Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 377)

JAN SAAMNA DESK

वीरांगना अवंतिबाई लोधी का 192 वॉ जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय लोधी महासभा की एक बैठक छोटेलाल पेट्रोल पंप की बगीची पर आयोजित की गई। बैठक में महासभा के राष्ट्रीय सचिव महावीर सिंह ने समाज की पूर्वज वीरांगना अवंतिबाई लोधी का 192 वां जन्मोत्सव 16 अगस्त 2023 को मनाए जाने का निर्णय लिया। साथ ही बताया कि 21 झांकी वीरांगना अवंतीवाई लोधी के जन्मोत्सव पर निकली जायेगी। बैठक में समिति के जिलाध्यक्ष टीकमसिंह लोधी, जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि उदयवीर लोधी, जिला मीडिया प्रभारी सुनील राजपूत, कोषाध्यक्ष किशलपाल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र पथरिया, इंजी राजीव राजपूत, चकलेश लोधी, राधा..ष्ण लोधी, सचिव मनीष, राजेश, नागेंद्र, उमेश, धर्मेंद्र, हरिओम, बिशंबर, सुरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

Read More »

बौद्ध उपासक संघ का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

फिरोजाबाद। बौद्ध उपासक संघ का वार्षिक अधिवेशन प्रज्ञा ज्योति बुद्व बिहार मौहल्ला पुरूषोत्तम नगर में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से रामवीर सिंह बौद्व को संघ प्रमुख चुना गया। अधिवेशन में धम्म बंधुओं को सम्मानित किया गया। जिसमें गजेन्द्र सिंह बौद्व एडवोकेट को बुद्व रत्न, डॉ बीकेलाल को अम्बेडकर रत्न, धीरी सिंह बौद्व को ज्योतिराव फुले रत्न, जलदेवी बौद्व को साबित्रीबाई फुले रत्न से सम्मानित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता रामवीर सिंह बौद्व एवं संचालन शिवकुमार ने किया।

Read More »

भूजल संरक्षण पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज में करें प्रतिभाग

फिरोजाबाद। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब फिरोजाबाद द्वारा भूजल संरक्षण के कार्यक्रम के अंतर्गत भूजल संरक्षण विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज आयोजित की जा रही है। जिसमें जनपद फिरोजाबाद के अतिरिक्त भारत वर्ष एवं अन्य विश्व के प्रतिभागी भी लिंक पर जाकर ऑनलाइन क्विज में प्रतिभाग कर सकते हैं। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि यह ऑनलाइन क्विज निःशुल्क है। इस क्विज में प्रतिभागियों को ऑनलाइन गूगल फॉर्म भरना है। उसके उपरांत क्विज प्रारम्भ हो जाएगी, जिसमें 10 प्रश्नों की क्विज है।

Read More »

दो दिवसीय चौस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

फिरोजाबाद। एस.वी.डी.के चौस क्लब द्वारा दो दिवसीय चौस प्रतियोगिता का आयोजन आईवी इंटरनेशनल स्कूल में किया गया। जिसमें आईवी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जॉन्स, डी.पी.एस इटावा, ब्राइट फ्यूचर एकेडमी, सुदिति ग्लोबल, किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी, एडीफाई वर्ल्ड स्कूल, क्राइस्ट द किंग, श्री चौतन्य आदि विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नंदिनी यादव ने कहा कि चौस खिलाड़ियों के उत्थान के लिए इस तरह के आयोजन जिले में निरंतर होना चाहिए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

छह माह में लाल सिग्नल जंप करने 18,951 हुए चालान

फिरोजाबाद। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) चालू हो गया है। हाईवे सहित एक दर्जन चौराहों पर स्थापित हाइटेक उपकरणों से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के आनलाइन चालान काटे जा रहे हैं। इसके बाद भी मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। छह माह के आंकड़े बताते हैं कि 18,951 चालान लाल सिग्नल जंप करने पर हुए हैं।

Read More »

फिरोजाबाद के युवक ने हरियाणा के पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या

फिरोजाबाद। हरियाणा के पानीपत में पेड़ पर फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। शव को फंदा पर लटका देख साथी ड्राइवरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में मृतक की पहचान होने के बाद उसके परिजनों से संपर्क किया गया। मौके से सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। रविवार को परिजनों के बयानों के आधार पर एक महिला पर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
सुनील यादव ने बताया कि वह फिरोजाबाद के गांव टीकामई का प्रधान है। उसके ही गांव का प्रवीन कुमार (25) पिछले करीब पांच साल से पानीपत में रहता था। वह यहां राख से भरे हुए ट्रक चलाता था। उसकी शादी के दो माह बाद ही पत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

Read More »

फिरोजाबाद क्लब में महिला शक्ति लगाएंगी प्रदर्शनी कल

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक अगस्त दिन मंगलवार को फिरोजाबाद क्लब में तीज प्रदर्शनी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में कपड़े, डिजाइनर ज्वैलरी, रेसिन प्रोडक्ट, राखी, भगवान की पोशाक, साड़ी और घरेलू उपयोगी समान उपलब्ध रहेंगे। महिला शक्ति की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि फिरोजाबा क्लब में एक अगस्त को प्रातः दस बजे से तीज प्रदर्शनी लगाई जायेगी। प्रदर्शनी में जो भी धन लाभ होगा, उसको सामाजिक सेवा कार्य में लगाया जायेगा। प्रशासनिक निर्देशिका प्राची अग्रवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में कानपुर, मथुरा, आगरा, भरतपुर, खैरागढ के दुकानदारों स्टाल लगाई जायेगी।

Read More »

छह अगस्त को स्वतंत्रता सेनानियों की याद में क्रांतिवीर तीर्थ कार्यक्रम का होगा आयोजन

⇒स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया जायेगा सम्मानित
फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर शाखा एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समस्त अनुशासिक संगठनों की बैठक गौशाला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में विभाग संघ चालक डॉ रमाशंकर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में छह अगस्त को नगर में होने वाले क्रान्तिवीर तीर्थ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक बृजेश जी ने बताया कि छह अगस्त को प्रातः 11 बजे स्थानीय एफ.एम. वाटिका में अपने जिले में 1947 में स्वतंत्रता सेनानियों की याद में क्रांतिवीर तीर्थ कार्यक्रम का भव्य एवं वृहद आयोजन किया जायेगा।

Read More »

ऊंचाहार में नई कृषि उत्पादन मंडी की उद्यान मंत्री ने रखी आधारशिला

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। रविवार को ऊंचाहार में कृषि उत्पादन मंडी स्थल का शिलान्यास प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने किया। ऊंचाहार क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल के गांव ननकू का पुरवा स्थित लखनऊ-प्रयागराज हाईवे बाईपास के किनारे करीब 5 करोड़ की लागत से कृषि उत्पादन मंडी स्थल का निर्माण (लगभग 4 महीने को अवधि में) पूरा होना है। इससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर लाभ मिलेगा। जनपद रायबरेली के नवीन मंडी स्थल ऊंचाहार के अंतर्गत शिलान्यास के अवसर पर कैथवल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा विभिन्न योजनाओं को प्राथमिकता पर संचालित किया जा रहा है।

Read More »

पुलिस लाइन में सिपाही को दी गई ससम्मान अन्तिम विदाई

रायबरेली। मीडिया सेल रायबरेली द्वारा मीडिया को अवगत कराया गया कि रिजर्व पुलिस लाइन रायबरेली में नियुक्त पुलिस कर्मी आरक्षी चालक राधेश्याम गौड़ जिनकी आज सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई। जिस पर आरक्षी चालक को सहकर्मियों द्वारा इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। जिसके पश्चात् अधिकारियों द्वारा उनके परिजनों को सूचित करते हुए आवश्यक अग्रिम कार्यवाही की गई।

Read More »