Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » 2017 » October (page 17)

Monthly Archives: October 2017

पांच दिवसीय श्री गिर्राज परिक्रमा पैदल यात्रा 22 को

फिरोजाबाद, संवाददाता। श्री गिर्राज जी परिक्रमा सेवा समिति द्वारा गिर्राज जी महाराज परिक्रमा निशुल्क पद यात्रा नगर से 22 अक्टृबर 2017 प्रातः आठ बजे कैला देवी मन्दिर से प्रारम्भ हो गयी। पांच दिवसीय पैदल परिक्रमा यात्रा के वारे में जानकारी देते हुए संस्थापक , संरक्षक विश्नू कुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल दूधवालों ने बताया कि यात्रा छोटे हनुमान जी हनुमान रोड दुली चैराहा, डाकखाना चैराहा, शिवाजी मार्ग, जलेसर रोड, सैन्ट्रल चैराहा, सदर बाजार, विवेकान्द चैक होते हुए जैन मन्दिर पर भगवान जगन्नाथ यात्रा झांकी के साथ सम्मलित होकर मथुरा धाम गोवर्धन परिक्रमा के लिए चल पडेगी। यात्रा में भगवान जगन्नाथ , छोटे हनुमान जी, गणेश जी श्रीकृष्ण की झांकियों के साथ काली अखाण्डे भी बैण्ड बाजों के साथ चल रहे होगे। यात्रा के दौरान 21 बलराम के ग्वाल वाल हाथों में लट्ठ लेकर रथ के आगे चलेंगे।

Read More »

महिला की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत

महिला के मायके वालों ने पति पर लगाया हत्या करने का आरोप
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। दीपावली की रात्रि को एक महिला की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया और मौके से ही पति को पकडकर थाने ले आई। पति से पूछताछ की तो वह इसे महिला द्वारा आत्महत्या बता रहा है तो महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके से एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है और फारेंसिक टीम ने उससे फिंगर प्रिंट भी प्राप्त कर लिये है। फिलहाल मायके पक्ष की तहरीर पर व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बबीता पुत्री हेतराम निवासी ऊंचाहार इटावा ने 10 वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी सिरसागंज थानान्तर्गत पडने वाले ग्राम नगला केहरी निवासी रिंकू पुत्र जगराम से की थी। शादी के बाद उनके तीन बच्चे राजा, प्रिसं व गगन है। महिला के भाई सुमित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दीपावली की रात्रि को रिंकू ने तमंचे से गोली मारकर उसकी बहिन की हत्या कर दी। रिंकू हमेशा बबीता से झगडता रहता था। कई बार जब हम लोगों को इस विषय में मालूम पडा तो दोनों को भी समझाते थे। शुक्रवार को हादसा होने के बाद ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया तो वहीं मौके पर उपस्थित पति रिंकू को पकडकर थाने ले गई।

Read More »

राशन डीलर की पत्नी की उपचार के दौरान मौत

डकैती मामले में पुलिस के पंद्रह दिन बाद भी हाथ खाली
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना जसराना के गांव नगला मदना में हुई पंद्रह लाख की डकैती मामले में पुलिस के हाथ पंद्रह दिन बाद भी खाली रहे। पुलिस ने हिरासत में लिए मजदूरों से पूछताछ के बाद छोड दिया। जहां एसएसपी पूरे मामले में नजर रखे हुए हैं, वहीं एसपी देहात पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। राशन डीलर के बडे़ पुत्र ने थाना जसराना में छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया था। वहीं राशन डीलर की पत्नी की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

थाना जसराना के गांव नगला मदना में छह अक्टूबर की रात्रि को आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर कहर ढाते हुए प्रधान रवीस यादव के चाचा एवं राशन डीलर देवेंद्र सिंह गोली मारकर एवं उनकी पत्नी शीला देवी को मारपीट कर घायल करते हुए पंद्रह लाख की डकैती डाली थी। परिजनों ने घायल देवेंद्र एवं उसकी पत्नी शीला देवी को उपचार के लिए आगरा के पुष्पांजलि अस्पाताल में ंभर्ती कराया था। जहां देवेंद्र की हालत में सुधार के बाद छुट्टी मिल गई वहीं उसकी पत्नी की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई थी। पत्नी ने शुक्रवार को दम तोड दिया। पत्नी के दम तोडते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद से पुलिस मामले के खुलासे के लिए चकरघिन्नी बनी हुई है। पुलिस ने घटना के बाद घर में काम कर रहे मजदूरों को हिरासत में लिया था। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी ठोस निर्णय तक नहीं पहुंच पाई है।

Read More »

सो रहे युवक की गोली लगने से मौत

परिजनों ने गांव के ही चार लोगो के खिलाफ दी हत्या की तहरीर
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना एका क्षेत्र के गांव कोडर में घर से सो रहे एक युवक को गोलीमार कर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने गांव के ही चार लोगो के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी।
थाना एका क्षेत्र के गांव कोडर निवासी 35 वर्षीय रनवीर पुत्र दाताराम विगत रात्रि में अपने घर के सो रहा था। उसी दौरान दीवाली के पटाखों की आवाज में गोलीमार कर अज्ञात लोगो ने हत्या कर दीं। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में हडकम्प मच गया। दीवाली के पटाखों की आवाज में गोली किसने चलायी यह पता नही चल सका। परिजनों ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

देशी बम चलाते समय छात्र की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गोलामई में पटाखा फटने से एक छात्र की मौत हो गयी। मृतक के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही अपने घर ले गये। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गोलामई गांव निवासी 23 वर्षीय मनोज कुमार पुत्र मोहर सिंह दिपावली पर्व का उत्सव बडी धूमधाम के साथ मना रहा था। किसको पता नही था कि दिवाली बनाने के बाद सुबह -सुबह महिलायें सिआऊ माता के दरबाजों पर गीत -गा कर पूजा अर्चना कर रही थी।
उसी दौरान मनोज घर के बाहर निकल कर खेत में देशी बम फोडने लगा। जिससे एक बम उसके गुप्तांग के पास जा लगा। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल होकर गिर पडा। युवक के गिरते ही परिजन आनन -फानन 108 की एम्बंलेन्स की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये।

Read More »

बच्चे के अपहरण का प्रयास

पुलिस एवं ग्रामीणों के प्रयास से बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। पाढम चैकी क्षेत्र से एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किया गया। बच्चे के हाथ पैर बांधने के साथ उसके मुंह में कपडा ठूंस दिया। दीपावली पर गांव में हो रही जगार के कारण उसे खेत पर छोड दिया। वहीं परिजनों एवं पुलिस के प्रयास से बदमाश कामयाब नहीं हो पाए। परिवार के लोगों ने कहा कि उनका भाग्य अच्छा था।
क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी सुनील कुमार के नौ वर्ष के बच्चे योगेश को रात्रि को करीब 11 बजे शौच की इच्छा हुई तो वो खेतों की तरफ चला गया। घर के पास ही खेतों में जाने के बाद आधा घंटे तक न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसको तलाशने का प्रयास किया।

Read More »

स्वास्थ्य केंद्र में जारी है दलाली का धंधा

घाटमपुर, कानपुर, सिराजी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दलाली का धंधा जोर शोर से जारी है। पीड़ितों के तमाम बार आवाज उठाने के बाद भी प्रशासन कोई भी कार्यवाही करने में अपने को असमर्थ महसूस करता है। ग्राम सूखापुर निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र अजीत कुमार ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि बीती 15 अक्टूबर की रात प्रसव पीड़ा होने पर वह अपनी भाभी को लेकर जच्चा बच्चा स्वास्थ्य केंद्र आया था। जहां मौजूद स्टाफ नर्स ने उसे डराया धमकाया और प्रताड़ित कर स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भाभी को भर्ती कराने के लिए मजबूर किया गया। उससे विभिन्न जाचों के नाम पर 9000 रुपये ठग लिए गए।

Read More »

5100 दीपों से जगमगाया माता कालीबाड़ी का दरबार

इटावाः जन सामना ब्यूरो। दीपावली के पावन पर्व पर शहर के ग्वालियर रोड स्थित प्राचीन कालीबाड़ी मंदिर पर माता दक्षिणेश्वरी काली का पावन दरबार हजारों दीपों से जगमगा उठा। हिन्दू युवा वाहिनी की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मंदिर के पीठाधीश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने माता दक्षिणेश्वर काली व अन्य देवी-देवताओं की आरती के बाद दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरूआत की। वाहिनी के पदाधिकारियों व मंदिर पर प्रतिदिन आरती में शामिल होने वाले भक्तों द्वारा एक साथ जब हजारों दीप जलाए गए तो पूरा मंदिर परिसर व आसपास का क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। दीपो के द्वारा अखंड भारत का नक्शा भी बनाया गया था। इसके अलावा ऊं, स्वास्तिक, शुभ-लाभ, दीपक आदि कई प्रकार की आकृतियां भी बनाई गई थीं। कार्यक्रम को लेकर माता दक्षिणेश्वर काली के साथ राम दरबार, सिद्ध विनायक भगवान गणेश, राधाकृष्ण, नवदुर्गा माता, द्वादश ज्योतिर्लिंग, साईंनाथ महाराज के अलावा संत जगदीशानंद महाराज व स्वामी आत्मानंद महाराज की प्रतिमाओं को सजाया गया था।

पीठाधीश्वर स्वामी शिवानंद महाराज ने सभी को प्रसाद भी वितरित किया।

Read More »

शपथ पत्र पर प्राप्त शिकायतों की जांच 25 व 31 अक्टूबर को

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बिरिया रसूलाबाद के विरूद्ध षपथ पत्र पर प्राप्त शिकायत की जांच 25 अक्टूबर को 12ः30 बजे जांच अधिकारी द्वारा की जायेगी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत निबौली बुजुर्ग तहसील व विकास खंड अकबरपुर के ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं रोजगार सेवक के विरूद्ध शपथ पत्र पर प्राप्त शिकायत की जांच 31 अक्टूबर को 12ः30 बजे की जायेगी।

Read More »

अज्ञात लोगों ने ई-रिक्शा चालक के कपड़े व नकदी छीनी

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। गुरुवार अपराह्न सवारी के रूप में बैठे तीन लोगों ने ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर घायल कर दिया रिक्शा कपड़े व नगर पैसे छीन कर चालक व उसके साथी को बंधक बना लिया। दोनों पीड़ितों ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छांजा रायपुर निवासी हरिप्रसाद का पुत्र शिंवा 16 वर्ष ई रिक्शा चलाता है। गुरुवार अपराहन शिवा अपने गांव के साथी सूरज के साथ घाटमपुर स्वास्थ्य केंद्र के बाहर सवारी के इंतजार में खड़ा था तभी तीन अज्ञात लोगों ने भदरस रोड भट्टा के लिए 30 रुपये में रिक्शा तय किया। भट्टा पहुंचने पर तीनों लोगों ने चालक व उसके साथी को डंडों से मारना पीटना शुरु कर दिया। रिक्शा छीनने के बाद दोनों के कपड़े उतरवा लिए तथा जेब में पड़े 745 रुपए भी छीन लिए।

Read More »