Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 566)

मुख्य समाचार

आपातकालीन नंबर अथवा सेवाओं के बारे में छात्र छात्राओं को दी जानकारी

लालगंज, रायबरेली। लालगंज क्षेत्र के अजीतपुर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम में स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स के छात्र-छात्राओं को पुलिस की संरचना और कार्यप्रणाली के संबंध में जानकारी दी गई। छात्र छात्राओं को 1090, 102, 108, फायर सर्विस, एंबुलेंस सहित अन्य आपातकालीन नंबरों के संबंध में बताया गया। आयोजित कार्यक्रम में स्पेशल पुलिस कैडेट को ओमप्रकाश सिंह ने महिला सम्मन प्रकोष्ठ सहित पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्र छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आम नागरिकों को प्रदान किए गए आपातकालीन नंबरों का प्रयोग करते हुए सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि 1090, 108, 1076, 102, फायर और एंबुलेंस जैसी सेवाओं से लाभान्वित होने के लिए आवश्यकता पड़ने पर उपयोग किया जा सकता है।

Read More »

अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 13 फरवरी को

रायबरेली। राजकीय आई टी आई गोराबाजार, रायबरेली में 13 फरवरी, 2023 को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्लम्बर, ऑटोमोबाइल, फिटर, वेल्डर इलेक्ट्रिशियन, टर्नर मशीनिष्ट आदि की आवश्यकता है। उक्त ट्रेड से अप्रेंटिस करने के इच्छुक प्रशिक्षार्थी दिनांक 13 फरवरी 2023 को प्रातः 10 बजे अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन का प्रिंट (अनिवार्य) सभी शौक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अन्य संबन्धित दस्तावेज के फोटोकॉपी सहित अप्रेंटिस मेले में संपर्क कर सकते हैं। उक्त अप्रेंटिशशिप मेले में रिलांयस सीमेंट कार्पाेरेशन प्रा लि रायबरेली, जय भारत मारुति, पुणे, अहमदाबाद तथा सरल इंडस्ट्रीज रायबरेली की कंपनी अभ्यर्थियों के चयन हेतु आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षार्थी द्वारा मेले में प्रतिभाग करने पर ही अप्रेंटिस हेतु चयन किया जायेगा। इसके साथ ही जो प्रशिक्षार्थी पूर्व में कहीं से भी अप्रेटिंस किया है या 01 वर्ष से अधिक किसी अधिष्ठान में कार्य का अनुभव है, वह अप्रेंटिस चयन हेतु पात्र नही होगा।

Read More »

14 फरवरी को प्रेम दिवस नहीं महिला शक्ति मिलकर मनाएगी गौ प्रेम दिवस

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला कोषाध्यक्ष गुंजा शर्मा ने दाऊजी महाराज मेला पंडाल में बनी अस्थाई गौशाला जाकर आज गौ पूजन किया एवं गौवंश को गुड़ खिलाया। इस मौके पर गुंजा शर्मा के अतिरिक्त बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
इस अवसर पर गुंजा शर्मा ने कहा कि अभी तक हमने जो पढ़ा है, समझा है वैलेंटाइन एक संत थे। जो कामदेव की अंगूठी पहनते थे जिससे कि सैनिकों को उन्हें पहचानने में मदद मिले। ग्रीटिंग कार्ड व कागज के दिल सौंप कर उन्होंने ईसाइयों को ईश्वर के प्रति उनके प्रेम की याद दिलाई। 1757 प्लासी के लड़ाई के बाद से भारत ब्रिटिश हुकूमत की जंजीरों में बांधता गया और भारत की सत्ता पर 1947 तक राज किया। लगभग 200 साल तक गुलामी में जीवन यापन करने से हम उनके रंग में रंग गए और वैलेंटाइन को गलत तरीके से प्रस्तुत करते रहे।

Read More »

विशाल कपल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 14 फरवरी को

हाथरस। सोचा नस काट कर प्यार का इजहार कर आता हूं, फिर सोचा छोड़ो यार इससे अच्छा तो रक्तदान कर आता हूं।
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स द्वारा अपनी अनोखी पहल के तहत 14 फरवरी को एक विशाल चतुर्थ कपल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन ब्लड बैंक बागला अस्पताल में किया जा रहा है।
अनोखे शिविर के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि हम लोग अपने प्यार का इजहार मानवता के लिए करेंगे किसी के जीवन को बचा कर उसके परिवार में खुशियां लाने का काम करेंगे। इस दिन प्यार भी होगा, तकरार भी होगा, इजहार भी होगा और भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी होगा, हमारा रक्तदान दूसरों का जीवन दान है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेन्द्र गोयल ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति वर्ष में एक बार अपने प्यार का इजहार करने का बहाना तलाशती है। लेकिन भारतीय संस्कृति पूरे जीवन और प्रत्येक क्षण प्यार से मिलजुल कर रहने और जियो और जीने का मूल मंत्र पूरे विश्व को देती है।

Read More »

श्रमिकों की बेटियों के लिए 27 फरवरी को आयोजित होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने अवगत अवगत कराया है कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित सामूहिक विवाह अनुदान योजना के अन्तर्गत 27 फरवरी को कार्यालय उप श्रमायुक्त आगरा क्षेत्र आगरा में निर्माण कामगार श्रमिकों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मथुरा से भी निर्माण श्रमिकों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। आवेदन पत्र ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों प्रकार से प्राप्त किये जा रहे हैं। आवेदन प्राप्त करने की तिथि 13 फरवरी है। इसके पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। प्राप्त आवेदनों की श्रम प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच करायी जायेगी। समस्त निर्माण श्रमिकों से अपील है कि वे स्वयं अधिकाधिक संख्या में अपने आवेदन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नचइवबू.पद पर ऑन लाइन पोर्टल पर एवं ऑफलाइन भी जमा करना सुनिश्चित करें।

Read More »

कलपतरु कंपनी की 66 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

⇒कंपनी के विरुद्ध संगीन धाराओं में 46 अभियोग पंजीकृत हैं
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव । चिन्हित कलपतरु कंपनी द्वारा अवैध रूप से अर्जित कुल 663,272,500 रुपये की संपत्ति की कुर्क की गई है। थाना फरह स्थित कल्पतरु कंपनी गांव पोरी, चुरमुरा भदाया के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत यह कार्यवाही की गई है। कल्पतरु कंपनी के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट और धोखाधडी करने जैसे संगीन धाराओं में 46 अभियोग पंजीकृत है। ग्राम पौरी, भदाया, चुरमुरा में स्थित कुल 265.309 बीघा जमीन जिसकी कीमत कुल 663,272,500 (छियासठ करोड़ बत्तीस लाख बहत्तर हजार पांच सौ रुपये) को उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एंव समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा-14(1) के अन्तर्गत जब्त किया गया। एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि शासन से लगातार निर्देश प्राप्त होते हैं कि संगठित अपराध, माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाए। इसी के तहत गैंगस्टर एक्ट के तहत लगभग 265 बीघा जमीन आज कुर्क हो रही है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 66.5 करोड के आसपास है। ये यहां का चर्चित धोखाधडी का मामला था। जिसमें लोगों की कमाई लेकर अभियुक्त फरार हो गए थे। इसमें छह लोगों के विरूद्ध गैंगस्टर लगा। गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद कल्पतरु नाम से यहां जो कंपनी थी उसकी 265 बीघ जमीन जो उसने अपराध द्वारा अर्जित पैसों से बनाई थी को कुर्क किया जा रहा है और संपत्तियों को चिन्हित किया जा रहा है। इसी तरह गैंगस्टर एक्ट में अन्य अपराधियों को भी चिन्हित कर उनकी संपत्तियों का पता लगाया जा रहा है।

Read More »

जिला स्तरीय इन्वेस्ट समिट में 195 एमओयू के माध्यम से 5406 करोड़ का होगा फिरोजाबाद में निवेश

फिरोजाबाद। उ.प्र. ग्लोबल इवेंस्टर्स समिट 2023 का शुभारम्भ लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जाने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शहर के पालीवाल हॉल में जनपद के उद्यमियों एवं निवेशको के बीच किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष असीजा, जिलाधिकारी रवि रंजन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन, उपायुक्त उद्योग पंकज निर्वाण सहित बडी संख्या में जनपद के उद्यमियों सहित कॉलेज के विद्यार्थियों ने समारोह का सीधा प्रसारण देंखा।
जिलाधिकारी रवि रंजन ने अपने सम्बोधन में जनपद में निवेश करने वाले निवेशकोें को धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी निवेश करने वालों का जनपद में स्वागत है। जिला प्रशासन हर सम्भव उनकी छोटी बडी सभी समस्याओं को निस्तारित करने के कटिबद्ध है, इसके लिए उनकी अध्यक्षता में अंर्तविभागीय बैठक आयोजित कर अन्य विभागों से भी जुड़ी हुई समस्याओं को त्वरित निस्तारित किया जाएगा। उन्होने कहा कि अब जनपद में कांच उद्योग के साथ अन्य दूसरे उद्योगों में भी युवाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होने कहा कि इससे 25000 युवाओं को प्रत्यक्ष व हजारों की संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगारों को सृजन होगा। उन्होेने कहा कि इस इन्वेस्टर समिट के माध्यम से जो कहानी प्रारम्भ हुयी है अब वह दूर तक जाएगी।

Read More »

किड्स महोत्सव में बच्चों का होगा उत्साहवर्धन

फिरोजाबाद। नए सत्र के प्रवेश प्रक्रिया के उपलक्ष्य में 12 फरवरी को किड्स कॉर्नर स्कूल मे किड्स महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पूरे सत्र नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा प्राप्त की शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक शिक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम अन्य क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों की झलकियां प्रस्तुत की जायेगी।
किड्स कॉर्नर स्कूल की प्रधानाचार्या डा. रूपाली रूपाली भटनागर एवं प्रशासक डा. मयंक भटनागर ने जानकारी देते हुये बताया कि 12 फरवरी को स्कूल प्रंगण में किड्स महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पिछले सत्र में छोटे बच्चों के द्वारा अपने शिक्षकों के माध्यम से जो सीखा है, उसका प्रदर्शन बच्चो के द्वारा किया जायेगा। जिसमें शिक्षा के साथ-साथ बच्चो के द्वारा नृत्य, गायन, पेंटिंग, स्पोर्ट्स आदि का भी प्रदर्शन किया जायेगा। इसके अलावा विद्यालय में प्रवेश लेने वाले नये स्टूडेंट का उनका उत्साह वर्धन किया जायेगा।

Read More »

ग्राम पंचायत मोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनम ने अपने ही नाम के मार्ग का किया शिलान्यास

-ग्राम प्रधान व प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष ने सोनम यादव को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। ग्राम पंचायत मोड़ा के सचिवालय में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोनम यादव को सम्मानित किया गया। साथ ही ग्राम पंचायत मोड़ा में सोनम ने अपने नाम से बने मार्ग का फीता काटकर एवं शिलान्यास पट्टिका का अनावरण कर शुभारम्भ किया।
अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि क्रिकेटर सोनम यादव ने अपने गांव और ननिहाल का ही नहीं पूरे जनपद वासियों का सीना चौड़ा करके सम्मान से सर ऊंचा करने का काम किया है। हम सब का आशीर्वाद उसके साथ है। वह और आगे बढ़ कर शीर्ष पर पहुंच कर हम सभी को गौरवान्वित करें। उन्होंने लोगों से आवाहन करते हुए कहा कहा कि सोनम यादव जैसी तमाम प्रतिमाएं मुकाम तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही हैं। जिनको आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग की आवश्यकता है। ऐसी बेटियों और बेटों को हम सबको दिल खोल मदद करनी चाहिए। जिससे वे भी देश व प्रदेश में नाम रोशन करके जनपद का सम्मान बढ़ाने का काम करें। वहीं ग्राम प्रधान मिथिलेश यादव, रामनिवास यादव ने सोनम यादव का शाल उड़ाकर, साफा, पगड़ी पहनाकर व ग्यारह हजार रू. का चेक देकर एवं बांके बिहारी की प्रतिमा भेंटकर स्वागत किया।

Read More »

व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जनपद आगमन पर होगा भव्य स्वागत

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के 50 वें वर्ष में प्रवेश होने पर संगठन के द्वारा पूरे वर्ष स्वर्ण जयंती के रूप में मना रहा है। वहीं मिस्ट कॉल कर व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा रहा है।
उत्तर प्रदेश व्यापर मंडल के जिलाध्यक्ष रविन्द्र लाल तिवरी ने बताया कि संगठन के 50 वे वर्ष में प्रवेश करने पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एवं महमंत्री डा. दिलीप सेठ, राजेन्द्र गुप्ता के द्वारा 24 दिसम्बर 2022 से 24 दिसम्बर 2023 तक स्वर्ण जयंती के रूप में मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अंतर्गत संगठन के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। छह से 28 फरवरी तक व्यापारियों को संगठन से जोडने के लिये मिस्कॉल अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें मो. 7030930361 पर मिस कॉल कर व्यापरियों को जोडने का कार्य किया जा रहा है। 13 मार्च को सहारनपुर से व्यापारी स्वभिमान यात्रा का शुभारम्भ किया जायेगा। जो कि 23 मार्च को जिले में प्रवेश करेगी। यात्रा का जिले में प्रवेश होने पर संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा।

Read More »