Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » 2017 » March (page 26)

Monthly Archives: March 2017

मंदिर श्री गोविन्द भगवान पर ठाकुर ठकुरानी का अभिषेक

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। घण्टाघर स्थित मंदिर श्री गोविन्द भगवान पर आज सुबह फूल बंगला व ठाकुर ठकुरानी का अभिषेक नवीन वस्त्र व आभूषण धारण कराने का कार्यक्रम शहर के प्रसिद्ध विद्वान आचार्यो शास्त्रियों के मंत्रोच्चारण व परम्परागत पूजा अर्चना के द्वारा शहर के सभासद समाजवादी पार्टी नेता मास्टर शिव कुमार वाष्र्णेय व उसमें परिजनों द्वारा विधि विधान से सम्पन्न कराया गया।
सुबह श्रृंगार आरती के समय ठाकुर ठकुरानी की मनोहारी छवि के दर्शन कर भक्त, श्रद्धालु दर्शनार्थी प्रभू को निहार-निहार कर भाव विभोर होकर नांचने व गाने लगे। मंदिर का माहौल भक्ति रस से ओतप्रोत रहा। भक्त ऐसे नाच कूद रहे थे जैसे चट्टा का डांडियां डांस हो रहा हो व होली गायी गई रंग अबीर गुलाल मंदिर में उडाया गया।

Read More »

अस्पताल में एक्सरे मशीन होने के बाद भी बाहर से होते है एक्सरे

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला क्षय रोग नियन्त्रण केन्द्र इन दिनों भगवान भरोसे चल रहा है। जहां मरीजों के साथ- चिकित्सक खुले आम शोषण कर रहे है। जिला अस्पताल में लाखों रूपये खर्च करने के बाद भी मरीजों को बाहर से एक्सरे कराये जा रहे है।
बताते चले जहां सरकार जनता के स्वास्थ्य के लिए निशुल्क दवा, निशुल्क जांच एक्सरे, अल्ट्रासाउड आदि वाहन की सुविधा दी जा रही है। लेकिन असपताल के चिकित्सक चन्द रूपयों के लालच में मरीजों को लूटवाने का कार्य कर रहे है। जिला अस्पताल में लाखों करोडों रूपये खर्च करने के बाद हर प्रकार की सुविधायें अस्पताल में दी जा रही है।

Read More »

महिला दिवस पर किया डीएम ने सम्पूर्ण क्लीनिक का शुभारम्भ

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा महिला जिला अस्पताल में सम्पूर्ण क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पर महिला सीएमएस के साथ अस्पताल की चिकित्सक मौजूद रही।
बुधवार आठ मार्च अन्र्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नेहा शर्मा द्वारा सम्पूर्ण क्लीनिक का फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। इस मौके पर डीएम साहिबा ने बताया कि महिलाओं के विकास के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय -समय पर नई -नई योजनाओं को लागू कर उसकी देख रेख की जा रही है। इसी के चलते आज महिला जिला अस्पताल में महिला के सम्पूर्व स्वास्थ के लिए समय -समय पर महिला चिकित्सकों से सम्पर्क करने के बाद स्वास्थ्य सम्बधित जानकारियों उक्त क्लीनिक से मिलेगी।

Read More »

चार साल के बाद भी विश्वविद्यालय से नहीं मिल रही है डिग्रियां ?

फिरोजाबाद, श्रीकृष्ण चित्तौड़ी। डाॅ. भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा संचालित स्नातक,स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के बाद भी छात्र छात्राओं को चार चार साल का समय निकल जाने के बाद भी डिग्री प्राप्त नहीं हो पा रही है। चैबान मुहल्ला निवासी शिक्षक शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी ने कहा है कि अम्बेडकर विश्वविद्यालय के डिग्री प्रदान करने वाले अधिकारी गण यह भी बता पाने में सकोच एवम झिझक महसूस करते है कि विद्यार्थियों को डिग्री किस सन की कब और कितने समय महीने बाद प्राप्त हो सकेगी। विश्वविद्यालय के डिग्री प्रदान करने वाले सेक्सन के बाहर नोटिस बोर्ड पर कोई भी किसी प्रकार की सूचना नहीं लिखी जाती कि किस सन तक की डिग्री विश्वविद्यालय बना कर प्रदान कर रहा है। नतीजा यह होता है कि डिगरियां प्राप्त करे हेतु विश्वविद्यालय कैंपस में स्थित बैक में डिग्री हेतु चालान भरने वालों की लम्बी लम्बी लाईने लगी रहती है चालान भरने के बाद शुरू होता है डिग्री प्राप्ति हेतु विश्वविद्याालय का चक्कर काटना ।

Read More »

महिला दिवस पर विचार गोष्ठी-होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। सामाजिक संस्था महिला प्रतिभा सम्वर्द्धन समिति द्वारा विश्व महिला दिवस पर हुई विचार गोष्ठी एवं होली मिलन कार्यक्रम संस्था के गायत्री भवन स्थित प्रधान कार्यालय पर आयोजित किया गया।
संस्था की परियोजना अधिकारी  सविता आर्य ने महिलाओं को संबोधित करते हुये कहा कि महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के लिये हम स्वयं ही जिम्मेदार हैं। क्योंकि जिस तरह से हम अपनी बेटी को शुरू से ही सीख देते रहते हैं। उसी प्रकार बेटों को भी शुरू से ही नारी के सम्मान तथा उनके प्रति अच्छी सोच की सीख दें तो इस पुरूष प्रधान समाज द्वारा महिलाओं पर किये जाने वाले अत्याचार में निश्चित ही कमी आयेगी। इसी श्रंखला में श्रीमती भारती राठौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि पहले से आज के समय में काफी बदलाव आया है, लेकिन असली बदलाव तब महसूस होगा, जब महिला दिवस की आवश्यकता ही नहीं पड़े। क्योंकि आज महिलाओं एवं युवतियों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही हमें महिला दिवस आयोजित करना होता है।

Read More »

पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने रौंदा

दोनों की मौत मौके पर मौत
हाथरस, नीरज चक्रवाणि। जिले की सड़कें अब खून की प्यासी होती जा रही हैं और आज अलग स्थानों पर एक मासूम व पति-पत्नी को काल ने निगल लिया जिससे परिवारों में भारी कोहराम मच गया है। सडक दुर्घटनाओं के पीछे वाहनों की तेज रफ्तार भी बहुत बडी जानलेवा है। थाना हाथरस चन्दपा क्षेत्र के गांव कोठी कपूरा निवासी दम्पत्ति करीब 45 वर्षीय बैनीराम पुत्र गनपत सिंह व इनकी पत्नी करीब 40 वर्षीय श्रीमती अनार देवी बीती रात्रि को खेतों में आ जाने वाले आवारा पशुओं को खेतों से भगाकर अपने घर पैदल लौट रहे थे और वह जैसे ही आगरा अलीगढ बाईपास स्थित गांव कपूरा चैराहा पर आये तभी तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने दोनों को बुरी तरह से रौंद दिया जिससे उक्त दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर से जहां मृतकों के परिजनों में भारी कोहराम मच गया वहीं मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड लग गई तथा सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चन्दपा पुलिस ने पति-पत्नी के शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया।

Read More »

पत्रकारों का होली मिलन कल

हाथरस, नीरज चक्रवाणि। होली पर्व के उपलक्ष्य में कल 8 मार्च को रंग भरनी एकादशी पर सुबह 10 बजे से गांधी पार्क तिराहा अलीगढ रोड स्थित कृपाराम कोठीवाल धर्मशाला में पत्रकारों का होली मिलन समारोह आयोजित होगा। उक्त होली मिलन समारोह किसी भी गुट या संगठन के बैनरतले नहीं है बल्कि सभी पत्रकार साथियों के दिल से गले मिलने की पहल है। समारोह में सभी पत्रकार साथियों को आमंत्रित किया गया है।

Read More »

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ पकड़े 2 भाई

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, नीरज चक्रवाणि। आबकारी विभाग की टीम ने होली के त्यौहार को मद्देनजर रखते हुए आज पुलिस पार्टी के साथ गांव वाजिदपुर में छापा मारकर 2 सगे भाईयों को भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आबकारी विभाग के आबकारी निरीक्षक एस.पी. सिंह ने आज अपनी टीम व पुलिस टीम के साथ गांव वाजिदपुर में छापा मारकर 2 सगे भाईयों से दूसरे ब्राण्ड की 2 पेटी अंग्रेजी शराब व 37 कुट्टू तथा एक मैजिक लोडर व एक बाइक बरामद की है। टीम ने आरोपी दोनों भाईयों भोला व अनिल पुत्रगण श्यौदान सिंह निवासी गांव नीरजा गोकुलपुर को गिरफ्तार भी किया है।

Read More »

गौकशी का आरोपी गिरफ्तार

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, नीरज चक्रवाणि। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरहरपुर दोस्तपुर में कल एक बाग में गाय के मिले अवशेष व गौकशी की कोतवाली में सुशील कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी नीरजा गोकुलपुर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराये जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने गौकशी के नामजद आरोपी शब्बन पुत्र खचेर खां निवासी गांव आरिफपुर भोगपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

Read More »

आयकर विभाग की दस्तक से मचा हड़कंप

2017.03.07 08 ravijansaamna skजीएम ग्लास में आयकर विभाग का सर्वे
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर की औद्योगिक इकाई में आयकर एवं केद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग की संयुक्त टीम ने दस्तक दी। आयकर विभाग ने राजा का ताल स्थित फैक्ट्री में देर शाम तक पत्रावलियां खंगाली। सुबह करीब ग्यारह बजे राजा का ताल क्षेत्र स्थित जीएम ग्लास में पहुंची आयकर विभाग की टीम ने फैक्ट्री में मौजूद व्यापारिक गतिविधियां से जुडे कागजात खंगाले। वहीं फैक्ट्री के लेखा विभाग से जुडे कर्मचारियों पर भी आयकर विभाग के अधिकारियों की नजर रही। वहीं औद्योगिक इकाई में आयकर सर्वे की जानकारी मिलने पर अन्य फैक्ट्रियों के संचालकों में हडकंप मचा रहा। कई कारखानेदारों की नजर आयकर विभाग के अगले कदम पर रही।

Read More »