Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » 2017 (page 26)

Yearly Archives: 2017

लड़कियों को सजग, साहसी व निडर बनना पड़ेगा-एएसपी

हाथरस: जन सामना संवाददाता। आगरा रोड स्थित दून पब्लिक स्कूल में आज ‘‘नारी सुरक्षा सप्ताह‘‘ के अंतर्गत ए. एस. पी. डाॅ. अरविंद कुमार द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती कविता खरे सहित समस्त शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थीं। कार्यशाला का शुभारम्भ प्रधानाचार्या द्वारा अतिथियों का स्वागत करके किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य नारी सुरक्षा से संबंधित उपयोगी दिशा निर्देशों के माध्यम से नारी की सुरक्षा को सुनिश्चित करना था।
आत्मरक्षा संबंधी बातें बताते हुए डाॅ. अरविंद कुमार ने कहा कि लड़कियों को सजग, साहसी और निडर बनना पडे़गा। उन्हें अपनी रक्षा करने में किसी भी तरह की शर्म महसूस नहीं करनी चाहिए। डाॅ. अरविंद कुमार ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नम्बरों की भी जानकारी देते हुए कहा कि 1090 महिला पाॅवरलाइन, 1098 चाइल्ड पाॅवरलाइन तथा 100 पुलिस हेल्पलाइन नम्बर है, जिसकी मदद से हम अपनी और अपने प्रियजनों की मदद कर सकते हैं। उन्होनें आत्मरक्षा के लिए कहा कि सभी छात्राओं को कराटे विद्या में निपुण होना चाहिए और ऐसे हथियार जैसे पेपर स्प्रे रखना चाहिये, जिससे वे अपनी रक्षा स्वयं कर सकें। इसके साथ ही शक्तिपरी के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्या खरे ने सभी छात्राओं से दिए गए दिशा-निर्देशों को अपनाने की अपील की और कहा कि हमें अपनी रक्षा सजगता से स्वयं करनी होगी।

Read More »

लाॅर्ड कृष्णा में हुआ साइंस क्विज का आयोजन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मथुरा रोड स्थित लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में साइंस क्विज एवं माॅस्क मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें चारों हाउस कृष्णा, केशव, गोविंद और माधव हाउस से बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की क्रियात्मक क्षमता एवं प्रत्युत्पन्नमति का उन्नयन ही सकारात्मक ऊर्जा को पोषित कर उज्ज्वल भविष्य की नींव का निर्माण करता है। सीनियर तथा जूनियर वर्ग के लिए संयुक्त रूप से आयोजित साइंस क्विज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक व रोचकता के साथ भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता के तीन राउंड हुए। जिसमें पहले राउंड में गोविंद हाउस के बच्चों ने बढ़त बनाई, जबकि माधव हाउस दूसरे पायदान पर तथा केशव हाउस तीसरे स्थान पर रहा। दूसरे और तीसरे राउंड में केशव हाउस और माधव हाउस के बच्चों ने धड़ाधड़ प्रश्नों के उत्तर देकर प्रथम व द्वितीय स्थान पर प्राप्त कर लिया। बच्चों के लिए साइंस क्विज प्रतियोगिता खूब रोचक रही।

Read More »

बेटियों को शिक्षा से अवश्य जोड़ें महिलायें

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। कोमल फाउण्डेशन जनकल्याण शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में महिला अधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पीपल नगर रहना में किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक एसएस दुबे एडवोकेट ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुये कहा कि आज हमारे देश की बेटियां व महिलायें हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।
संस्था अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति किसी महिला का उत्पीड़न व परेशान करता है तो वह वूमेन पावर लाइन 1090 तथा सौ नम्बर पर अवश्य जोड़ें, क्योंकि आज हमारे देश की बेटियां शिक्षा पाकर हर क्षेत्र में बेटों से आगे निकल रही हैं।

Read More »

मेयर जी क्या पीएम की तरह भाषणों से होगा विकास-नुरूलहुदा लाला राईन गांधी

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी ने कहा है कि शहर फिरोजाबाद नगर निगम क्षेत्र को विकास की जरूरत है। नयी आबादी क्षेत्र की गलियां, सड़क, नालियां अभी तक नहीं बनीं हैं। पानी की समस्या बहुत गंभीर है।
आगे कहा क्या मेयर साहब आप का भाषण चलेगा या विकास होगा। अब देखनो यही है, इससे जाहिर होता है नगर निगम में भाजपा के पदाधिकारियों की दखलअंदाजी चल रही है। अगर भाजपा के नेताओं की चली तो नूतन जी फेल होंगी। आगे कहा कि जनता ने मेयर को बड़े भरोसे से जिताया है। निगम के अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हैं। क्या उनका सुधार होगा। क्या उनकी तरह आप भी होंगी। इनकी वजह से एक एक, दो दो साल से टैण्डर उठा है। अभी तक कार्य नहीं लगे।

Read More »

शपथ समारोह के बाद शहर की पहली महापौर सुश्री नूतन राठौर ने नगर निगम का सम्भाला चार्ज

⇒पार्षदों के साथ नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने किया जौशिला स्वागत
⇒गेट पर नारियल फोड कर किया नगर निगम कार्यालय में महापौर ने प्रवेश
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। शहर की पहली मेयर सुश्री नूतन राठौर द्वारा शपथ समारोह के बाद नगर निगम पहुच कर चार्ज लिया। जहां निर्वाचित पार्षदों के साथ-साथ नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा जौशिला स्वागत किया। मेयर ने नगर निगम के गेट पर नारियल फोड कर प्रवेश किया।
भारती संस्कृति में कोई भी शुभकार्य करने से पूर्व प्रसाद वितरण नारियल चढ़ाने की रिवाज है। गंृह प्रवेश हो या दुकान व्यापार या सेवा का कार्य सभी में शुभ कार्य करना होता है। मंगलवार की सांय नगर निगम की पहली महापौर नूतन राठौर नगर निगम की गाडी में शपथ समारोह के बाद जैसे ही नगर निगम में बने अपने कार्यालय चार्ज लेने पहुची। वहा इन्तजार कर रहे नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा अपनी नई मेयर का नारियल देकर दरबाजे पर फोडने के बाद आगे प्रवेश करने के लिए आग्रह किया। नूतन राठौर द्वारा नगर निगम कार्यालय के बार गेट पर नारियल फोडने के बाद अपने कार्यालय में प्रवेश करते हुए कुर्सी को स्पर्श करते हुए चार्ज ग्रहण किया। पहले से ही इन्तजार कर रहे कुछ पार्षदों ने बुकलेट देकर स्वागत किया। उसके बाद तो नगर निगम के अधिंकाश कर्मचारियों द्वारा स्वागत करने का आलम शुरू हो गया। शहर के पार्षदों के साथ नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने जौशिला स्वागत किया। स्वागत करने वालों की भीड को देख कर थाना उत्तर प्रभारी लोकेश कुमार सिंह भाटी को गेट पर भीड को संभालना मुस्किल हो गया। काफी समझाने के बाद लोग होड लगी हुई थी।

Read More »

न गंदगी करेंगे न गंदगी करने देगे स्वच्छता मिशन में नूतन का सहयोग करेंगे- महापौर

फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। प्रदेश के नगर निकाय चुनाव परिणाम के बाद आज मेयर, नगर पालिकाध्यक्ष के साथ साथ पार्षदों सभासभों द्वारा शपथ ली गयी। इसी क्रम में शहर फिरोजाबाद की महापौर के साथ -साथ 70 पार्षदों को मंण्डलायुक्त द्वारा शपथ दिलायी। इस दौरान प्रदेश सरकार के मन्त्री प्रो0 एसपी सिंह बघेल जिलाध्यक्ष भाजपा महानगर अध्यक्ष के साथ नगर विधायक शिकोहाबाद विद्यायक जिलाधिकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
फिरोजाबाद नगर निगम का भव्य शपथ ग्रहण समारोह नगर के गांधी पार्क मैदान में किया गया। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के केबिनेट मंत्री प्रो0 एसपीसिंह बघेल के साथ मंडलायुक्त राममोहन राव द्वारा शहर की पहली महापौर सुश्री नूतन राठौर का शपथ दिलायी। उसके बाद मेयर द्वारा 10-10 की टोलियों में शहर के 70 पार्षदों को शपथ दिलायी। शपथ समारोह के दौरान जनता के बीच से वंदेमातरम् के साथ -साथ जयश्रीराम के जयघोष लग रहे थे। वही वार्ड नम्बर 69 के पार्षद मौहम्मद कासिम द्वारा उर्दू में शपथ ली। एक अकेले व्यक्ति द्वारा उर्दू की शपथ पर अन्य पार्षदों में विभिन्न प्रकार की र्चचायें शुरू हो गयी। वही जनता के लोगो ने जयश्रीराम का जयघोष भी किया गया। शपथ समारोह में एक भापजा पार्टी का दिवाना अपने हाथ में पार्टी का झण्डा लिये जनता को उत्साह वर्धन करते हुए दिखायी दिया।

Read More »

राहुल के अध्यक्ष बनने पर हुई काव्य गोष्ठीःबधाई

हाथरसः जन सामना संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खुशी में कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन पर शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य के संयोजन में काव्य गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी अमृत सिंह पौनियां की अध्यक्षता में हुआ। जिसका संचालन कवि रामजीलाल शर्मा शिक्षक ने किया। काव्य पाठ करते हुए चाचा हाथरसी-मोती के लाल जवाहर ने नींव को पक्का बनाया है, बेटी इंदिरा ने घर-घर विकास कराया है। राजीव के सपनों को सोनिया जी ने सजाया है, बधाई राहुल जी अध्यक्ष पद आपने सजाया है। पंडित मनोज द्विवेदी-राहुल बने पार्टी के अध्यक्ष सबके मन भायेंगे, राष्ट्र धर्म का पालन कर चहुं दिशा में खुशी लुटआयेंगे। रामजीलाल शिक्षक-फूलों की हर कली खुशबू दे आपको, सूरज की हर किरण रोशनी दे आपको, कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष पद संभाला राहुल जी देने वाला हर खुशी दे आपको। बाबा देवी सिंह निडर-राहुल जी अब आए हैं नई मजबूती लाए हैं। इसके अलावा बृजमोहन शर्मा, सर उजाला,आदि कवियों ने भी अपनी कविताओं के माध्यम से राहुल गांधी को बधाइयां दी। आशु कवि अनिल बौहरे ने अपने आंसू कविता के माध्यम से राहुल जी सोनिया जी को बधाई के साथ साथ गांधी परिवार की कुर्बानियों को त्याग को अपनी पंक्तियों में पिरोया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कवि व कांग्रेसजन का स्वागत किया।

Read More »

पालिकाध्यक्ष ने ली पद व गोपनीयता की

हाथरसः जन सामना संवाददाता। नगर पालिका परिषद के भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने आज विशाल ऐतिहासिक भगवामय शपथ ग्रहण समारोह में पालिकाध्यक्ष पद की पद व गोपनीयता की शपथ ग्रहण की और उनके शपथ ग्रहण करते ही पूरा प्रांगण जय श्रीराम व भारत माता की जय के जयघोषों से गूंज उठा। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा व निर्दलीय सभासदों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह स्थल भगवा व भाजपा के झण्डा बैनरों से पटा दिखा। वहीं नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा द्वारा अपने वायदे के तहत शहर के विकास हेतु घण्टाघर, तालाब आदि के सौन्दर्यीकरण के तैयार किये गये माॅडल का बैनर भी समारोह स्थल पर लगा दिखा।
नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा के शपथ ग्रहण हेतु तालाब चैराहा स्थित पुरानी कलेक्टेट में आयोजित व भगवा रंग में डूबे शपथ ग्रहण समारोह में जहां सुबह से ही लोगों की भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी वहीं समारोह में भाजपा सभासद भी अपने समर्थकों के साथ ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुये कार्यक्रम में पहुंचे तथा समारोह में 3 मंच बनाये गये थे। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा अपने किला गेट स्थित आवास से विधिवत पूजा अर्चना कर जुलूस के रूप में विभिन्न बाजारों से होते हुये शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे तथा आशीष शर्मा का शहर भर में दर्जनों स्थानों पर फूल-मालाओं से लादकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Read More »

चेयरमैन नौशाबा फुरकान और सभासदों ने ली शपथ

इटावाः राहुल तिवारी। नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित चेयरमैन नोशाबा फुरकान की आज समारोह के दौरान ताजपोशी हुई। समारोह के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ने चेयरमैन सहित निर्वाचित सभासदों को शपथ दिलाई।
नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का शानदार आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट शमशाद हुसैन ने सर्व प्रथम चेयरमैन नोशाबा फुरकान को शपथ ग्रहण कराई उसके बाद समारोह में उपस्थित सभासदों को शपथ दिलाई। जैसे ही नोशाबा फुरकान ने शपथ ली वैसे ही समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चेयरमैन नोशाबा और पूर्व चेयरमैन हाजी फुरकान अहमद का फूलों की माला पहनाकर अभूतपूर्व स्वागत किया। इसके बाद नोशाबा फुरकान चेयरमैन कक्ष में पहुंची और चेयरमैन की कुर्सी पर बैठकर कार्यभार ग्रहण किया।
शपथ लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए चेयरमैन नोशाबा फुरकान ने कहा कि नगर की सम्मानित जनता ने हमे जो सहयोग प्रदान किया हम सदैव उनके आभारी रहेंगे। साथ ही यह विश्वास दिलाते हैं कि जनता ने जो जिम्मेदारी सौंपी है हम उसका पूरी ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे। सर्व समाज के हित में जो भी कार्य पालिका द्वारा हो सकते हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। पालिका के समस्त सभासदों, अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ मिलकर जनता की मूलभूत समस्याओं का विशेष रूप से सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाएंगे।

Read More »

उर्स के अन्तिम दिन उमडा जायरीनों का जनसैलाब

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। शहर से कोसो दूर यमुना नदी के तलहट में बने सूफी शाह की दरगाह पर आज हजारों जायरीनो ने उर्स के अन्तिम दिन चादर पोसी करते हुए मन्नत मांगी। वही पुलिस प्रशासन के साथ मुस्लिम संगठन के लोगो ने उर्स में आये जायरीनों की अपने -अपने स्थर से व्यवस्थायें की जमकर भंण्डार भी किये गये।
शहर से कोसो दूर थाना बसई मौहम्मद क्षेत्र सूफी शाह की दरगाह पर विगत तीन दिनों से 797 वां वार्षिक उर्स का आयोजन किया गया था। आज अन्तिम दिन शहर के साथ-साथ बाहर से आये हजारों जयारीनों ने बाबा की दरगाह पर चाॅद पोसी करते हुए लंगर लगाकर भण्डारा भी किया। जगल में मंगल जैसा दृश्य उस समय देखने को मिला। जब हजारों की संख्या में महिला पुरूषों के साथ बच्चे भी दरगाह पर पहुचे। दरगहा कमेटी के साथ साथ मोमीन अंसार कमेटी के हाजी हसन अंसारी ने चिकित्सा शिविर लगाकर उर्स में आये लोगो को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ चिकित्सकों के सहयोग से दबा की व्यवस्थ्या जायरीनों के लिए की गयी। दरगाह के मोलबी नन्ने खां ने बताया कि हमारे पूर्वज सैकडों वर्षो से दरगाह की सेवा करते आ रहे है। उर्स में हजारों लोगो ने आकर चादर पोसी करते हुए मुराद मांगी। दरगाह की विशेषता के बारे में कहा कि इस दर से कोई खाली नही गया है। चाहे वह हिन्दू हो या मुस्लिमान, सभी को बाबा ने सम्मान दिया है।

Read More »