Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 51)

मुख्य समाचार

85 वर्ष से अधिक आयु वालों को मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा

मथुरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय ने अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को मतदान करने के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है।
प्रदेश के समस्त 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को सूचित किया जाता है कि वे स्वेच्छा से पोस्टल बैलेट के माध्यम से निवास स्थान पर मतदान करने हेतु निर्धारित फार्म-12डी में आवेदन कर अपने निवास स्थान पर मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं।
उपरोक्त फार्म-12डी अधिसूचना जारी होने के 5 दिवसों के अन्दर सम्बन्धित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बी०एल०ओ० द्वारा घर-घर जाकर 85 वर्ष की आयु वर्ग से ऊपर के मतदाताओं को उपलब्ध कराया जाएगा तथा भरा हुआ फार्म-12डी प्राप्त किया जाएगा।

Read More »

महाशिवरात्रि पर बाल्हेस्वर मंदिर में लगा भक्तों का तांता

लालगंज, रायबरेलीः संवाददाता। तहसील क्षेत्र लालगंज के अंतर्गत ऐहार में स्थित बालेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर जलाभिषेक किया। साथ ही धाम के परिसर में आकर्षण मेला लगाया गया। शिव भक्तों ने शिवालय में दर्शन कर कल्याण की कामना की और मेले का आनंद उठाया।
महा शिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले के सभी शिवालयों में आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ते दिखी।

Read More »

खोजबीन के बावजूद नहीं मिल सका नहर में डूबा व्यक्ति

बिंदकी/फतेहपुर। एक दिन बीत गया किंतु नहर में डूबे हुए व्यक्ति का कोई भी पता नहीं चल सका। हलांकि पुलिस लगातार स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नहर में जाल डालकर व्यक्ति की खोजबीन में जुटी हुई है।
कोतवाली क्षेत्र के मेंऊना गांव में गुरुवार को देर शाम लगभग 6 बजे नहर किनारे बैठा युवक ज्ञान सिंह पुत्र मन्ना सिंह उम्र लगभग 36 वर्ष अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। नहर में पानी के तेज बहाव के कारण मौके पर उपस्थित लोगों ने उसे ढूंढने का भरसक प्रयास किया किंतु जब सफलता हासिल न हो सका तो पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलने पर सरकंडी चौकी इंचार्ज सरनाम सिंह अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी खोजबीन देर रात करते रहे लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह पुनः पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

Read More »

अतरराष्ट्रीय महला दिवस पर सुधा मूर्ति पहुंचीं राज्यसभा

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सभा के लिए मनोनीत किया है। इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुधा मूर्ति को बधाई देते हुए कहा कि ये नारी शक्ति का एक शक्तिशाली प्रमाण है। सुधा मूर्ति की बेटी अक्षरा मूर्ति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी हैं।
समाजसेवी और लेखिका सुधा मूर्ति को शुक्रवार को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विविध क्षेत्रों में उनके योगदान की सराहना की। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उच्च सदन में उनकी मनोनयन ‘नारी शक्ति’ का एक सशक्त प्रमाण है, जो राष्ट्र की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण भी है।
उन्होंने कहा, ‘मुझे खुशी है कि भारत की राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विविध क्षेत्रों में सुधा जी का योगदान असीम और प्रेरणादायक रहा है।’
पिछले साल सुधा मूर्ति ने पहली बार संसद भवन का दौरा किया था। सुधा मूर्ति पुराने और नये संसद भवन को देखने के बाद मीडिया से बातचीत की थी। एएनआई से बातचीत के दौरान उन्होंने संसद की खूबसूरती की जमकर सराहना की थी। उन्होंने कहा था, ‘यह बहुत सुंदर है… वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं इसे लंबे समय से देखना चाहती थी । आज मेरा एक सपना सच होने जैसा था। यह सुंदर है… यह कला है। संस्कृति, भारतीय इतिहास – सब कुछ सुंदर है…।

Read More »

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर शिवालयों में किया जलाभिषेक

पवन कुमार गुप्ताः ऊंचाहार, रायबरेली। शुक्रवार को महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर महर्षि गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में डुबकी लगाई और शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और जन कल्याण की कामना की। मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति के सचिव व पुरोहित पं. जितेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि भोर से ही गंगा तट पर हर हर गंगे, हर हर महादेव के जयकारों व घन्टा घड़ियाल की ध्वनि से घाट गुंजायमान रहे।
हजारों लोगों ने गंगा स्नान कर मंदिरों में जलाभिषेक किया।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को किया सम्मानित

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। फिरोजाबाद सेवा समिति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति महिला सम्मान समारोह का आयोजन नगर के पालीवाल आयोजन हॉल में किया गया। इस अवसर समिति द्वारा महिला शक्ति को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ इंदु अग्रवाल पूजा सोप ने फीता काटकर किया। वहीं दीप प्रज्जवलन जेएस विश्वविद्यालय की डॉक्टर गीता यादव, मेजर रामवीर सिंह कॉलेज से सुनीता यादव ने किया। इस अवसर पर डॉक्टर पूनम अग्रवाल एवं डॉक्टर गीता यादव ने कहा कि आज महिलाएं किसी से पीछे नहीं है, हर क्षेत्र में महिलाएं देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही है। डॉक्टर रेनू गुप्ता ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समिति द्वारा जो महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है, वह सराहनीर्य है।

Read More »

समस्याओं के निराकरण हेतु अधिवक्ता संघर्ष समिति का होगा गठन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सदर तहसील में व्याप्त अनियमित तथा भ्रष्टाचार व अन्य अनेकों अनेक समस्याओं को लेकर अधिवक्ताओं की एक बैठक वरिष्ठ अधिवक्ता ब्रह्म स्वरुप शर्मा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदर तहसील स्थित कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमितताओं तथा अन्य अनेकों समस्याओं को लेकर शीघ्र ही इन समस्याओं के समाधान के निराकरण हेतु अधिवक्ता संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा।
वरिष्ठ अधिवक्ता उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने बताया कि सदर तहसील में स्थित कार्यालयों में भ्रष्टाचार, अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मनमानी के चलते अधिवक्ताओं व वादकारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यही नहीं तहसील परिसर में साइकिल स्टैंड तथा शौचालयों की भी कोई उचित स्थाई व्यवस्था नहीं है। ऐसी ही अन्य अनेकों अनेक समस्याओं के उचित निराकरण व समाधान के लिए सदर तहसील में एक अधिवक्ता संघर्ष समिति का गठन किया जाना प्रस्तावित है।

Read More »

महिला शक्ति ने मोतियाबिंद के मरीजों का कराया निःशुल्क ऑपरेशन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जायंट्रस ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा नेत्र शिविर में चयनित मोतियाबिंद के मरीजों का प्रथम चरण में जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन कराया गया। गुरूवार को डॉ प्रेरणा ने जिला अस्पताल में मोतियाबिंद के मरीजों के सफल ऑपरेशन किये।
महिला शक्ति की अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि जिला अस्पताल में आज मोतिया बिंद के सभी ऑपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए है। हमारा प्रयास सेवा ही संकल्प के साथ लोगो की आंखो की रोशनी लौटने में सार्थक हुआ। मोनिका रानीवाला एवं रीना गर्ग ने बताया ऑपरेशन के बाद सभी मरीज आंखो की रोशनी पाकर खुश नजर आए।

Read More »

अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ प्रधान संगठन 11 मार्च को भरेगा हुंकार

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। प्रधानों के सम्मान व उनके हक की लड़ाई के लिए प्रधान संगठन 11 मार्च को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगा। साथ ही अधिकारियों की मनमानी, शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएंगा।
गुरूवार को प्रधान संगठन के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानों के सम्मान एवं पंचायत की समस्याओं की अनदेखी करके अधिकारी प्रधानों को बंधुआ मजदूर समझकर उनसे दवाव में काम कराना चाहते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे इसके लिए कितना ही संघर्ष करना पड़े। मंडल अध्यक्ष राहुल यादव एड. ने कहा कि अधिकारी प्रधानों पर तानाशाही दिखाकर सचिवों की लापरवाही और गलतियों की सजा प्रधानों को देकर उनके अधिकार तक सीज कर रहे हैं, जो लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। प्रधान अपने कर्तव्य और दायित्व को ठीक से समझते हैं और उनका भलीभांति निर्वहन भी कर रहे हैं, उसके बाद भी उनका शोषण और उत्पीड़न किया जा रहा है।

Read More »

आरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं की जांच कराने की मांग

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। गुरूवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा के नेतृत्व में नगला भाऊ स्थित सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचा। जहॉ प्रतिनिधि मंडल ने एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, अनियमिताएं एवं व्यापारियों के उत्पीड़न के विरोध में आठ सूत्री मांग पत्र सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र सिंह को सौंपा है। जिसमें एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमिताएं को गोपनीय जांच कराने की मांग की है।

Read More »