Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2018 » June » 26 (page 3)

Daily Archives: 26th June 2018

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जीआरपी टूण्डला क्षेत्र चुल्हावली गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना जीआरपी टूण्डला क्षेत्र चुल्हावली निवासी 75 वर्षीय रामगोपाल पुत्र स्व0 पन्नालाल आज सुबह रेलवे लाइन पार कर दूसरी ओर शौच क्रिया के लिए जा रहे थे। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हडकम्प मच गया। मौके पर परिजनों के साथ ग्रामीणों की भीड एकत्रित हो गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

नहर में मिला अज्ञात युवक का शव हत्या की आशंका

शरीर पर मिले चोट के निशान
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद भूडा नहर पुल पर एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। मृतक के शरीर पर तेजधार हथियार ने निशान होने से प्रतीत हो रहा हैं, कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फैंका गया है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र भूडा नहर पुल के समीप लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुची पुलिस ने देखा कि युवक के शरीर पर चोट के कई निशान थे। लोगो में चर्चा थी कि उसकी किसी ने तेजधार हथियार से हत्या कर शव को नहर में फैक दिया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त नही हो सकी तो शव को पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

बूथ जीतो- चुनाव जीतो के विजयी मंत्र पर काम कर रही भाजपा

लापरवाह बीएलओ की शिकायत एडीएम से
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। विगत 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपाइयों को बूथ जीतो चुनाव जीतो का विजयी मंत्र दिया था। 2014 के उक्त चुनाव में बेहतर बूथ प्रबंधन के कारण भी भाजपा को देश के इतिहास में पहली बार ऐतिहासिक सफलता के साथ पूर्ण बहुमत मिला था। विपक्ष चारों खाने धड़ाम हो गया। किसी भी दल को विपक्षी दल होने की मान्यता लायक सीटें तक न मिली।

Read More »

प्रशासन की जमीन पर निर्मित सेंट मेरी स्कूल की इमारत पर गिरेगी गाज

इटावा, राहुल तिवारी। जिला प्रशासन की जमीन पर निर्मित सेंट मेरी स्कूल की इमारत पर गिरेगी गाज। रेवेन्यू बोर्ड से मुकदमा हार जाने के बाद भी स्कूल प्रबंधन लगातार निर्माण कराने में लगा था। जिसकी सूचना मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, पुलिस उपाधीक्षक नगर अंजनी चतुर्वेदी, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश पटेल, नगर पालिका की टीम के साथ स्कूल की इमारत गिराने पहुंचे। स्कूल प्रबंधन के निवेदन पर उपजिलाधिकारी सदर ने 24 घंटे के अंदर जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने का आदेश दिया।

Read More »

साथी की गोली से पीएसी जवान की मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। यूपी के हाथरस जिले के कस्बा पुरदिलनगर के मुरली मनोहर मंदिर में पीएसी की 15वीं बटालियन कैंप कर रही है। सोमवार शाम को कानपुर देहात जिले का रहने वाला एचसीपी केवल सिंह अपनी कारबाइन लोड कर रहा था। तभी अचानक गोलियां चल गई। कारबाइन से निकली तीन गोलियां पास ही आराम कर रहे एचसीपी राम किशोर तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी निवासी गांव रिहरी थाना मुर्रा जिला कन्नौज के जा लगीं। एचसीपी केवल सिंह ने तत्काल एचसीपी राम किशोर तिवारी को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर एसपी हाथरस सुशील घुले भी पहुंच गए।

Read More »