Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 493)

मुख्य समाचार

अम्बेडकर जयन्ती पर न्याययिक प्रक्रिया के प्रति किया जागरूक

कानपुर। डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के संयुक्त तत्वावधान में विशाल विधिक गोष्ठी का आयोजन एस जे महाविद्यालय विधि कॉलेज रमईपुर में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि शुभी गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं वृक्षा रोपण एवं लीगल एड क्लीनिक के द्वारा उद्घाटन करके किया गया। इस कार्यक्रम में शुभी गुप्ता ने विधि कॉलेज के 500 छात्र छात्राओं एवं गुरजनो को सम्बोधित किया। शुभी गुप्ता ने बताया कि किस तरह से यह प्राधिकरण निर्धन जनता के बीच जाकर उनको न्याययिक सहायता प्रदान करता है और उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर भी दिया। सर्वप्रथम प्रबंधक सुबोध कटियार ने अथितियो का स्वागत पुष्प गुच्छ अंग वस्त्र,एवं प्रतीक चिन्ह दे कर किया।

Read More »

वृन्दावन में 16 मार्च को द बृज फ़ैशन शो का आयोजन

 मथुरा। 16 अप्रैल को वृंदावन के कृष्णा फनलैंड में होने जा रहे द ब्रज फैशन शो के निदेशक एवं आयोजक शिवम पाठक (एस पी शिव) एवं मैनेजमेंट हेड मोहित सक्सेना द्वारा आयोजित एक प्रेस वार्ता की गई और बताया कि आगामी 16 अप्रैल 2023 को वृंदावन के कृष्णा फनलैंड में द ब्रज फैशन शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारत भर के विभिन्न फैशन डिजाइनरों द्वारा तैयार किए गए परिधान पहन कर ब्रज एवं अन्य जनपदों से आए मॉडल्स रैंप पर कैट वॉक करेंगे। इस फैशन शो की थीम ब्रज के साथ इंडियन कल्चर पर आधारित होगी प्रेस वार्ता में पत्रकारों से वार्ता करते हुए ‘द ब्रज फैशन शो’ के आयोजक द शिव प्रोडक्शन्स के निदेशक शिवम पाठक (एस पी शिव) द्वारा बताया गया कि इस फैशन शो में भारत भर के कई शहरों से फैशन डिजाइनरों द्वारा ब्रज के कल्चर पर आधारित ड्रेस की श्रंखला तैयार की गई हैं। यह अपने आप में एक अनूठी और नई पहल होगी क्योंकि जब भी लोग फैशन शो का नाम सुनते है। उनके जेहन में मॉडल्स पश्चिमी सभ्यता के परिधान पहने हुए आते है लेकिन आज कल के युवा इंडियन के साथ ब्रज के कल्चर को स्वेच्छा से अपना रहे हैं और पूरी दुनिया आज ब्रज का लोहा मान रही है।

Read More »

संविधान निर्माण में बाबा साहेब का योगदान अतुलनीय – गौतम कुमार जाना

पवन कुमार; गुप्ता रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बाबासाहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ करते हुए बाबासाहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। निर्धन व पिछड़े हुए लोगों की सेवा की बाबासाहेब की दी हुई शिक्षा का अनुसरण करते हुए , इस शुभ अवसर पर अम्बेडकर भवन में अनुसूचित जाति एवं जनजाति एसोसिएशन के सौजन्य से वस्त्र, मच्छरदानी एवं सोलर रैम्प के वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें परिसर के आसपास के ग्रामीणों व सफाईकर्मियों को ये सामग्री वितरित की गई। इसके पूर्व सूर्याेदय के साथ ही जयंती समारोह के प्रति उत्सुकता से भरे कर्मचारियों, महिलाओं एवं बच्चों ने एसोसिएशन द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस आयोजन की प्रशंसा की। गत एक सप्ताह से ही नारा-निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ जयंती सप्ताह मनाने की शुरुआत कर दी गई थी। बाबासाहेब की जयंती को यादगार बनाने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें नन्हें कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

Read More »

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कराया जायेः मुख्य सचिव

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र को अग्निशमन सेवा शहीद स्मृति दिवस पर अग्निशमन विभाग के महानिदेशक अविनाश चंद्र ने फ्लैग पिन लगाया।
अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक कराया जाये जिससे किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अग्निश्मन कर्मियों को सघन रूप से प्रशिक्षित किया जाए, जिससे वो किसी भी कठिन परिस्थिति का सामना कुशलता से कर सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा नई टेक्नोलॉजी का प्रयोग अवश्य किया जाए। इसके अतिरिक्त समय-समय पर मॉक ड्रिल अवश्य करानी चाहिये, जिससे कि अग्नि शमन उपकरणों के इस्तेमाल एवं सुरक्षा के उपायों की लोगों को जानकारी रहे।

Read More »

अग्नि शमन स्मृति दिवस पर 66 फायर कर्मियों को किया समर्पित

मथुरा; श्याम बिहारी भार्गव। 14 अप्रैल को संपूर्ण देश में राष्ट्रीय अग्निशमन स्मृति दिवस मनाया जाता है यह दिन उन 66 फायर कर्मियों को समर्पित है जिन्होंने कर्तव्य पालन में तेज उठती लपटें और उनके बीच किसी के उजड़ते आशियाने को बचाने मैं अपने प्राणों की आहुति दी।
दूसरों के हिस्से की तपन को झेलते हुए जनता की रक्षा व सुरक्षा के लिए कृत संकल्पित इस जांबाज फायरमैनों के दल के लिए अग्निशमन दिवस महज कौशल प्रदर्शन का मंच नहीं है वरन यह स्मृति दिवस है उन 66 अग्निशमन कर्मचारियों की शहादत का जिन्होंने जन सेवा करते हुए सहर्ष मृत्यु का वरण किया तथा फायर सर्विस कर्मी हर दिन आग से खेलने का काम करते हैं इस खतरनाक काम को अंजाम देते हुए उन्हें अपनी जान की भी फिक्र नहीं होती फिक्र होती है तो उन्हें सिर्फ उस जलते मंजर या फिर उसमें धधकती जिंदगी को बचाने की।
14 अप्रैल 1944 का एक धड़कता शुक्रवार था जब विक्टोरिया डाक मुंबई में सेना की विस्फोट सामग्री से भरा फोर्ट स्टीफन के मालवाहक पानी का जहाज लपटों के आगोश में समा गया आग पर काबू पाने के लिए मुंबई फायर सर्विस के सैंकडों अधिकारी कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे अदम्य साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए इन जांबाज अग्निशमन कर्मचारियों ने ज्वाला पर आग काबू करने का संपूर्ण प्रयत्न किया अथक प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया लेकिन इस कोशिश को 66 फायर कर्मियों को अपनी जान की आहुति देनी पड़ी।

Read More »

पीड़िता ने दबंग व शातिर लोगों से बताया जानमाल का खतरा

कानपुर। कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित कालोनी के आवंटी के परिजनों पर क्रेता ने गम्भीर आरोप लगाये और बेचे गये मकान को धोखाधड़ी कर हड़पने का षडयन्त्र रचने का आरोप लगाते हुए जानमाल के लिये खतरा बताया है। कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवंटित की गई कालोनी के आवंटी के द्वारा नोटरी अभिलेखों के आधार पर रह रहे लोगों ने मूल आवंटी की पत्नी, उसके परिजनों से अपनी जानमाल के प्रति खतरा होने की बात कही है। पीड़िता ने बताया कि उसे आये दिन अपरिचतों से धमकी मिल रही है और उसके साथ कुछ भी अनहोनी हो सकती है।
मामला गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेस-2 का है। यहां पर एक भवन संख्या 43/एल आई जी का आवंटन कृष्ण बहादुर सिंह के पक्ष में किया गया था, जिसको नोटरी के माध्यम से जमुना प्रसाद शर्मा ने मूल आवंटी से वर्ष 2002 में क्रय कर लिया था और मूल आवंटी ने उक्त मकान से सम्बन्धित सभी मूल प्रपत्र खरीददार जमुनाप्रसाद शर्मा को दे दिये थे चूंकि जमुना प्रसाद की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी इस लिये वो समय पर उक्त मकान की बकाया धनराशि भी जमा नहीं कर पाये थे।
जमुना प्रसाद शर्मा की नातिन मीनाक्षी शर्मा ने ‘जन सामना’ को बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में उक्त मकान की रजिस्ट्री करवाने के उद्देश्य से कानपुर विकास प्राधिकरण से बकाया धनराशि की जानकारी चाही तो इसी दौरान कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा बकाया धनराशि सम्बन्धी पत्र, मूल आवंटी के पते पर भेज दिया गया। बस यहीं से मूल आवंटी के भतीजे इन्द्र कुमार सिंह ने मकान हड़प लेने की योजना बना ली है। अब वह दबंग दलालों के साथ मिलीभगत कर मकान हड़प लेना चाहता है। मीनाक्षी ने बताया वह मूल आवंटी के द्वारा किये गये करार व लिखित अभिलेखों के आधार पर मकान में वैध रूप से रह रही है और मकान उसी के बाबा ने बनवाया है।

Read More »

नदियां जब मरती है, तो सभ्यताएं विलुप्त होती है:  संजय राणा

बागपत। जनपद के बड़ौत स्थित आदर्श बाल शिक्षा सदन और कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय के प्रांगण में एनवायरनमेंट एंड सोशल रिसर्च आर्गेनाइजेशन (एस्रो) के तत्वाधान में ष्आओ जाने नदियों का दर्द, एस्रो की जुबानीष् श्रृंखला के अंतर्गत बालक और बालिकाओं से संवाद किया गया।
इस अवसर पर दोनों विद्यालय परिवार के साथ विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। संवाद के दौरान एस्रो के निदेशक संजय राणा ने कहा कि आज के परिपेक्ष में जीवनदायनी नदियों की दशा चिंतनीय है। समाज और व्यवस्थाओ की उपेक्षा और उदासीनता का दंश झेल रही है। अवश्य ही नदियों की आत्मा मानव समाज को धिक्कार रही होंगी। नदियां हमेशा जीवनदायनी होती है, हमारे देश की संस्कृति ने तो उन्हें मां का दर्जा दिया है परन्तु समाज और व्यवस्थाओ ने आज मां को मेहरी में तब्दील कर दिया है। मां बच्चो का मैला धोती है, मगर आज उन्ही बच्चों ने मां को मैला ढोने वाली में तब्दील कर दिया है। इसीलिये जीवनदायनी मां रोगदायनी में बदल गई है, यहीं से मानव समाज का पतन प्रारम्भ हो जाता है।

Read More »

स्थानीय मुद्दों को लेकर निकाय चुनाव में उतरेगा रालोद

बड़ौत, बागपत। स्थानीय निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का मुख्य मुद्दा चिकित्सा, स्वास्थ्य, शिक्षा और बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद स्थानीय निकाय चुनाव लड़ेगा।
आज पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीर पाल सिह ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव गठबन्धन में लडा जायेगा। भाजपा सरकार में सभी वर्ग त्रस्त है। आम जन को भाजपा सरकार ने केवल मंहगाई और बेरोजगारी दी है। आज देश में शिक्षा और स्वास्थ्य की हालत दयनीय है। रालोद सभी वर्गाे की पार्टी है। चौधरी जयन्त सिह किसान मजदूर और युवाओ के हितो की लडाई सड़क से सदन तक लड रहे है। टोल टैक्स में जो वृद्धि की गई है वह आम जनता पर कुठाराघात है।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनो बैमौसम बरसात में किसानो की फसलो का जो नुकसान हुआ है उसका उचित मुआवजा किसानो को तुरन्त दिया जाये।

Read More »

बागपत में निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज

♦ आरक्षण रोस्टर के बाद जीत का शुरू हुआ गुणा- भाग
बागपत। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर विकास विभाग ने बागपत जिले का फाइनल आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। जिले की तीन नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायतों के लिए जारी किए गए आरक्षण रोस्टर के आधार पर चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वार्डवार आरक्षण व्यवस्था को फाइनल किए जाने के बाद अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड पार्षद तक के लिए रणनीतिक जोड़-तोड़ शुरू कर दिया गया है। लोगों की आपत्ति और सुझावों पर मंथन के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की गई है। नगर निकायों के आरक्षण लिस्ट में सभी वर्गों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी किया गया है। नगर विकास विभाग की ओर से आरक्षण लिस्ट को हरी झंडी दिए जाने के बाद चुनावी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। जिले के तीन नगर परिषद और छह नगर पंचायतों में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे।

Read More »

नियमित टीकाकरण में तेजी लायें एएनएम-सीएमओ

-एएनएम की पुनः अभिमुखीकरण कार्यशाला संपन्न
फिरोजाबाद। सीएमओ कार्यालय के सभागार में एएनएम का पुनः अभिमुखीकरण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में टीकाकरण को और सुदृढ़ीकरण करने तथा टीकाकरण की मांग को बढ़ाने पर जोर दिया गया। एएनएम को बताया गया कि वह उन स्थानों का चयन करें। जहां लोगों की सहभागिता ज्यादा हो, वहां बैठकों का आयोजन कर टीकाकरण के प्रति जन जागरूकता बढ़ाएं।
सीएमओ डॉ नरेंद्र सिंह ने कहा कि यदि बच्चा समय से टीकों से प्रतिरक्षित है तो उसे टिटनेस, हेपेटाइटिस-बी, निमोनिया तथा खसरा-रूबेला सहित ग्यारह विभिन्न बीमारियों से बचाया जा सकता है। कार्यशाला के माध्यम से एएनएम को संबंधित जानकारी विस्तार से दी गई, ताकि टीकाकरण से कोई वंचित न रह सके। डीआईओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं के नियमित टीकाकरण में एएनएम की सक्रिय भूमिका होती है। वह आशा कार्यकर्ता के माध्यम से लोगों को मोबिलाइज करके टीकाकरण करती हैं।

Read More »