Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March » 01

Daily Archives: 1st March 2018

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सही मायने में महिलाओं का सशक्तिकरण किया है । आज जितनी जागरुकता युवतियों और महिलाओं में आयी है इतनी पहले कभी नही देखी गई, मोदी जी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का अभियान देकर जहाँ देश मे लिंग अनुपात सही करने में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देने लगा है वहीं दूसरी तरफ महिलाओं का देश रक्षा हेतु सेना में जाने का रूझान भी बढ़ा है। वायुसेना में एक महिला ने फाइटर जेट पाइलेट बन कर इतिहास रचने का काम किया है, ये उद्गार भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती दर्शना सिंह ने अपने कानपुर नगर में प्रथम आगमन पर जिला दक्षिण भाजपा द्वारा आयोजित स्वगात समारोह में व्यक्त किये । प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में रवि सतिजा ने अपनी कविताओं से मौजूद जनता को बांधे रखा। रमा सिंह, लक्ष्मी शुक्ला, ममता यादव, सरोज भदौरिया, शिखा मिश्रा, सुषमा चैहान, आशा तोमर ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

Read More »