से चार और शेष छह निकायों से तीन-तीन प्रत्याशियों से नामांकन पत्र तैयार रखने के लिए कहा है। बड़ौत नगरपालिका परिषद सीट से पूर्व चेयरमैन अमित राणा, सरला मलिक, धूमसिंह ठेकेदार, सुधीर मान, अनिल तोमर, गौरव तोमर, अमित चौधरी, आनंद चौधरी, सुभाष बैरागी के नाम का पैनल भेजा गया है। इस तरह से पैनल में नौ नाम शामिल हैं और प्रत्याशी केवल एक को बनाया जाएगा।

Read More »

तीन महीने में 13094 वाहनों का हुआ चालान, 1 करोड़ 90 लाख 48 हजार रूपए का लगा जुर्माना

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। जनपद रायबरेली में यातायात नियमों में सुधार के लिए शुरू की गई ई-चालान की व्यवस्था से यातायात के नियमों का उल्लंघन तो नहीं रुका, लेकिन सरकार को शमन शुल्क से मिलने वाले राजस्व में काफी इजाफा हुआ है। बता दें कि केवल तीन महीने के अंदर रायबरेली की यातायात पुलिस ने रायबरेली वालों से एक करोड़ नब्बे लाख अड़तालीस हजार रूपए की वसूली की है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी रायबरेली के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात इंद्रपाल सिंह के कुशल नेतृत्व में संगोष्ठी सदन पुलिस लाइन में यातायात पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मीटिंग की गई।

Read More »

मस्जिदों एवं ईदगाह परिसर के अन्दर ही अदा की जाए नमाज़ः डीएम

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बचत भवन सभागार में केन्द्रीय पीस कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक नवीन कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चन्द्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस तथा पीस कमेटी के सदस्यों सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि अलविदा जुमा व ईद उल फितर के अवसर पर पिछले वर्ष की भांति ही नमाज मस्जिदों एवं ईदगाह परिसर के अन्दर ही अदा की जाएं।

Read More »

निकाय चुनावः सपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में शाहीन सुल्तान ने दूसरी बार भी भरा नामांकन पत्र

ऊंचाहार, रायबरेली। समाजवादी पार्टी की समर्थित प्रत्याशी एवं निवर्तमान चेयरपर्सन शाहीन सुल्तान ने बीती सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है नामांकन प्रक्रिया भी अब पूरी हुई। अब ऐसे में हमारे लिए समय भी कम है और मेहनत ज्यादा करने की जरूरत है। रमज़ान का महीना भी चल रहा है, रोज़े रखे जा रहे हैं, ऐसे में सभी आपसी भाईचारा और सौहार्द को बनकर पर्व को मनाएं। साथ ही उन्होंने नगर की आमजनमानस से सहयोग की अपील भी की। शाहीन सुल्तान ने बताया कि जिस प्रकार भाजपा की प्रदेश में दोहरी राजनीति का शिकार पूरी जनता हुई है, वही नीति भाजपा नगर निकाय के चुनाव में भी लागू करना चाहती है लेकिन ऊँचाहार की जनता भाईचारा और सौहार्द को पसंद करने का कार्य करेगी।

Read More »

न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय की जाएः जिला जज

रायबरेली। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व अब्दुल शाहिद, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली के दिशा-निर्देशन में 13 मई 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु आज मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, समस्त सिविल जज (व0 श्रेणी), समस्त अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेटगण, समस्त सिविल जज (क0 श्रेणी) के न्यायालयों में लम्बित मामलों के अधिक से अधिक निस्तारण की रुप-रेखा तय किये जाने हेतु बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आहूत की गयी।

Read More »