Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 274)

JAN SAAMNA DESK

समाजसेवी संस्था ने मेडिकल कॉलेज में टिन शेड लगवाया

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा स्वशासी मेडिकल कॉलेज में टिन शेड लगवाया गया।
जिसका शुभारम्भ प्रधानाचार्य डॉ बलबीर सिंह और सीएमएस डॉ नवीन जैन द्वारा फीता काटकर एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर सौम्य चौहान, यूनिट डायरेक्टर अनु बंसल ने किया। अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि यह 1100 स्क्वायर फीट टिन शेड मेडिकल कॉलेज परिसर में लगवाया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य मेडीकल कॉलेज में उपचार कराने आने वाले मरीजों की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें बरसात, धूप से बचाने के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण कराया गया है।

Read More »

आयुष्मान कार्ड शिविर का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। गरीओं के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना एक मील का पत्थर साबित हो रही है। गरीब लोग पांच लाख तक का अपना इलाज किसी भी प्राइवेट व सरकारी अस्पताल में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के अंतर्गत मुफ्त करा सकते है। इसी को ध्यान में रखते हुए सदर विधायक मनीष असीजा की अध्यक्षता में आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन नगर के एनसीएल इंटर कॉलेज सैलई पर किया गया। शिविर में गरीब एवं मध्य वर्गीय परिवार के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवायें गये।

Read More »

उत्तम सत्य धर्म की हुई आराधना

फिरोजाबाद। राजा का ताल स्थित अतिशय क्षेत्र श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर दस लक्षण महापर्व की बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जिसमें उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई।
सर्वप्रथम प्रातः छह बजे पीत वस्त्र धारी इंद्र ने श्रीजी को पनडु्कशीला पर विराजमान करके अभिषेक किया। इसके पश्चात शांति धारा की गई। उसके पश्चात भगवान की समक्ष बड़े भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई। भगवान पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।

Read More »

हवा भी रुख बदलेगी

हवा भी रुख बदलेगी
मेरे हौसलों के सामने ,
हवा भी रुख बदलेगी।
दुश्वारियां कितनी भी आए,
यह जज़्बा मगर न बदलेगा।
आज भी न्याय में है शक्ति,
अन्यायी खुद पानी भरेगा ।
ऐ कमज़ोर समझने वालों,
मेरी शक्ति का है अंदाज़ा।
मैं मुई ख़ाल की धौंकनी,
तुझको जला राख कर दूंगी।
मुझे कुम्हार की चाक समझ
हर रूप में ढ़ालना है पता ।

Read More »

जमीनी विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

महराजगंज, रायबरेली। मामला कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव का है जहां शनिवार की सुबह एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई जबकि उसे बचाने पहुंचे उसके बेटे को अधमरा कर दिया गया। आरोप है कि तीन सगे भाइयों ने घटना को अंजाम दिया।
घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ महराजगंज इंद्रपाल सिंह ने घटनास्थल की पड़ताल की। कोतवाली क्षेत्र महराजगंज के पूरे गुरुदत्त सिंह मजरे ज्योना गांव निवासी लाल बहादुर पाल 65 सुबह नित्यक्रिया के लिए खेत की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उसकी विपक्षियों से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला बोलकर बुजुर्ग लाल बहादुर को लहूलुहान कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे उसके बेटे राजेश 35 वर्ष को भी पीटकर जख्मी कर दिया गया। ग्रामीणों द्वारा लाल बहादुर को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लाल बहादुर का गांव के ही कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में विपक्षी तीन सगे भाइयों ने हमला बोलकर लाल बहादुर की हत्या कर दी।

Read More »

उप मुख्यमंत्री ने किया विशेष शाखा अभिसूचना परियोजना का निरीक्षण

बागपत। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद का एक दिवसीय दौरा किया। उन्होंने निर्माणधीन परियोजना विशेष शाखा अभिसूचना विभाग के पुलिस लाइन परिसर में श्रेणी ए के दो एवं टाइप बी श्रेणी के चार आवासों का निरीक्षण किया। यह परियोजना 3 करोड़ 85 हजार की है जिसे प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इसमें कार्य फिनिशिंग की ओर चल रहा है। डिप्टी सीएम ने कहा कहा कार्यदाई संस्था मनोयोग से कार्य करें। किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रयास किया जाये कि परियोजना समय अंतर्गत विभाग को हैंड ओवर हो जाए।

Read More »

व्यापारियों ने थाने का घेराव कर किया प्रदर्शन

रायबरेली। व्यापारियों की समस्याओं के कई निस्तारण व उनकी समस्याओं को अनसुना कर मुकदमा न दर्ज करने को लेकर चौहान गुट टीम के प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने व्यापारियों के उत्पीड़न के मामले में नसीराबाद थाने का घेराव/ धरना प्रदर्शन करने हेतु बीते दिन पुलिस कप्तान को ज्ञापन देते हुए अवगत कराया था। इसी के क्रम में आज सैकड़ो व्यापारियों के साथ चौहान गुट की टीम नसीराबाद थाने के अंदर पहुंची, जैसे ही धरना प्रदर्शन शुरू हुआ।
चौहान गुट के प्रदेश मीडिया प्रभारी एस.के. सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि जब आज सैकड़ो व्यापारियों के साथ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान की टीम नसीराबाद थाने के अंदर पहुंची और धरना प्रदर्शन शुरू हुआ। इस पर तत्काल थानेदार ने कार्यालय में सभी पदाधिकारियों को अंदर बुलाकर सम्मान के सभी शर्ताे को मानते हुए व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वाशन दिया, इसके साथ ही मुकदमा भी दर्ज करने का आदेश देते हुए तत्काल उसकी कॉपी व्यापारी नेता को सौंप दी गयी।

Read More »

एक साथ चुनाव भारत के लोकतंत्र के लिए हानिकारक क्यों?

“एक साथ चुनावों से देश की संघवाद को चुनौती मिलने की भी आशंका है। एक साथ चुनाव होने से लोकतंत्र के इन विशिष्ट मंचों और क्षेत्रों के धुंधला होने का खतरा है, साथ ही यह जोखिम भी है कि राज्य-स्तरीय मुद्दे राष्ट्रीय मुद्दों में समाहित हो जाएंगे। अगर लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाए गए तो ज्यादा संभावना है कि राष्ट्रीय मुद्दों के सामने क्षेत्रीय मुद्दे गौण हो जाएँ या इसके विपरीत क्षेत्रीय मुद्दों के सामने राष्ट्रीय मुद्दे अपना अस्तित्व खो दें।”

एक साथ चुनाव का तात्पर्य है कि पूरे भारत में लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ होंगे, जिसमें संभवतः एक ही समय के आसपास मतदान होगा। एक साथ चुनाव, या “एक राष्ट्र, एक चुनाव” का विचार पहली बार औपचारिक रूप से भारत के चुनाव आयोग द्वारा 1983 की रिपोर्ट में प्रस्तावित किया गया था। एक साथ चुनाव कराने के कुछ संभावित लाभों के साथ-साथ कुछ कमियां भी हैं, जो सवाल उठाती हैं: क्या एक साथ चुनाव कराना भारत के लोकतंत्र के लिए हानिकारक है?
एक देश एक चुनाव के विरोध में विश्लेषकों का मानना है कि संविधान ने हमें संसदीय मॉडल प्रदान किया है जिसके तहत लोकसभा और विधानसभाएँ पाँच वर्षों के लिये चुनी जाती हैं, लेकिन एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर हमारा संविधान मौन है। संविधान में कई ऐसे प्रावधान हैं जो इस विचार के बिल्कुल विपरीत दिखाई देते हैं। मसलन अनुच्छेद 2 के तहत संसद द्वारा किसी नये राज्य को भारतीय संघ में शामिल किया जा सकता है और अनुच्छेद 3 के तहत संसद कोई नया राज्य राज्य बना सकती है, जहाँ अलग से चुनाव कराने पड़ सकते हैं।

Read More »

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, मुकदमा दर्ज

बिंदकी/फतेहपुर। दो अलग-अलग पीड़ितों ने एक दंपति पर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि दंपति ने विदेश भेजने के नाम पर रुपए ले लिए और विदेश नहीं भेजा। रुपया वापस मांगने पर अपशब्दों के साथ जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सैरपुर गांव निवासी रामशंकर सिंह तथा उसकी पत्नी नीतू के खिलाफ दो अलग-अलग पीड़ितों ने न्यायालय के आदेश पर विदेश भेजे जाने के नाम पर ठगी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पहला मुकदमा अजय कुमार मौर्य पुत्र गंगासागर निवासी ग्राम सिमौर थाना गाजीपुर जनपद फतेहपुर ने दर्ज कराया है जिसमें आरोप लगाया गया है कि राम शंकर और उसकी पत्नी नीतू ने नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर 2 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की और विदेश नहीं भेजा गया।

Read More »

फतेहपुर व खागा को मिली एक और रेलगाड़ी

फतेहपुर। सांसद व भारत सरकार की उपभोक्ता मामले खाद एवं सार्वजनिक वितरण और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय द्वारा उनके प्रयास के फल स्वरुप फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर सीतामढ़ी बिहार से चलकर आनंद विहार नई दिल्ली जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस का ठहराव व खागा रेलवे स्टेशन पर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस का ठहराव 24 सितंबर 2023 से प्रारंभ हो रहा है। इसके लिए साध्वी ने माननीय रेल मंत्री व देश के प्रधानमंत्री को जनपद की तरफ से आभार व्यक्त किया।
उन्होंने यह भी कहा कि शीघ्र ही बनारस से उज्जैन महाकाल एक्सप्रेस के रुकने के अलावा अन्य कई ट्रेनों को ठहराव दिलाने के लिए प्रयासरत हैं।
डीआरएम रेलवे प्रयागराज ने साध्वी से 24 सितंबर 2023 को समय 10: 30 बजे मुरी एक्सप्रेस को खागा स्टेशन पर हरी झंडी दिखाने का आग्रह किया है जिसमें साध्वी उक्त दिवस पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगी।

Read More »