Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » शिक्षा (page 11)

शिक्षा

लावण्या में मिली राग जै जैवन्ती और त्रिताल की जुगलबन्दी

2016-12-15-1-1-ssp-sn-sen⇒एसएन सेन पीजी काॅलेज में हुआ वार्षिक कार्यक्रम लावण्या
⇒छात्राओं के साथ प्रोफेसर्स की प्रस्तुति ने मोह लिया श्रोताओं का मन
कानपुर, जन सामना संवाददाता। शहर के एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी काॅलेज में आयोजित वार्षिक उत्सव लावण्या-2016 में रंगारंग प्रस्तुति के साथ श्रोता झूम उठे। कार्यकम में संगीत विभाग की प्रोफेसर सहायक सुश्री ममता अग्रवाल तथा गुलशन कुमार मोंगा की प्रस्तुत राग जै जैवन्ती और त्रिताल की जुगलबन्दी ने मौजूद दर्शकों को आननद की अनुभूति करा दी। इसी के साथ नारी तू नारायणी के संदेश ने समाज में नारी के महत्व का संदेश दिया।
गुरूवार को एसएन सेन बालिका विद्यालय पीजी काॅलेज के ‘लावण्य-2016’ का शुभारम्भ कार्यकम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डाॅक्टर अनिल कुमार मिश्रा के साथ महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा व सचिव प्रोबीर कुमार सेन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात दुर्गा स्तुति की प्रस्तुति हुई। नृत्य व गायन के साथ विद्यालय की छात्राओं ने मौजूदा जनों का मन मोह लिया। कवि जयशंकर प्रसाद कृत महाकाव्य कामायनी का मंचन भी बखूबी दर्शाया गया। कार्यक्रम में हास्य कविता का पाठ कर श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर होना पड़ा। कार्यक्र्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक रघुनन्दन भदौरिया रहे। प्राचार्या पूर्णिमा त्रिपाठी, डाॅ चि़त्रा सिंह तोमर, प्रीती सिंह, डाॅक्टर रानी वर्मा, प्रमुख रूप से मौजूद रही।

Read More »

मेधावियों की लिस्ट से ‘टाॅपर’ का नाम गायब

2016-12-14-1-1-ssp-ashwini⇒प्रेम बालिका इण्टर काॅलेज नौबस्ता में मेधावी छात्रा से हुई पक्षपात
⇒मेधावियों की लिस्ट से अपना नाम न देख छात्रा हुई मायूस

कानपुर, जन सामना संवाददाता। जिन टाॅपर्स पर स्कूल-काॅलेज वाले नाज़ करते है। काॅलेज फख्र से अपना विद्यार्थी बताकर समाज में नजीर पेश करते हैं। ऐसे में नौबस्ता के प्रेम बालिका इंटर काॅलेज में टाॅपर खुद पक्षपात की शिकार हुई है। ऐसा क्यों और कैसे हुआ? ये काॅलेज प्रशासन ही जानता है। छात्रा काॅलेज की टाॅपर है लेकिन काॅलेज की मेधावी छात्राओं की सूची से छात्रा का नाम व फोटो गायब है।
वरूण विहार बर्रा आठ निवासी श्याम सिंह की बेटी अश्विनी सिंह ने प्रेम बालिका इंटर कालेज में वर्ष 2016 की यूपी बोर्ड बारहवीं की परीक्षा में 447 अंक के साथ टाॅप किया है। बुधवार को अश्विनी किसी कार्यवश काॅलेज गई थी जहां काॅलेज की दीवाल पर लगे फ्लेक्स बैनर पर बारहवीं के मेधावियों की फोटो सहित टाॅपर का विवरण अंकित है। बैनर देख छात्रा अश्विनी चकित रह गई। छात्रा ने देखा कि उसका नाम मेधावियों की सूची में नहीं है। यह देख छात्रा मायूस हो गई और चिंताजनक भाव में घर पहुंच अपने परिजन को अवगत कराया।

Read More »