Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 664)

मुख्य समाचार

जरूरतमंद बच्चों को वस्तुयें भेंट कीं

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। दीपावली के पावन पर्व पर जिलाधिकरी द्वारा चलाई गई एक नई पहल ‘आइए मनाते हैं ज्वायफुल दिवाली’ के अन्तर्गत ड्रीम्स फाउन्डेशन द्वारा जरूरतमंद लोगों को आवश्यक वस्तुएं भेंट की गई। ड्रीम्स फाउण्डेशन की सक्रिय सदस्य नित्या बाजपई द्वारा खुशियों को रौशन करने हेतु कानपुर नगर से देहात जनपद में आकर अपनी संस्था द्वारा बहुमूल्य सहयोग किया गया। महिलाओं एवं बच्चों के लिए उनके प्रयोग की वस्तुएं दी गई।

Read More »

विवेकानंद यूथ एवार्ड के लिये मांगे आवेदन

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। जिला युवा कल्याण अधिकारी आरती जायसवाल ने बताया है कि जनपद कानपुर नगर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विवेकानंद यूथ एवार्ड (व्यक्तिगत श्रेणी) के अंतर्गत 15 से 35 वर्ष के युवाओं (युवक/युवती) द्वारा किये गये राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्याे के आधार पर एवार्ड दिया जाना है।
उक्त पुरूस्कार हेतु विभिन्न क्षेत्रों में यथा-खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्प बचत, रक्तदान, नशा मुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, मिशन शक्ति, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, कला, संस्कृति और साहित्य, पर्यटन, सामुदायिक सेवा, सक्रिय नागरिकता इत्यादि में राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक युवा निर्धारित आवेदन प्रारूप कार्यालय जिला युवा कल्याण एवं प्रा0 वि0 द0 अधिकारी विकास भवन कानपुर नगर से प्राप्त कर दिनांक 28 अक्टूबर, 2022 तक दो प्रतियों में जमा करा सकते है।

Read More »

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में कवियों ने बांधा समां

चकिया, चंदौली। बाल्मीकि सेवा संस्थान देवखत नौगढ़ की साहित्यिक इकाई आखर साहित्य चकिया के तरफ से बीती रात काली जी के पोखरे पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देर रात तक कवियों के काव्य पाठ से श्रोता काव्य लहरियों में गोता लगाते रहे।
काव्य पाठ शुरू होने से पहले आयोजकों ने मां सरस्वती जी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर मंगला कपूर को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र भेंट कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
कार्यक्रम के शुरू में कवित्री रुचि द्विवेदी ने सरस्वती वंदना हे शारदा, हे सरस्वती, हे निरंजना, सुर को स्वर साधिका प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। सुरेश अकेला ने कहा कि दर्द को गीतों में गुनगुनाता रहूं, हर घड़ी प्यार के गीत गाता रहूं। जय श्री राय ने अपने पाठ में कहा कि मनुष्य के जिंदगी में पल-पल क्षण में बड़े-बड़े पन्ने की कहानी होनी चाहिए।

Read More »

नृत्य-गायन सहित कई प्रतियोगितायें आयोजित कीं

कानपुर। नगर के 14 प्रतिष्ठित आईसीएसई सीबीएसई स्कूलों ने प्रतिभागिता की प्रथम दिन विद्यालय के चेयरमैन परवेज अस्तम के स्वागत भाषण के साथ प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। एकल गायन, समूह गायन व समूह वादन प्रतियोगिताएँ सम्पन्न हुई। विद्यालय के सेक्रेटरी एवं कोषाध्यक्ष एम एल शुक्ला ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। दूसरा दिन समूह व एकल नृत्य प्रतियोगिताओं के नाम रहा। सभी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गीत संगीत व नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तालियाँ बजाने के लिए विवश कर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीता मेहरोत्रा व उप प्रधानाचार्या अलका माली ने अपने प्रेरक शब्दों द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

Read More »

बहुत भव्य होगा छठ पूजा का 39वां आयोजनः ब्रजेश पाठक

⇒उपमुख्यमंत्री ने छठ घाट पर चलाया सफाई अभियान, लगाई झाड़ू
⇒आयोजन स्थल पर चिकित्सकों की टीम और एंबुलेंस भी रहेगी तैनात
लखनऊ। छठ पूजा का 39वां आयोजन इस बार और भी भव्य होगा। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की कवायद शुरू हो गई है। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को समारोह स्थल पर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने खुद भी झाड़ू लगाई।
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के बैनर तले हर वर्ष आयोजित होने वाले छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लक्ष्मण मेला मैदान (गोमती तट) स्थित छठ घाट पर शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सफाई अभियान चलाया। खुद भी झाड़ू लगाई। उन्होंने बताया कि आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

Read More »

राममनोहर लोहिया अस्पताल में किडनी, बोन मैरो और लीवर के लिए कॉमन सिंगल रूफ ट्रांसप्लांटेशन सेंटर की स्थापना को मिली मंजूरी

लखनऊ। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की 36वीं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की बैठक आहूत की गई।
बैठक में किडनी, बोन मैरो और लीवर के लिए कॉमन सिंगल रूफ ट्रांसप्लांटेशन सेंटर की स्थापना को मंजूरी प्रदान की गई। यह देश में अन्य संस्थानों के लिए प्रत्यारोपण के लिए एक अद्वितीय, राजस्व बचत मॉडल के रूप में काम करेगा। अगले छह महीने में प्रत्यारोपण केंद्र काम करना शुरू कर देगा। इसमें वर्तमान में चल रही किडनी प्रत्यारोपण सेवाओं का विस्तार शामिल होगा, जिससे इसकी प्रतीक्षा सूची का समय 6 महीने से घटकर लगभग 6 से 8 सप्ताह हो जाएगा। शुरुआत में लीवर की बीमारी वाले बच्चों में लीवर ट्रांसप्लांट किया जाएगा, बाद में वयस्कों में भी मरीजों का ट्रांसप्लांट किया जाएगा।

Read More »

आकाशीय बिजली की चपेट में आये युवक के परिजनों को दी सान्त्वना

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सेन यादव गुरूवार को कलेना पुर गांव पहुंचे और वहां पहुंचकर विगतदिवस आकाशीय बिजली गिरने से मृतक अनूप कुमार यादव के परिजनों को सांत्वना दी। बताते चलें कि अनूप कुमार पुत्र मन्नूलाल उम्र 27 वर्ष निवासी कलेनापुर की मृत्यु विगत दिनों आकाशीय बिजली गिरने से हो गई थी। श्री यादव ने मौके पर पहुंचकर परिवार को धैर्य बनाया और डीएम से फोन पर वार्ता करके सरकारी सहायता राशि तुरंत प्रदान करने के लिए कहा।
इस पर जिलाधिकारी ने तुरंत आश्वासन दिया कि मेरी जानकारी में नहीं था अब आपने हमारे संज्ञान में डाला है। जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को मदद दी जायेगी।

Read More »

नाबार्ड ने किया मावा उत्पादन इकाई का उदघाटन

बागपत, जन सामना संवाददाता। जनपद के टयौढ़ी गाँव स्थित अंतराल किसान उत्पादक संगठन की ओर से मावा उत्पादन इकाई का उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ। उद्घाटन राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के जिला प्रबंधक शोमीर पुरी ने किया।
उन्होंने अंतराल की तेजी से हो रही प्रगति और किसानों को पहुंच रहे लाभ पर अंतराल के निदेशकों को बधाई दी और नाबार्ड की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया। साथ ही मार्केटिंग के तरीके बताते हुए गुणवत्ता पूर्ण उत्पाद बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश चन्द्र ने पशु विभाग की योजनाओं के बारे में किसानो को जानकारी दी। कार्यक्रम में सहयोगी संस्था आयुर्वेट रिसर्च फाउंडेशन के अधिकारी कृष्ण गोपाल ने एफपीओ द्वारा उत्पादित उत्पाद को शुता के साथ उपभोक्ता तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

Read More »

स्मार्ट सिटी में बनेगी पहली स्मार्ट सड़क

⇒मेयर ने किया किया तीन करोड की लागत से बनने वाली सडक का उद्घाटन
मथुरा, जन सामना संवाददाता। स्मार्ट सिटी मथुरा में पहली स्मार्ट सडक बनेगी। गुरूवार को नगर निगम मथुरा वृंदावन द्वारा जनहित में योगीराज भगवान श्री कृष्ण जन्म स्थान के निकट डीग गेट से हृदय स्थल तिलक द्वार होते हुए कृष्णापुरी तिराहा तक 15 वें वित्त आयोग के अंतर्गत प्राप्त धनराशि केे लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास विधिवत रूप से हुआ। पूजा अर्चन कर व नारियल फोड़कर महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु ने किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद एवं जनता द्वारा महापौर का पटका एवं माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। महापौर ने बताया कि यह मार्ग नगर निगम मथुरा वृंदावन का प्रमुख मार्ग है।

Read More »

चेयरमैन ने क्षय रोगियों को वितरित किए पोषण किट

जन सामना डेस्क, रायबरेली। ऊंचाहार की नगर पंचायत अध्यक्षा शाहीन सुल्तान ने 15 क्षय रोगियों को गोद लिया और गोद लिए हुए रोगियों को पोषक आहार किट भी प्रदान किया। बताते चलें कि जनपद में इस समय क्षय उन्मूलन के तहत प्रायोजित कार्यक्रम में टीबी रोग के मरीजों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। आंकड़े बताते हैं कि हजारों क्षय रोगी प्रत्येक वर्ष इलाज के अभाव में दम तोडते हैं।
आज ऊंचाहार नगर में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने बताया कि रोगियों को दिए गए किट में प्रोटीनयुक्त आहार शामिल है । हमारे द्वारा जिन 15 क्षय रोगियों को गोद लिया गया , उनके इलाज के दरम्यान जरूरत होने पर उन मरीजों के यहां पहुंच कर भी हाल चाल जानने का प्रयास करेंगे।
ऊंचाहार सीएचसी में चिकित्सक डॉ. हिमांशु त्रिपाठी ने कार्यक्रम में इस रोग के लक्षण के बारे में बताया और कहा लगातार दो हफ्ते तक खांसी आना, शाम के समय बुखार रहना, बलगम में खून आना, वजन का न बढ़ना यह सभी टीबी रोग के लक्षण हैं । यदि ऐसे कोई भी लक्षण हों तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच जरूर कराएं। सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर क्षय रोग की जांच और इलाज निःशुल्क उपलब्ध होती है। इसलिए इलाज कराने में लापरवाही न बरतें।

Read More »