Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June » 17

Daily Archives: 17th June 2018

एसपी सिटी कार्यालय बनाया गया नगर नियन्त्रण कक्ष

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी राहुल यादवेन्द्रु द्वारा एसपी सिटी कार्यालय में खोले गये नवनिर्मित नगर नियंन्त्रया कक्ष का फीता काट कर उद्धाटन किया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि एसपी सिटी कार्यालय को 11 थानों से जोडा गया है। जहां से उक्त सभी थानों में तत्काल सम्पर्क किया जा सकता है। दबरई स्थित नियन्त्रण कक्ष से कभी-कभी संचार सेवा में बाधा आती थी। जिससे पीड़ित को तत्काल सेवा मिलने में देरी होती थी। लेकिन अब शहर में नगर नियंत्रण स्थापित होने से सूचनाओ का आदन-प्रदान तत्काल किया जा सकेगा। जिससे उच्चाधिकारियों के आदेश -निर्देशों एव घटनाओं पर शीघ्र कार्यवाही की जा सकेगी। इस मौके पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिह, सीओ डा0 अरूण कुमार एसपी ग्रामीण महेन्द्र सिंह के साथ सभी सीओ मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा नेताओं ब्रहामण महासभा ने फूका शिकोहाबाद विधायक का पुतला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद विधायक द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर देने के अभियोग दर्ज कराने से आक्रोशित भारतीय ब्रहामण महासभा भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने जलेसर रोड पर विधायक का पुतला दहन किया।
विगत दिन थाना मटसैना में शिकोहाबाद विधायक डा0 मुकेश वर्मा द्वारा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द पचौरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत पत्र देकर मुकद्मा लिखाया था। जिसकी पुलिस जाॅच कर रही है।

Read More »

शादी के नाम पर ठगी करने वाली महिला को जैन मन्दिर से पकड़ा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शादी करने का झांसा देकर लोगो को ठगने वाली एक महिला को पीड़ित द्वारा जनता की सहायता से नगर के जैन मन्दिर के समीप से दबोच लिया गया। महिला पर पीड़ित ने शादी के नाम पर 36 हजार रूपये हडपने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाॅच कर रही है।

Read More »

भारतीय सवर्ण महासभा करेगी एक जुलाई को मेघावी छात्रों का सम्मान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारतीय सवर्ण महासभा द्वारा एक वार्ता का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पं0 संजीव उपाध्याय, अभिषेक मित्तल चंचल, अनिल लहरी, प0 दिनेश चन्द्र शर्मा ने सयुक्त रूप से बताया कि महासभा द्वरारा आगामी एक जुलाई 2018 की दोपहर दो बजे नगर के पालीवाल हाॅल में जनपद के मेघावी छात्र-छात्राओं समाज सेवियों का सम्मान समारोह का आयोजन करने जा रहे है।

Read More »

भोजपुरा में नही मिला तीन दिन से पानी रोड किया जाम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड भोजपुरा में विगत कई दिनों से पानी न आने पर आक्रोशित जनता ने स्टेशन को जाने वाले मार्ग को जाम कर दिया। मौके पर पहुची पुलिस नगर निगम के अधिकारियों ने लोगो को समझाने के बाद जाम को खुलवाया।

Read More »

सड़क हादसों में कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव बरथरा निवासी पशु चिकित्सक डा0 शत्रुघ्न सिंह पुत्र घनश्यामसिंह अपनी बाइक से कोटला की ओर किसी के घर बीमार पशु का उपचार करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान कोटला फरिहा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल चिकित्सक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबााद एलानी नगर निवासी 56 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र हरिभजन को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया। वही टूण्डला क्षेत्र में सड़क हादसा होने पर जालौन किे माधोगढ़ निवासी 75 वर्षीय चन्द्र भटी पुत्र रघुवीर सिंह भी घायल हो गया। जिसका भी जिला अस्पताल में उपचार किया गया।

Read More »

सुभाष चौराहा पर पड़े अचेत युवक को टैम्पों चालक ने अस्पताल में कराया भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र सुभाष चौराहा पर अचेत पडे युवक को टैम्पों चालक ने ट्रैफिक पुलिस के कहने पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया।
जहर खुरानी हो या शराब में टल्ली अचेत होने पर वह सड़क के किनारे पडा लोगो को मिलता है। लेकिन उसको देखने वाले तो बहुत होते है। लेकिन समय पर उपचार दिलाने वाले कुछ ही लोग होते है, जिनको फसने का डर भी सताता है। काफी पुलिस ने प्रचार प्रसार किया कोर्ट ने भी आदेश किया है।

Read More »

उत्तरप्रदेश योगासन चैंपियनशिप में भाग लेने का सुनहरा मौका

इटावा, राहुल तिवारी। उत्तर प्रदेश योगासन चैंपियनशिप का आयोजन 27 से 29 जून तक लखनऊ के बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में होने जा रहा है जिसमे प्रतिभाग करने हेतु इटावा योगा टीम का चयन 20 जून को ऑक्सफोर्ड पब्लिक जूनियर हाईस्कूल शिवा कॉलोनी में (मैनपुरी फाटक के पास) प्रातः 10 बजे से प्रारम्भ होगा।
यह जानकारी इटावा योगा एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव डॉ राहुल दत्त तिवारी व इटावा योगा एसोसिएशन के जिला प्रवक्ता डॉ आशीष त्रिपाठी ने संयुक्त रूप ने दी।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि निम्न टीमों का चयन निम्न लिखित आयुवर्गों में किया जाएगा उन्होंने विशेष रूप से बताया कि जनपद इटावा की इटावा योगा एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन व योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया से सम्बद्ध हो चुकी है। अब से इटावा योगा एसोसिएशन के द्वारा चयनित प्रतिभागियों को भविष्य में प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर भी अवश्य ही प्राप्त होगा।

Read More »

डीएम ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में दी जानकारी

एसडीएम को निर्देश दिये कि युद्धस्तर पर करें कार्य
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी एसडीएम को निर्देश दिये कि वे निर्वाचन संबंधी कार्य जो कि समय-समय पर मुख्य निर्वाचन उत्तर प्रदेश द्वारा दिये जाते है जिन्हे भली भांति जानकर समयवद्ध तरीके से पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीएलओ द्वारा घर-घर सत्यापन/भ्रमण कार्यक्रम के तहत दिव्यांग मतदाताओं के संबंध में युद्धस्तर पर कार्यवाही किये जाने के निर्देश देते हुए कहा कि 1 जून से 30 जून 2018 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पुनरीक्षण सर्वेक्षण अपने दिशा निर्देश में सकुशल सम्पन्न कराने के बाद बीएलओ के पास अर्हता तिथि 1 जनवरी 2018 के आधार पर अंतिम प्रकाशित पुर्नमुद्रित मूल निर्वाचक नामावली एवं पूरक सूची-1 का उपयोग करते हुए बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण किया जा रहा है।

Read More »

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक हुई सम्पन्न

डीएम ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व मतदेय स्थलों के संभाजन संबंधी प्रगति की समीक्षा, निर्देश दिये कि युद्धस्तर पर करे कार्य
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक के दौरान बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुसार मतदेय स्थलों के भौतिक सत्यापन एवं संभाजन का कार्य युद्धस्तर पर कराने के साथ ही अर्हता तिथि 1 जनवरी 2019 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के गहन प्रकृति के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व एवं पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की तिथियां कार्यक्रम आयोग द्वारा निर्धारित कर किया जा रहा है।

Read More »