Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 247)

JAN SAAMNA DESK

राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश

चन्दौली। जिलाधिकारी निखिल टी. फुंडे की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व से संबंधित समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुई। बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों से राजस्व वसूली की प्रगति के बारे में जानकारी ली और राजस्व बढ़ाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों से लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली होने पर उसका कारण पूछा और राजस्व संग्रहण में शिथिलता न बरतने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान आबकारी, व्यापार कर विभाग के अधिकारियों ने शासन स्तर से लक्ष्य अधिक बढ़ा देने का हवाला दिया गया जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अपने विभाग में वार्ता करने और साथ ही अधिक प्रयास कर के वसूली गति तीव्र करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने पांच वर्ष से अधिक लंबित मुकदमे में सुनवाई कर निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ऐसे पुराने मुकदमे अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारित किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पेंशन प्रकरण भी तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान प्रवर्तन के अंतर्गत अब तक की गई कार्यवाही की प्रगति के संबंध में विद्युत विभाग ने बताया कि लोगों पर एफआईआर कर के वसूली की कार्यवाही की जा रही है।

Read More »

25 अक्टूबर को होगा मुनि दीक्षा महोत्सव

बागपत। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित राजकीय अतिथि जैनाचार्य विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आगामी 25 अक्टूबर को बागपत में बड़ौत के दिगंबर जैन कॉलेज सी फील्ड में जैनेश्वरी दीक्षा महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें आठ बाल ब्रह्मचारी, ‌‌मुनि दीक्षा में दीक्षित होंगे। सकल जैन समाज ने महोत्सव की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है।
बड़ौत दिगंबर जैन समाज समिति के तत्वावधान में आयोजित दीक्षा महोत्सव में अपने ऐशो आराम और करोड़ों की संपदा छोड़कर आठ संयमी युवा जैन मुनि की दीक्षा लेंगे। इस दीक्षा महोत्सव में देश विदेश से करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है। महोत्सव के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किए गए हैं।
जैन समाज के मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि इस 4 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 22 अक्टूबर को सुबह 6 बजे हल्दी रस्म से होगा। शाम 6 बजे से ऋषभ सभागार में मेहंदी रस्म और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। 23 अक्टूबर को दोपहर 12.15 बजे दीक्षार्थियो की बिनौली (शोभा) यात्रा निकाली जायेगी, जो अतिथि भवन से प्रारंभ होकर नेहरू मूर्ति, महावीर मार्ग, कैनाल रोड, गाँधी रोड से होती हुई मान स्तंभ परिसर पर संपन्न होगी। 24 अक्टूबर को सुबह 11 बजे दीक्षार्थियो का आहारचर्या अभ्यास, दोपहर 1 बजे से गण धरवलय विधान और रात्रि 3 बजे केशलोचन संपन्न होगा।

Read More »

आंखों की देखभाल, महत्व, अंधापन व दृष्टि बाधिता की ओर जागरूक करने का दिन है विश्व दृष्टि दिवस

विश्व दृष्टि दिवस गुरुवार इस बार 12 अक्टूबर 2023 को मनाया जाएगा। विश्व दृष्टि दिवस प्रतिवर्ष अक्टूबर के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। यह एक वैश्विक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य आंखों की देखभाल उनके महत्व, अंधापन और दृष्टि बाधिता की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। विश्व दृष्टि दिवस 2023 दृष्टि बाधिता, अंधापन और नेत्र स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह दिन नियमित आंखों की जांच, आंखों की समस्याओं का शीघ्र पता लगाने और उपचार, और सभी के लिए आंखों की देखभाल तक पहुंच की आवश्यकता की याद दिलाता है।
विश्व दृष्टि दिवस रोकथाम योग्य अंधेपन को खत्म करने और दृष्टि बाधिता वाले व्यक्तियों के लिए जीवन की गुणवत्ता में सुधार करने के वैश्विक प्रयास पर भी प्रकाश डालता है। इस वर्ष भी लोगों को उनकी आंखों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने का आह्वान करते हुए व्यापार जगत के रहनुमानाओं से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया है कि आंखों की देखभाल सुलभ, समावेशी और श्रमिकों के लिए हर जगह उपलब्ध हो।
विश्व दृष्टि दिवस दृष्टि की शुरूआत दृष्टि बाधिता और अंधेपन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और अंतर्राष्ट्रीय अंधता निवारण एजेंसी (आईएपीबी) ने 1998 में पहली बार की थी और तब से यह दुनिया भर के विभिन्न संगठनों, सरकारों और नेत्र देखभाल पेशेवरों द्वारा समर्थित एक वैश्विक पहल बन गया है। इसकी शुरूआत के बाद से, विश्व दृष्टि दिवस ने नेत्र स्वास्थ्य की वकालत करने, रोकथाम योग्य अंधेपन को कम करने और गुणवत्तापूर्ण नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुंच में सुधार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पृथ्वी पर लगभग हर एक व्यभक्ति अपने जीवनकाल में नेत्र स्वास्थ्य समस्या का अनुभव करता है। दृष्टि हानि सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करती है और अधिकांश प्रभावित लोग 50 वर्ष से अधिक आयु के हैं।

Read More »

बालिकाओं को दी गईं महत्वपूर्ण जानकारियाँ

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार शमीना रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में चाइल्ड लाइन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया जिसमें के बारे में निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष व टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 108, 102, 1090, 1076, 1930 इत्यादि के बारे में बालिकाओं को जागरूक किया गया।

Read More »

धूमधाम से निकलेगी लेबर कॉलौनी की रामबरात

फिरोजाबाद। श्री सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति लेबर कॉलौनी की रामबरात 12 अक्टूबर दिन गुरूवार को शाम छह बजे चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली जायेगी। शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन झांकिया विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभायात्रा मार्ग को रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से सजाया जायेगा। रामबरात के संयोजक पूर्व मंत्री विवेक अग्रवाल ने बताया कि लेबर कॉलौनी के रामलीला मैदान में रामलीला महोत्सव का आगाज गणेश शोभायात्रा के साथ हो गया है। 12 अक्टूबर को भगवान श्रीराम की बारात शाम छह बजे चंद्रवार गेट स्थित पथवारी माता मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकाली जायेगी। जो कि अग्रवाल धर्मशाला, छपैटी, कोटला मौहल्ला, रेलवे स्टेशन होती हुई लेबर कॉलौनी के रामलीला मैदान में पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा में लगभग दो दर्जन झांकिया रहेगी।

Read More »

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

फिरोजाबाद। विश्व मानसिक दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूक सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन सौ सैया जिला अस्पताल के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने कहा कि शारिरिक स्वास्थ्य के प्रति हम जागरूक रहते है और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरती जाती है। जिससे जीवन के किसी न किसी पडाव में मानसिक रोगों का सामना करना पडता हैै। इसलिए मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सभी को हमेशा सजग रहना चाहिए और कोई भी मानसिक समस्या होने पर मनोचिकित्सक से अपना इलाज अवश्य कराना चाहिए। इसमंे किसी प्रकार का कोई संकोच नही होना चाहिए।

Read More »

व्यापारियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं मेला संयोजक का किया स्वागत

फिरोजाबाद। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी के नेतृत्व में आशावाद बाजार कमेटी द्वारा भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार एवं व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष व रामलीला कमेटी का मेला संयोजक रामनरेश कटारा बनाए जाने पर 21 किलो की फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही संगठन का विस्तार करते हुए खंजापुर बाजार कमेटी का अध्यक्ष मुकेश राजपूत बनाया है। इस दौरान प्रदेश मंत्री सुनील पेंगोरिया, जिला वरिष्ठ महामंत्री ध्रुव आचार्य, राज प्रकाश गुप्ता, मनोज शर्मा, विकास जैन, अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Read More »

बुधवार को धूमधाम से निकलेगी उत्तर भारत की सुप्रसिद्ध रामबारात

फिरोजाबाद। तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन अयोध्या भवन रामलीला मैदान में किया गया। समिति पदाधिकारियों ने रामलीला महोत्सव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तदर्थ प्रशासनिक रामलीला महोत्सव समिति की अध्यक्ष व नगर मजिस्ट्रेट संगीता गौतम ने रामलीला महोत्सव की जनकारी देते हुए बताया कि 11 अक्टूबर दिन बुधवार को शाम छह बजे से भगवान राम की रामबारात निकाली जाएगी। जो कि राधा ..ष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर छोटे चौराहा, घंटाघर चौराहा, शास्त्री मार्केट चंद्रशेखर मार्केट, सदर बाजार, गंज चौराहा, डाकखाना चौराहा होती हुई रामलीला मैदान में पहुँचेंगी। एसडीएम सदर व सचिव विकल्प ने कहा कि इस बार ऐतिहासिक राम भारत निकलेगी।

Read More »

यमुना में कूदे युवक का नहीं लगा सुराग

फिरोजाबाद। मंगलवार को थाना दक्षिण क्षेत्र के सुहागनगर निवासी हौजरी विक्रेता ने बसई मुहम्मदपुर क्षेत्र में यमुना में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे परिजन को मौके पर युवक की बाइक, मोबाइल और पर्स मिला है। बसई मुहम्मदपुर थाने की पुलिस आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुला कर उसकी तलाश करा रही है। छलांग लगाने के पीछे की वजह अभी साफ नहीं हो सकी है। सुहागनगर निवासी 28 वर्षीय प्रशांत अग्रवाल सुबह नौ बजे जरूरी काम पर जाने की बात का घर से बाइक से गए थे। साढ़े नौ बजे तक उनके घर नहीं लौटने पर छोटे भाई शैंकी अग्रवाल ने फोन किया, तो उन्होंने 10 मिनट में घर पर आने की बात कही।

Read More »

श्रीकृष्ण-रूक्कमणी विवाह की कथा सुन श्रद्वालुगण हुए आनंदित

फिरोजाबाद। कृष्णा पाड़ा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के चौक में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य कृष्णकांत वशिष्ठ ने रूक्कमणी-कृष्णा विवाह का मनमोहक वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि रूक्कमणि मन ही मन भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति मान लेती है। लेकिन उनका भाई रूक्कमणी का विवाह अपने मित्र शिशुपाल से करना चाहता है। रूक्कमणी यह बात अपने गुरू को बताती है। गुरू उनका संदेश लेकर द्वारिका के लिए प्रस्थान कर जाते है। गुरू श्रीकृष्ण को सारी बात से अवगत कराते और कहते है कि रूक्कमणी आपको अपना पति मान चुकी है। अगर आपके साथ उनका विवाह नहीं हुआ, तो वह अपने प्राण दें देगी। श्रीकृष्ण तुरंत ही रूक्कमणी को लेने के लिए रवाना हो जाते है। रूक्कमणी गौरी पूजन को गौरी माता के मंदिर जाती है। वहीं से श्रीकृष्ण रूक्क्मणी को रथ में बिठाकर ले आते है और द्वारिका में उनका विवाह होता है। कथा पंडाल में रूक्कमणी-श्रीकृष्ण विवाह की मनमोहक झांकी सजाई गई।

Read More »