Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 240)

JAN SAAMNA DESK

NTPC : कामकाज में कर्मचारी गौरव बोध के साथ हिन्दी का ही प्रयोग करेंः मंदीप सिंह छाबड़ा

पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । विगत 14 सितंबर से एनटीपीसी परियोजना में हिंदी पखवाड़ा को लेकर विभिन्न कार्यक्रम प्रतियोगिता के रूप में आयोजित होते रहे। आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों के अंदर हिन्दी के प्रति लगाव यह दर्शाता रहा कि अन्य भाषाओं की अपेक्षा हिन्दी आज भी लोकप्रिय और व्यावहारिक भाषा है। परियोजना प्रमुख श्री छाबड़ा ने कर्मचारियों से कार्य और व्यवहार में हिंदी का प्रयोग करने को कहा।
एनटीपीसी ऊंचाहार परियोजना की जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा ने अवगत कराया कि हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत होने वाली प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण के साथ परियोजना में राजभाषा हिन्दी का पखवाड़ा महोत्सव संपन्न हुआ। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार विगत 14 से 29 सितंबर 2023 तक ऊंचाहार परियोजना में हिन्दी पखवाड़े के अंतर्गत निबंध लेखन, सुलेख, प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन, लोकगीत गायन व नोटिंग-ड्राफ्टिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। इन प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में एनटीपीसी कर्मचारी, आवासीय परिसर स्थित आवासीत महिलाएं व बच्चों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतियोगिताओं में विजेता बनने की होड़ रही।

Read More »

बागपत के सिरसली गांव में विकास कार्यों का शिलान्यास

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के सिरसली गांव में उत्तर प्रदेश मातृभूमि योजना अंतर्गत लगभग 2500 मीटर की 22 कार्यों की सड़क के निर्माण के लिये मैसर्स ई० एम०एस० इंफ्राकन प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के ओनर रामवीर सिंह ने 1करोड़ 6 लाख 13 हजार 328 रुपए की धनराशि दान में दी। इस धनराशि से गांव में अच्छी सड़कों का निर्माण अगले वर्ष 31 जनवरी तक पूर्ण होगा। इस कार्ययोजना का शिलान्यास बुधवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने किया।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सिरसली गांव बहुत ही सकारात्मक विचारधारा वाला गांव है। अगर प्रधान मनोयोग से कार्य करें तो गांव का विकास अवश्य ही तीव्रता पकड़ता है। उन्होंने कहा, सिरसली गांव के लोग आपस के सहयोग से गांव को आगे बढ़ा रहे हैं।
जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि इंजीनियर रामवीर सिंह गांव सिरसली के लिए अवश्य ही एक मॉडल रूप स्थापित करेंगे। उनके संसाधनों से और गांव की एक जुटता की विचारधारा से गांव को विकास की गति मिल रही है। इससे आने वाली पीढियां को और वहां की जनता को अवश्य उसका लाभ प्राप्त होता है।

Read More »

सरकार की मंशा, हर गांव तक पहुंचे पक्की सड़क: दिनेश प्रताप सिंह

रायबरेली। सरकार की योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए उद्यान मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने बीते दिन कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उद्यान मंत्री ने कृषि उत्पादन मंडी लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत संपर्क मार्ग पूरे गुरु बुजुर्ग से पूरे पासिन पखरौली तक लगभग 1.20 कि0मी0 निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही कृषि उत्पादन मंडी समिति लालगंज क्षेत्र के अंतर्गत संपर्क मार्ग ऊंचाहार – डलमऊ मार्ग से चांदपुर तक एवं मुराईबाग ऊंचाहार रोड से पाखरौली तक लगभग 3.50 कि0मी0 मरम्मत कार्य का लोकार्पण भी किया। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात उद्यान मंत्री ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की मंशा है कि हर गांव तक पक्की सड़क पहुंचे। इसके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों पूरी तरह से कटिबद्ध है। गांवों में सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाने से ग्रामीण लोगों का जीवन आसान हो सकेगा।

Read More »

सड़कों के खस्ताहाल होने के चलते जनता परेशान

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के आधा सैकड़ा गांव की मुख्य मार्ग रामपुर गुरुवल संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल व क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है।
सरकार बार-बार गड्ढा मुक्त सड़कों का ढिंढोरा पीटती है लेकिन जब हकीकत देखने पर जनता आमादा होती है तो तस्वीर बिल्कुल उल्टी जान पड़ती है। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार को करोड़ों का मोरंग व राजस्व देने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह ध्वस्त है।
बारिश के समय वाहनों का यातायात तो दूर राहगीरों का पैदल तक निकलना दुश्वार हो गया हैं। बेहद क्षतिग्रस्त मार्ग के हो जाने से स्कूली बच्चे दैनिक कामकाजी व्यापारी लोगों को सफर करने में बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार जनप्रतिनिधि हर बार चुनाव के समय क्षेत्रवासियों को झूठा आश्वासन देकर मामले को टाल देते हैं। मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के निरंतर यातायात करने से सड़क के परखर्च उड़ गए हैं। क्षतिग्रस्त खस्ताहाल उक्त मार्ग के सम्बन्ध में प्रमुखता से समाचार पत्र में बीते दिनों प्रकाशित किया गया था। साथ ही कार्यदाई संस्था लोक निर्माण विभाग को अवगत कराया गया था।
सबसे खास बात यह है कि इस मार्ग से रोजाना दर्जनों गांव के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। कहीं-कहीं तो जर्जर मार्ग के कारण स्थिति यह हो जाती है कि अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे वहां तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती।

Read More »

जिलाधिकारी ने कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर जाहिर की नाराजगी

चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के सड़कों की प्रगति संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की गई और कार्य की गति बढ़ाने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा चंदौली सकलडीहा सैदपुर मार्ग की प्रगति पूछे जाने पर संबंधित विभाग ने बताया कि 8 किमी लंबाई में चौड़ीकरण के कार्य हेतु मिट्टी के स्टेबलाइजेसन, 8 किमी लंबाई में जीएसबी एवं 3.7 किमी लंबाई में ड्रेन का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे ने भूमि अधिग्रहण हेतु सीमांकन की कार्यवाही एवं प्रभावित भू स्वामियों को नोटिस देने की धीमी प्रगति पर असंतोष जाहिर करते हुए उसमे त्वरित गति से कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि दस अक्टूबर तक स्ट्रक्चर की नोटिस और 15 अक्टूबर तक जमीन की नोटिस अवश्य चली जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद किसानों को आपत्ति का समय भी दिया जाना है। जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि संबंधित किसानों को समय से कंपनशेशन दिया जाये। इसमें किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।

Read More »

उत्तर प्रदेश में शटलकॉक खेल की पड़ी नींव

⇒ब्रज के अरविंद चित्तोडिया प्रदेश अध्यक्ष बने
मथुरा। खेलो व खिलाड़ियों के लिए आवाज़ उठाने वाले ब्रजस्थली मथुरा के गणेशकुंज एटीवी निवासी, युवा समाजसेवी अरविंद कुमार चित्तोडिया को भारतीय एमेच्योर शटलकॉक खेल संघ ने उत्तर प्रदेश शटलकॉक संघ का प्रदेश अध्य्क्ष व गोरखपुर के पंकज पांडेय को प्रदेश सचिव व साथ ही कन्नौज के मनु पाल यश भारती उत्तर प्रदेश सरकार से पुरुस्कार प्राप्त को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने पर अरविंद चित्तोडिया ने बताया शटलकॉक खेल का जन्म चीन में हुआ।

ये खेल ओलंपिक कौंसिल ऑफ एशिया से मान्य है व साथ ही शटलकॉक खेल, एशियाई बीच खेलो में सम्मिलित है। जल्द ही उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ से प्रदेश मे मान्यता लेकर शटलकॉक खेल की राज्य प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस खेल मैं खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल है। अभी हाल ही में भारतीय शटलकॉक टीम ने हांगकांग में आयोजित हुई एशियाई युथ चौंपियनशिप में रजत पदक भी जीता है।

Read More »

लखीमपुर खीरी आंदोलन में मारे गये किसानों को किया याद

मथुरा। लखीमपुर खीरी कांड में मारे गये किसानों को भाकियू टिकैत ने शहीद बताते हुए श्रद्धांजलि दी। ज्ञात रहे कि तीन कृषि कानूनों के विरोध के दौरान यह घटना हुई थी। इस घटना में एक पत्रकार और किसान मारे गये थे। वृंदावन में पुरानी कालिदह स्थित कैंप कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने किसान आंदोलन लखीमपुर खीरी में शहीद किसानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किसान आंदोलन में शहीद किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मोन धारण कर लखीमपुर खीरी किसान आंदोलन में शहीद किसानों को याद किया।

इस मौके पर प्रमुख रूप से वृंदावन नगर उपाध्यक्ष विनोद निषाद, वरिष्ठ नेता घासीराम निषाद, परसोत्तम तोमर, दीपक कलुआ, पप्पू, विष्णु तोमर आदि मौजूद थे।

Read More »

मंडलायुक्त ने उत्कृष्ट सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगर निगम द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती पर सफ़ाई कर्मचारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी मौजूद रहीं। नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा लक्ष्मीनगर स्थित एक जीवीपी गार्बेज वल्नरेबल प्वांइट को पूर्णतरू विलोपित कर, रीसाइकल्ड प्लास्टिक से बनी बेंच लगा कर एवं पुराने टायरों को इस्तेमाल करके सौंदर्यीकरण किया। साथ ही लक्ष्मी नगर के निवासियों को कूड़ा केवल कूड़ा गाड़ी में डालने एवं अपने आस पास साफ सफाई रखने हेतु जागरूक भी किया गया। गार्बेज वल्नरेबल प्वांइट के सौंदर्यीकरण कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों को मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सम्मानित किया। मंडलायुक्त ने इस नई पहल हेतु मथुरा वृंदावन नगर निगम की सराहना की।

Read More »

हवेली गांव में देशभर के पशु व्यापारियों का लगता है जमावड़ा

मथुरा। ब्रज के प्रसिद्ध और विशाल पशु मेलाओं में शुमार हवेली के मेला का विधिवत रूप से शुभारम्भ हो गया। देश के कौने कौने से इस मेला में व्यापारी पहुंचते हैं। महाराष्ट्र, बंगाल, गुजरात, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, राजस्थान आदि प्रदेशों के अलावा अन्य प्रदेशों से भी व्यापारी यहां पहुंचते हैं। कारोबारी, व्यापारियों के अलावा अच्छी किस्म के घोड़ों को पालने के शौकीनों को यह मेला हमेशा से लुभाता रहा है। सोमवार की देर शाम को पूर्व मंत्री पं. श्याम सुंदर शर्मा फीता काटकर मेला का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी, अरविंद शर्मा, विजय सिंह, हरदम सिंह, डा. सुरेंद्र सिंह, मूलचंद सारस्वत, पवन उपाध्याय आदि भी मौजूद रहे। हालांकि मेला में कई दिन पहले से ही व्यापारियों का आगमन शुरू हो गया था। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर मेला संयोजक पूर्व प्रमुख अशोक सिंह ने पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी का साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

Read More »

लापता बालक के परिजनों ने वृंदावन कोतवाली में लगाया जमघट

⇒वृंदावन पुलिस पर लगाया उचित कार्रवाई न करने का आरोप
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। मंगलवार की दोपहर को वृंदावन के केसी घाट क्षेत्र के निवासियों ने वृंदावन कोतवाली पर जमघट लगा दिया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ में विरोध प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार विगत 28 सितम्बर को केसी घाट निवासी छोटू उर्फ भारत पुत्र खेमचंद उम्र करीब 10 वर्ष अपने घर से कहीं लापता हो गया। जिसके बाद परिजनों ने छोटू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि वृंदावन पुलिस उनके बच्चे को खोजने में कोई भी कोशिश नहीं कर रही है। आज उनके बच्चे को लापता हुए करीब छह दिन हो चुके हैं, लेकिन आज तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

वहीं उन्होंने वृंदावन पुलिस पर आरोप लगाया कि वृंदावन पुलिस तलाश में लापरवाही बरत रही है। साथ ही परिजनों ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में लगे सरकारी सीसीटीवी कैमरे भी खराब है।

Read More »