Sunday, May 11, 2025
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 1414)

JAN SAAMNA DESK

महिलाओं को उन्नति करने के लिए उन्नत माहौल की आवश्यकता

आंकड़े सिर्फ आहट की दस्तक नहीं देते, बल्कि सच्चाई से रूबरू कराते हैं। देश में लिंग-अनुपात के लगातार कम होने के जो आंकड़े हमारे सामने आ रहे हैं, वे न सिर्फ हमारी मानसिकता बताते हैं। यहां तक हमारे समाज के दो- अर्थी व्यहवार को भी व्यक्त करते हैं। साथ- साथ यह भी पता चलता है, कि कन्याभ्रूण हत्या रोकने और अन्य स्तर पर लड़कियों को सुरक्षा देने के सरकारी और गैर-सरकारी प्रयास निरर्थक ही साबित हो रहें हैं। मध्यप्रदेश प्रदेश सरकार भले ही प्रदेश के हर घर की लाड़ली को लक्ष्मी बनाने का अथक प्रयास कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत में लड़कियां 28 दिन भी साँसें नहीं ले पाती । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहां सूबे में लड़के की मृत्यु दर में 14.6 प्रतिशत की दर से गिरावट आ रही है, वहीं घर की लाड़ली बन रहीं लड़कियों की मृत्युदर में मात्र 1.6 फीसदी की मामूली गिरावट यह दर्शाता है, कि नीति-निर्धारक कितने भी कानून का एलान कर दे, लेकिन लैंगिक भेदभाव समाज से दूर किए बिना लड़कियों की संख्या सूबे क्या पूरे देश में लड़कों के बराबरी पर नहीं आ सकती।
बात चाहें मध्यप्रदेश की हो, या पूरे देश की। पुरुष प्रधान सोच देश से अभी निकल नही पाई है। भले ही देश ने केंद्रीय सत्ता में महिला को प्राश्रय 50 वर्ष पूर्व ही दे चुकी हो, लेकिन महिला सशक्तिकरण के मामले में देश विकसित देशों के मामले में काफी पीछे है, और देश के भीतर मध्यप्रदेश राज्य। एक कहावत है, हाथ कंगन को आरसी क्या, और पढ़े-लिखे को फारसी क्या। ऐसे में सूबे की महिलाओं की स्थिति क्या स्थिति है, वह बताने की शायद आवश्यकता नहीं। फिर भी आंकड़ों के सागर में अगर गोता लगाते हैं, तो पता चलता है, कि देश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में मध्यप्रदेश राज्य आज के वक्त भी काफी पिछड़ा हुआ है। तभी तो महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और सुरक्षा प्रदान करने के मामले में मध्यप्रदेश देश के अन्य राज्यों से काफी दूर मामूल पड़ता है। उससे भी दुःखद बात यह है, कि केंद्र की जो भाजपा सरकार सत्ता में ही बहुत हुआ महिलाओं पर अत्याचार, अबकी बार मोदी सरकार के नारे पर आई । उसी पार्टी के शासित राज्य में महिलाओं की अस्मिता के साथ सबसे ज्यादा खिलवाड़ होता आ रहा है। अभी बीते दिनों की घटना है, जब प्रदेश अपने स्थापना दिवस की रंगीनियों में धूमिल था, तभी राजधानी में एक लड़की दरिंदगी का शिकार हो जाती है। फिर सूबे में महिलाओं की क्या सामाजिक स्थिति है, उसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

Read More »

कोई खुश तो कोई मायूस

सूबे में नगर निकायों/नगर निगमों की चुनावी सरगर्मी की बयार में कुछ खुश तो कुछ मायूस चेहरे देखने को मिल रहे हैं। वहीं लगभग सभी दलों में देखने को मिल रहा है कि पार्टी के लिए वफादारी करने वाले कार्यकर्ताओं को कहीं तो तवज्जो मिली तो कहीं मौका परस्तों का बोलबाला दिख रहा है। इसके अलावा यह भी चर्चा आम है कि इस माहौल में ‘बाप बड़ा ना भैया…सबसे बड़ा रुपइया…।’
नगर निगम या निकाय चुनावों में प्रत्याशिता का दावा करने वाले जिन कार्यकर्ताओं को मौका नहीं दिया गया वो खुलकर बोल रहे है कि दावेदारी में काम नहीं बल्कि रुपया बोला है। इसके साथ ही मायूसी भरे चेहरे में अपनी खीज मिटाते हुए बोले कि भाई अब तो लगभग सभी दल एक जैसे ही दिख रहे हैं। क्योंकि टिकट तो उन्हीं को मिला है जो या तो जोड़तोड़ यानी कि ‘साम-दाम-दण्ड-भेद’ से काम करने में कामयाब रहे या फिर ‘प्रत्याशिता की बोली’ बोलने में।
हालांकि उनकी बात सच भी दिख रही है क्योंकि जो कार्यकर्ता ‘दावेदारी’ की लालसा में पार्टी के लिए दिनरात एक किए रहे उन्हें ऐन वक्त पर ‘दूध में गिरी मक्खी’ की तरह फेंक दिया गया और ऐसा लगभग सभी दलों में देखने को मिल रहा है। वहीं सुनहरा मौका उन्हें मिल गया जो पार्टी के कार्यक्रमों में कभी दिखे ही नहीं। साथ ही यह भी देखने को मिल रहा है कि जो लोग अपनी शराफत को लिए घूमते रहे उन्हें नजरअन्दाज कर दिया गया और जो दबंगता की आड़ ले ‘मनीराम’ का झोला थमाने में आगे रहे उन्हें ही प्रत्याशी बना दिया गया। तमाम लोग ऐसे भी दिखे जिनके नाम मतदाता सूची से गायब पाये गए तो उन्होंने विरोधियों पर आरोप लगाया कि ‘उनका’ नाम कटवा गया क्योंकि विरोधी जानते थे कि ‘फलाने’ ही जीत सकता है। मतदाता सूची में नाम गायब होने के चलते जो लोग दावेदारी नहीं कर सके उनका चेहरा भी देखने लायक ही था।

Read More »

भाजपा मेयर उम्मीदवार ने करवाया नामांकन

कानपुर, जन सामना संवाददाता। नगर निगम चुनाव में नामांकन अंतिम दिन नामांकन कराने को सभी दलों के उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी ताकत झोंकने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। महानगर से भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रमिला पांडेय ने शुभ मुहूर्त में सोमवार को अपने लाव-लश्कर के साथ नामांकन कराने निकली। इस दौरान उन्होंने चुनाव का आगाज जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शुरू किया। हजारों की संख्या में भजपा कार्यकर्ता प्रमिला पाण्डेय की अगुवाई में पीएम मोदी और सीएम योगी जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। मेयर पद की भाजपा प्रत्याशी सिविल लाइंस स्थित अपने घर से निकलते ही पहले मंदिर गई और पूजा अर्चना के बाद मिशन 2017 फतह करने के लिए निकल पड़ीं। यहां वो घर के पास स्थित मां दुर्गा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और पंडित के बताये शुभ मुहूर्त के हिसाब से पर्चा दाखिल करने के लिए रथ पर सवार हो गईं। उनके साथ यूपी सरकार में मंत्री सतीश महाना भाजपा का झंडा लेकर लहरा रहे थे। साथ ही सूबे के मंत्री सत्यदेव पचैरी कार्यकर्ताओं के साथ पैदल सड़क पर चल कर उत्साहवर्धन कर रहे थे।इस मौके पर सूबे के मंत्री सतीश महाना ने कहा कि भाजपा कानपुर से मेयर का चुनाव जीतने जा रही है।सपा और कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वहां घर पर ही जंग छिड़ी है। टिकट नहीं मिलने से नाराज विरोधी दलों के नेता उन्हें हराने में जुटें हैं।

Read More »

भारतीय व्यापार मण्डल ने किया व्यापारी मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भारतीय व्यापार मण्डल के द्वारा मतदाता जागरूकता व्यापारी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों से आव्हान किया गया कि व्यापारी नगर निगम चुनाव में उचित मतदान अवश्य करें एवं मेयर व पार्षद ऐसे व्यक्ति को चुने जो व्यापारियों के लिये कार्य करे।
मंडल संयोजक हरिओम शर्मा रग्गी ने कहा कि व्यापारी यदि चार दिन के लिये व्यापार बन्द कर दे तो सामाजिक व्यवस्था बिगड़ जाती है, लेकिन फिर भी व्यापारियों के हितों की अनदेखी की जाती है, इसलिये सभी व्यापारी ऐसी नगर निगम चुनाव में ऐसा प्रत्याशी चुने जो जनता के साथ साथ व्यापारियों के हित के लिये भी कार्य करे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मयंक भटनागर ने कहा कि उनके पिताजी 92 वर्ष की उम्र में आज भी वाॅकर के सहारे मतदान करने जाते हंै, इसलिये अधिक उम्र के व्यक्तियों को भी मतदान अवश्य करना चाहिये। विशिष्ट अतिथि एसआरके इण्टर काॅलेज के प्रिंसीपल डीपीएस राठौर ने कहा कि मतदान हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है, जिसका हम सभी को हमेशा उपयोग करना चाहिये। कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रीय सनातन ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष सनातन गाँधी एससी शर्मा ने कहा कि नगर निगम चुनाव में मतदान जाति, धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि योग्यता के आधार पर करना चाहिये।

Read More »

लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण होना चाहिए-डीएम

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने लम्बित विवेचनाओं का शीघ निस्तारण करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गय है। वांछित अपराधी जेल में या जिले से बाहर होने चाहिए।
अपराध समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी नेहा शर्मा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मनोज कुमार ने अधीनस्थों को निर्देश दिए है कि लम्बित विवेचनाऐं शीघ्र निस्तारित होनी चाहिए। जिले चलाये जा रहे अवैध शस्त्र और शराब की बरामदगी एवं बांछित अपराधीओं की गिरफ्तारी सत प्रतिशत होनी चाहिए। अपराधिक घटनाओं को वर्क आउट करने के निर्देश दिए। इस कार्य में टीम बनाकर हत्या, लूट आदि संगीन अपराधों का खुलासा करें। उन्होंने निकाय चुनाव के संबंध में थाना प्रभारियों को निदेशित किया कि चुनाव प्रकोष्ठ द्वारा चुनाव के संबंध में थाना स्तर पर जो सूचना मांगी जा रही है। उन्हें तत्काल जानकारी उपलब्ध कराई जाये। इस कार्य में बिलंब नहीं होना चाहिए। सभी थाना प्रभारी छोटी से छोटी सूचनाओं पर तत्काल मौके पर पहुंचे और प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जाये। इसकी सूचना कंटोल रूम के साथ उच्च अधिकारियों को दी जाये।

Read More »

निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ उतरेगी

दिल्ली की तर्ज पर लोगों को पानी पिलाने का कार्य करेंगी-विकास
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उ.प्र. में लोकसभा चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी पहली बार नगर निकाय चुनाव में दस्तक दे रही है। उ.प्र. में कुछ सीटों को छोड़कर सभी सीटों पर आम आदमी पार्र्टी चुनाव लड़ने जा रही है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विवेक यादव ने वार्ता करते हुए बताया कि लोकसभा के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी पूरे दमखम के साथ नगर निकाय व नगर पालिका का चुनाव लड़ेगी। वहीं पार्टी का संगठन पूरे देश में है। उ.प्र. में भाजपा की सरकार प्रदेश से भ्रष्टाचार और गुण्डा गर्दी को जड़ से उखारने के लिए बनी थी। परन्तु भाजपा सरकार ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी। वहीं उ.प्र. में भाजपा ने विपक्ष नाम की चीज खत्म कर दिया है। सपा और बसपा को सीबीआई का भय दिखाकर विपक्ष में आवाज उठाने का काम खत्म कर दिया है। पानी की समस्या के संबंध में श्रीयादव ने कहा कि नगर निगम शहर को पानी नहीं दे पा रही है। हम दिल्ली की तर्ज पर पूरे शहर पेयजल उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे। टैक्स के रूप में निगम में पैसा आता है।

Read More »

प्राइवेट शिक्षक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था दिवांकर, मां से हुआ था विवाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्राइवेट शिक्षक ने मां से विवाद होने के बाद रात में साड़ी से पंखे के कुंदे में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शव को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला माधौगंज निवासी प्राइवेट शिक्षक दिवांकर यादव (२४) पुत्र अनिल यादव का शव कमरे में पंखे के लिए लगे हुक पर लटका हुआ मिला। सुबह जब उसकी मां सुनीता देवी दूध लेकर लौटीं तो कलेजे के टुकड़े को फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही मोहल्ले के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। युवक द्वारा आत्महत्या की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया दिवांकर पास ही यूनिसन वर्ल्ड एकेडमी में पढ़ा कर परिवार का भरण पोषण में सहयोग कर रहा था। जबकि उसका पिता दिल्ली में प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। दीवाली पर अनिल घर आये थे और घर की मरम्मत के लिए कार्य प्रारंभ करा दिया था।

Read More »

प्रशासन की अनदेखी से स्टेशन रोड पर हुआ अतिक्रमण

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। प्रशासन की अनदेखी के चलते स्टेशन रोड पर अतिक्रमण से राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। स्टेशन रोड पर दोनों तरफ दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर फड़ लगाने, ठेला खड़े करने से सड़क संकरी हो गई है। जिससे बड़े वाहनों को मोड़ने में भारी परेशानी होती है। ठेल और खोमचे वालों की बजह से जाम लग जाता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है।
यूं तो पूरे शहर में जाम के हालात हैं। दोनों बाजारों में दुकानदारों और ठेल खोमचे वालों ने अतिक्रमण कर लिया है। इसके साथ ही बाजार में नो एंट्री के समय चार पहिया वाहनों के प्रवेश होने से दोनों बाजारों में जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों को यह समस्या दिखाई नहीं देती है। वहीं स्टेशन रोड पर भी तहसील तिराहे से लेकर माधौगंज क्रासिंग तक सड़क के दोनों तरफ ठेल और खोमचे वालों के साथ ही फुटपाथ पर फड़ लगा कर रोजी रोटी कमाने वालों ने सड़क को घेर लिया है। माधौगंज रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निर्माण होने के बाद इस पर यातायात बढ़ गया है। जिसके कारण स्टेशन रोड व्यस्ततम रोड़ों में शामिल हो गई है।

Read More »

अध्यक्ष के लिए पति और पत्नी ने खरीदे चार-चार पर्चे

अध्यक्ष के 10 और सभासद के बिके 25 नामांकन प्रपत्र
सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने नहीं किया नामांकन
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नामंाकन प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। सोमवार को अध्यक्ष पद के तीन प्रत्याशियों ने 10 नामांकन और 25 सभासदों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे।
सोमवार सुबह 11 बजे तक एक भी प्रत्याशी पर्चा खरीदने नहीं पहुंचा। उसके बाद प्रत्याशियों का तहसील पहुंचना शुरू हुआ। नामांकन की अंतिम तिथि 10 नवंबर तक है लेकिन अभी तक एक भी नामांकन नहीं हुआ है। विगत तीन दिन से पर्चो की बिक्री हो रही है। सोमवार को दिन भर में अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने 10 प्रपत्र खरीदे। रामबहादुर चक और उनकी पत्नी रंजना चक ने चार-चार पर्चे और हरिश्चन्द्र ने दो पर्चे खरीदे। सभासद पद के 25 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। तहसील गेट पर सुरक्षा व्यवस्था के कडे इंतजाम रहे। मेटल डिटेक्टर और पुलिस जांच के बाद ही प्रत्याशियों को अंदर जाने दिया गया।

Read More »

48 घंटे बाद कुर्रा घाट पर मिला यमुना में डूबे किशोर का शव

शव देखकर फफक-फफककर रो पडे परिवारीजन
तीन दिन पहले नहाते समय यमुना में डूब गया था किशोर
टूंडला, जन सामना संवाददाता। शनिवार सुबह यमुना में डूबे किशोर का शव कुर्रा घाट से बरामद हो गया। शव देखकर परिवारीजन फफक-फफककर रो पडे। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना नगला सिंघी निवासी मदनबाबू का 14 वर्षीय पुत्र नितिन शनिवार सुबह करीब साढे छह बजे महेश्वरनाथ मंदिर स्थित यमुना घाट पर नहाने गए थे। तभी उसका पैर फिसल गया था और वह यमुना की गहराई में चला गया था। नितिन के साथियों ने मदद के लिए शोर मचा दिया था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव की तलाश शुरू करा दी थी लेकिन जानकारी नहीं हो सकी थी। रविवार शाम बटेश्वर से गोताखोर बुलाए गए थे। तभी से शव की खोजबीन की जा रही थी। दिन-रात गोताखोर शव की तलाश में जुटे हुए थे। शव न मिलने से परिजनों की चिंता बढने लगी थी। सीओ डाॅ. धर्मेन्द्र कुमार भी मौके पर जाकर शव की तलाश करा रहे थे। उन्होंने शव न मिलने तक थानाध्यक्ष गीता देवी को नजर बनाए रखने के निर्देश दिए थे। सोमवार को गोताखोर शव की खोज करते कुर्रा स्थित घाट पर पहुंच गए। जहां शव किनारे पडा हुआ था।

Read More »