Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2017 » July (page 10)

Monthly Archives: July 2017

अज्ञात युवकों ने प्रापर्टी डीलर के घर फेंका बम

कानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के जरौली निवासी गुड्डू सोनी के घर पर शाम सात बजे बाईक सवार दो यूवकों ने प्लास्टिक बाल में बनी बम जैसी दिखने वाली चीज फेकी और फरार हो गये। क्षेत्र के रहने राजेन्द्र रिक्शा चालक ने कुछ दूर दौडाया पर पैर से विकलांग राजेन्द्र पीछा न कर सका। वही गुड्डू सोनी ने बताया कि वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं।

Read More »

फन एण्ड फूड पार्टी में बच्चों ने की मस्ती

2017.07.22. 1 ssp fun partyअसेण्ट स्कूल मे आयोजित हुआ मानसून प्रोग्राम
घाटमपुर, कानपुर, शीराजी। कस्बे के जहानाबाद रोड स्थित असेण्ट पब्लिक स्कूल मे शनिवार को नन्हें मुन्ने बच्चों के लिए फन एण्ड फूड पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने भेलपुरी तथा अन्य स्वादिश्ट व्यंजनों का आनन्द लिया तथा विभिन्न मनोरंजंक कार्यक्रमों में शरीक हुए। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबन्धक रमेश वर्मा एवं संदीप शर्मा तथा निदेशक मुकेश कुमार माथुर और प्रधानाचार्य दीपक निगम उपप्रधानाचार्या पूजा तिवारी ने नन्हें मुन्नें बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

शौचालय निर्माण के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु 100 स्वच्छताग्राहियों की आवश्यकता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छ भारत मिशन(ग्रा.) के अन्तर्गत जनपद की ग्राम पंचायतों में शौचालयों के निर्माण करवाकर उनको प्रयोग करवाने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित करने हेतु 100 स्वच्छताग्राहियों की आवश्यकता है। स्वच्छताग्रही द्वारा अपनी चयनित ग्राम पंचायत में लाभार्थी को प्रेरित कर एक शौचालय का निर्माण करवा देता है तो उसको 75 रू. प्रति शौचालय की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी तथा 6 माह तक शौचालय प्रयोग करने की स्थिति में द्वितीय चरण में 75 रू. प्रति शौचालय की दर से प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। 

Read More »

मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी केन्द्रों पर 23 तथा 30 जुलाई को होगा विशेष अभियान

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामालियों में छूटे हुए अर्ह निर्वाचकों का पंजीकृत करने हेतु विशेष अभियान 18-21 वर्ष के आयु वर्ग में युवा भारतीय नागरिक दिनांक 01 जुलाई 2017 से 31 जुलाई 2017 तक किया जाना है उक्त के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्द्रों/मतदेय स्थलों पर 23 जुलाई तथा 30 जुलाई 2017 दिन रविवार को विशेष अभियान निर्धारित है। 

Read More »

मुख्यमंत्री ने सिकन्दरा विधायक मथुरा प्रसाद पाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मथुरापाल जनप्रिय विधायक के साथ ही रचनात्मक समाजिक गतिविधियों के लिए सदैव स्मरण किए जायेंगे: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जी ने विधायक जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान सभा सिकन्दरा के विधायक मथुरापाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री पाल एक जनप्रिय विधायक के साथ ही प्रतिष्ठित सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के लिए सदैव याद रहेंगे। विधायक मथुरापाल अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड गये है। मुख्यमंत्री आज यहां मैदू तहारपुर विधायक के आवास पर गये और दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शोक सांत्वना 

Read More »

भाजपा छावनी मण्डल ने वृक्षारोपण करके पेड़ो की सुरक्षा का लिया संकल्प

2017.07.22 01 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर छावनी स्थित रेल बाजार रामलीला मैदान में पं० दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के छावनी मडण्ल वार्ड 6 में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के कार्यकताओं ने वृक्षारोपण करते समय यहाँ वृक्ष धरा के है आभूषण धरती माँ को हरा भरा रखने का संकल्प लिया। वृक्षारोपण में पीपल, बेल, बरगद, गुड़हल व अन्य पेड़ लगाये गये। पार्टी के कार्यकताओं ने यहाँ वचन लिया कि जब तक यह पेड़ पूर्णरुप से तैयार नही हो जाते है। 

Read More »

पं0 दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय मेला का आयोजन

2017.07.21. 7 ssp pradarshiniकानपुर, जन सामना ब्यूरो। एकात्मवाद के प्रणेता पं0 दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्र एवं समाज के प्रति आजीवन समर्पित थे। आज पं0दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत विकास खण्ड बिधनू में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला, प्रदर्शनी उद्घाटन समारोह में खण्ड विकास अधिकारी श्याम नारायण सिंह ने पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का सुभारम्भ किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी नेब वंचित गरीब, निर्धन व्यक्तियों को आशावादी बनाने व उनको आगे बढाने का काम किया है, पं0 दीन दयाल उपाध्याय जी का सपना था कि गरीब के चेहरे पर मुस्कान आये तभी समाज व देश का विकास सम्भव है।उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनायें वंचित गरीब, पिछडे, किसान को लाभान्वित करने के लिए है।

Read More »

मण्डलायुक्त नेे कृषि विभाग कार्यो समीक्षा बैठक की

2017.07.21. 6 ssp comisnerकानपुर, जन सामना ब्यूरो। खरीफ 2017 को विशेष रूप से सफल बनाया जाये और इसकी सफलता हेतु विद्युत, उर्वरक, बीज, फसली ऋण आदि का भी महत्व दिया गया। किसानों की आय बढ़ाने हेतु पशुओं का संरक्षण भूमि का सुधार, उपयुक्त सिंचाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। महिला समूहों के सफलतापूर्वक गठन के बाद अब अन्य प्रकार के समूहों का गठन भी आवश्यक हैं, क्योंकि शासन पूरी तौर से प्रतिबद्ध हैं कि किसानों की आय को दूना करना हैं। बैंक यह सुनिश्चित करें कि पिछले वर्ष से इस वर्ष कम से कम 20 प्रतिशत ऋण अधिक किसानों को दिया जाये।

Read More »

दरोगा से परेशान होकर डाई पी, अस्पताल में भर्ती

2017.07.21. 5 ssp daroga ki gundaiकानपुर, अर्पण कश्यप। बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा तीन इलाके में बीसीए के छात्र को पड़ोसी पुलिस वाले ने इतनी प्रताड़ना दी कि आज उसने तंग आकर डाई पी कर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाला दरोगा जमीन के विवाद में बेटे को अक्सर जेल भिजवाने की धमकी देता है। जिसके बाद उसने परेशान होकर यह कदम उठाया। फिलहाल छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा।
आपको बता दें कि बर्रा तीन निवासी प्राइवेट कर्मी का 21 वर्षीय बेटा पंकज पाण्डेय बीसीए का छात्र है। परिजनों का कहना है कि काफी समय से उनका रिश्तेदारों से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा है, वहीं पड़ोस में रहने वाला दरोगा रिश्तेदारों से पैसा खाकर किसी न किसी को बात को लेकर बेटे को डराता धमकाता है, उन्होने बताया कि कुछ दिन पहले नाली में पानी भरने को लेकर दरोगा ने जमकर उत्पात मचाया था जिसके बाद उसने डायल 100 को सूचना दी थी लेकिन पुलिस विभाग का मामला होने की वजह से बर्रा थाना पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।

Read More »

कई माह से वेतन ने मिलने पर कार्य का किया बहिष्कार

2017.07.21. 4 ssp bahishkarजिला अस्पताल में स्टापनर्स वार्ड बाॅय करेंगे धरना प्रदर्शन
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में तैनात अवनी परिधी द्वारा लगाये गये स्टाप नर्स वार्ड बाय एन0ए0 एनटीडब्लू आदि कर्मचारियों को कई माह से वेतन न मिलने से परेशान होकर कार्य का बहिष्कार किया।
जिला अस्पताल में अवनीपरिधी एनर्जी एण्ड कम्युनिकेशन लखनऊ द्वारा प्रदेश के प्रत्येक जनपद में स्टाप नर्स वार्ड बाॅय की लाखों रूपये लेकर भर्ती की थी, भर्ती क समय कहा गया था कि जल्द ही आप लोगो को स्थाई किया जायेगा। स्थाई की बात तो दूर किसी का 11 माह तो किसी का पांच माह से वेतन नही मिला है।

Read More »