Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 54)

Jan Saamna Office

Say No To Plastic Tiranga: तिरंगे की शान का ना करें प्लास्टिक से अपमान

Koo App पर Our MITTI Foundation की बड़ी मुहिम, अपनाएं कपड़े या कागज के तिरंगे और बढ़ाएं देश का मान
एक तरफ देश की सीमा पर देश के जवान तिरंगे की शान को बचाने के लिए अपनी जान की परवाह किए बगैर दुश्मनों से लोहा लेते ही रहते हैं ताकि देशवासी सुरक्षित रह सकें, लेकिन देश के अंदर ही जाने-अनजाने लोग कई बार तिरंगे का अपमान कर देते हैं और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में तिरंगे को अपमान से बचाने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए भारत के पहले माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म Koo App के साथ Our MITTI Foundation ने एक मुहिम की शुरुआत की है|

Read More »

कानपुर देहात के रजत गुप्ता को मिला युवा शौर्य सम्मान 2021

लखनऊ, कानपुर देहात। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता संघ द्वारा लखनऊ में युवा शौर्य सम्मान 2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं युवा आइकन अखिलेश यादव के कर कमलों द्वारा 5 युवाओं को युवा शौर्य सम्मान से नवाजा गया। यह विशेष सम्मान उन युवाओं को दिया गया जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं के हित में अनेकों कार्य किए हैं। कानपुर देहात के रजत गुप्ता, प्रयागराज की डॉ रंजना त्रिपाठी, लखनऊ के अजीत कुशवाहा और रोहित कुमार कश्यप और गोरखपुर के प्रदीप सिंह सिसोदिया को युवा शौर्य सम्मान 2021 प्रदान किया गया।

Read More »

थाने में पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय

वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जा रहे प्रार्थना पत्र
गदागंज, रायबरेली। घटना जनपद के थाना गदागंज के ग्राम कुरौली बुधकर की है जहां पीड़ित देवता प्रसाद पुत्र श्याम लाल निवासी फुलवारी द्वारा पुलिस अधिक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए कहा गया है कि रिंकू पुत्र स्व. राजेश का बड़ा बेटा एवम दिनेश स्व. कुमारे निवासी कुरौली बुधकर ने मेरी दुकान पर आकर मारपीट की व मेरी दुकान का समान तोड़ते हुए मेरे जेब में पड़े तकरीबन पाँच, छ:, सौ रूपये छीन लिया तभी मेरे चिल्लाने की आवाज को सुन कर पास पड़ोस के लोगो को आते देख राजेश ने कहा कि मैं 302 तथा आजीवन करावास का मुजरिम हूँ तथा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।

Read More »

बेखौफ दौड़ रहे एनटीपीसी ऐश पौंड के राख से भरे ओवरलोड वाहन

पुलिस व परिवहन विभाग बना मूकदर्शक और कंपनियों में चल रहा भारी वाहन सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन 
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। क्षेत्र की सड़कों से प्रतिदिन निकल रहे ओवरलोड ट्रक जैसे बड़े वाहन प्रशासन की नाक के नीचे से गुजर रहे हैं। परंतु इन सब के बाद भी पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ परिवहन विभाग और यातायात पुलिस के अधिकारी भी अंजान बने हुए हैं। कुछ दिन पूर्व इन्हीं कारणों से उमरन ऐश पौंड से सटे गांव के ग्रामीणों ने एनटीपीसी परियोजना प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। बताते चलें कि एनटीपीसी परियोजना कोयले पर आधारित एक पावर प्लांट है जिस से निकलने वाली कोयले की राख को परियोजना तीन माध्यम से बाहर निकालती है

Read More »

बेखौफ भू माफियाओं के हौसले बुलंद, प्रशासन सुस्त

कानपुर : उत्तर प्रदेश सरकार दबंग भू माफियाओं पर लाख शिकंजा कसने की बातें कहे लेकिन प्रदेश की जो वास्तविक हकीकत है वह कुछ और ही बयां कर रही है। बेखौफ दबंग भूमाफिया गरीबों की जमीन पर शिकंजा कसते जा रहे हैं और गरीब प्रशासन से मदद की गुहार लगाते हैं, तो सिर्फ बदले में आश्वासन ही मिलता है। मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में बेखौफ दबंग भू माफियाओं का कहर देखने को मिला है जहां एक व्यक्ति में थाने में तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई लेकिन उसे उसके एवज में सिर्फ आश्वासन ही मिला।
12 अगस्त 2021 गुरुवार को महाराजपुर थाना पुलिस ने जमीन पर कब्जे की जगह पर काम रुकवाया है और पीड़ित किसान को न्याय का आश्वासन दिया है।

Read More »

हथियारों से लैस डकैतों ने परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को दिया अंजाम

कप्तान साहब को ऊंचाहार पुलिस पर अब भी भरोसा
पूर्व में हुई कुछ अपराधिक घटना और चोरियों के अधूरे खुलासे से सशस्त्र बदमाशों को मिला बल
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। एक बार फिर खुली ऊंचाहार पुलिस के गस्त की पोल। घटना एनटीपीसी पुलिस चौकी से चंद कदम दूरी से सलोन रोड पर स्थित बहेरवा बाजार की है। जहां पर सीमा देवी शुक्ला पूरे परिवार के साथ रहती है। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे चार हथियारों से लैस बदमाश घर के पीछे से उनके घर में घुस गए और तमंचे की नोंक पर महिला व उनके दोनों बेटों को रस्सी से बांधकर बंधक बना लिया उसके बाद आराम से पूरे घर को खंगाला और घर में रखे दस हजार रुपए नगद, सोने, चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान लूट लिया और आराम से फरार हो गए। बदमाशों ने घटना के दौरान परिजनों की पिटाई भी की है। घटना के बाद बंधक बने परिजन किसी प्रकार खुद को खोलकर बाहर निकले और चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़े, लूटे गए कुल समान की कीमत करीब तीन लाख बताई जाती है। इस घटना के बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई तब करीब तीन बजे चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।उसके बाद महिला ने बंधक बनाकर लूट की लिखित तहरीर पुलिस को दी लेकिन चौकी इंचार्ज ने महिला पर दबाव डालकर उससे चोरी की दूसरी तहरीर ले ली।

Read More »

सत्ता की हनक बिना नोटिस के बीजेपी पार्षद का चला बुलडोजर

बर्रा-1 से बर्रा-8, बर्रा विश्वबैंक कालोनी, दबौली, गुजैनी घरों के बाहर अवैध कब्जा कब होगी कार्यवाही
कानपुर दक्षिण। बर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बर्रा-6 सी ब्लाक इलाके में सत्ता की हनक में बीजेपी पार्षद ने वार्ड-67 से कांग्रेस प्रत्याशी रही विभा श्रीवास्तव की गली में चलाया बुलडोजर, कांग्रेस नेता संजय श्रीवास्तव ने बीजेपी पार्षद दीपा त्रिवेदी पर आरोप लगाते हुए बताया कि 2 साल से एक शौचालय को गिराने को लेकर चल रहा था विवाद जिसके बाद अवैध रूप से बने शौचालय को गिराए जाने के बाद पार्षद ने किसी प्रकार की क्षेत्रवासियों को जानकारी नहीं दी और ना ही किसी प्रकार का कोई नगर निगम, केडीए की तरफ से नोटिस तक नहीं मिला है। अचानक से बुलडोजर चालने पर क्षेत्रीय लोग गुहार लगाते रहे लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था क्षेत्रीय लोगों का यह भी कहना है कि अगर अतिक्रमण सिर्फ हमारी गलियों में था तो ऐसी बहुत सारी गली वार्ड 67 के पार्षद के क्षेत्र में हैं।

Read More »

मंदिर श्मशान घाट समेत डूबे कई गाँव

इटावा। उत्तर प्रदेश में हो रही लगातार बारिश के बाद अब यमुना नदी और चंबल नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है जलस्तर बढ़ने से चंबल नदी और यमुना नदी के किनारे बसे एक गाँव के लोगों की अब समस्या बढ़ती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि दोनों नदियों का पानी उनके मकानों में पहुंच रहा है जिसकी वजह से काफी बड़ा नुकसान हो रहा है आज उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ बाढ़ पीड़ित इलाकों में पहुंचे जहां पर उन्होंने वहां का निरीक्षण किया वही मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा है कि प्रशासन की लगातार नजर उन इलाकों में है जहां पर चंबल और यमुना नदी का पानी पहुंच रहा है वही कुछ लोगों का रेस्क्यू किया गया।

Read More »

अब वक्त आ गया है, बलात्कार का दमन हो

आए दिन पत्रिकाओं में चार महीने की बच्ची से लेकर किसी भी उम्र की लड़की और महिला के साथ हो रहे शारीरिक अत्याचार के चलते सीमा अपनी 11 साल की बच्ची को लेकर चिंतित हो उठती थी। और एक आंशिक भय उसके दिमाग को कचोटता रहता था। गली मोहल्ले और फूटपाथ तो छोड़ो खुद अपने घर में भी बेटीयाँ कहाँ सुरक्षित है।
अपने ही घर के कुछ सदस्य की गतिविधियों से परेशान सीमा ने ठान लिया पिंकी भले ही छोटी है पर अब वक्त आ गया है पिंकी को उन सारी चीज़ों से अवगत कराने का जो उसे एसी हरकतों से बचाने में सहायक बनें।

Read More »

नीट की परीक्षा में OBC को 27% आरक्षण देने पर PM को व्यक्त किया आभार

ऊँचाहार, रायबरेली। मेडिकल की पढ़ाई में पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण देकर चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन द्वारा किया गया। पिछड़ा समाज से केंद्र ने ज्यादा मंत्री बनाकर पिछड़ों का सम्मान किया है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी। भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा अभिलाष चंद्र कौशल ने एक कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त कथन को व्यक्त किया।

Read More »