Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2018 » December » 19 (page 3)

Daily Archives: 19th December 2018

परीक्षा के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये: मुख्य सचिव

आगामी 22 एवं 23 दिसम्बर को आयोजित सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सम्बन्धित जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराना अनिवार्य: मुख्य सचिव
आयोजित परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों की नियत होगी जिम्मेदारी: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का इलेक्ट्राॅनिक संयंत्र एवं मोबाइल आदि परीक्षार्थियों को कतई ले जाने की छूट न दी जाये: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय नेसम्बन्धित जिलाधिकारियों एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों कोनिर्देश दिये हैं कि आगामी 22 एवं 23 दिसम्बर को आयोजित सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण), समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगितात्मक परीक्षा-2018 को सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने कहा कि आयोजित परीक्षाओं में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था होने पर सम्बन्धित जनपदों के जिलाधिकारियों की जिम्मेदारी नियत होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में तैनात कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी हेतु आवंटित कक्ष की जानकारी परीक्षा प्रारम्भ होने के कुछ समय पूर्व ही उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों में परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार का इलेक्ट्राॅनिक यंत्र एवं मोबाइल आदि परीक्षार्थियों को कतई ले जाने की छूट न दी जाये।

Read More »

जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन के विशेष संस्करण की मेजबानी करेगा

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। देश के प्रमुख सीमेंट निर्माताओं में से एक, जेके सीमेंट 23 दिसंबर को कानपुर में जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन के विशेष एडिशन की मेजबानी करेगा। जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन का सिद्धांत दो अत्यधिक महत्वपूर्ण विषयों स्वच्छ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्लैगशिप अभियान और दिव्यांगों को समाज में समानता का स्थान दिलाने में सहयोग देने के लिए प्रारंभ किया गया है।
कानपुर का चरण राजस्थान के पाँच शहरों में जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन के तीसरे संस्करण के बाद आयोजित किया जा रहा है, जिनमें 17,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।
जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन के कानपुर के संस्करण में स्कूल के 6000 विद्यार्थियों सहित 7,000 से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। रन के बाद दिव्यांगों सहित प्रतिभागी स्वच्छता अभियान संचालित करने में भी सहयोग करेंगे।
जेके सीमेंट स्वच्छेबिलिटी रन की प्रेरणा भारतीय सेना द्वारा की जाने वाली निस्वार्थ सेवा की भावना से मिली है। यह विचार कारगिल युद्ध के अनुभवी, मेजर डीपी सिंह भारत के पहले ब्लेड रनर एवं लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स धारक ने दिया, जिन्होंने 18 से अधिक मैराथन दौड़ पूरी की हैं।

Read More »

नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग कें लिए रजत गुप्ता को मिला सम्मान

अकबरपुर/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। प्रदेश सरकार ने महिलाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने एवं उन्हें अपने हक के लिए मुखर बनाने के लिए नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान शुरू किया है। इस अभियान में आज बुधवार को माती कलेक्ट्रेट प्रोबेशन आफिस में नारी सशक्तिकरण के कार्यक्रमों में विशेष सहयोग कें लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजा शंकर ने कानपुर देहात की शान राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं विश्व रिकॉर्ड विजेता रजत गुप्ता को माती कलेक्ट्रेट में ससम्मान बुलाकर एक प्रशस्ति पत्र देकर विशेष सम्मान दिया। यह सम्मान महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम हिन्दी भवन में दिया जाना प्रस्तावित था परन्तु उपमुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम में रजत गुप्ता के होने के कारण आज प्रदान किया गया। विशेष सम्मान कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी गिरिजाशंकर, दीपिका, सुनील वर्मा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Read More »

क़र्ज़ माफ़ी सत्ता की चाबी

तीन राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों के परिणामस्वरूप कांग्रेस की सरकार क्या बनी, न सिर्फ एक मृतप्राय अवस्था में पहुंच चुकी पार्टी को संजीवनी मिल गई, बल्कि भविष्य की जीत का मंत्र भी मिल गया। जी हाँ, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने इरादे स्पष्ट कर चुके हैं कि किसानों की कर्जमाफी के रूप में उन्हें जो सत्ता की चाबी हाथ लगी है उसे वो किसी भी कीमत पर अब छोड़ने को तैयार नहीं हैं। दो राज्यों के मुख्यमंत्रियो ने शपथ लेने के कुछ घंटों के भीतर ही चुनावों के दौरान कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के कर्जमाफ करने के राहुल गांधी के वादे को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। एक प्रकार से कांग्रेस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 2019 के चुनावी रण में उसका हथियार बदलने वाला नहीं है। लेकिन साथ ही कांग्रेस को अन्दर ही अंदर यह भी एहसास है कि इसका क्रियान्वयन आसान नहीं है। क्योंकि वो इतनी नासमझ भी नहीं है कि यह न समझ सके कि जब किसी भी प्रदेश में कर्जमाफी की घोषणा से उस प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर कितना विपरीत प्रभाव पड़ता है, तो जब पूरे देश में कर्जमाफी की बात होगी तो देश की अर्थव्यवस्था का क्या हाल होगा। मध्यप्रदेश को ही लें, कर्जमाफी की घोषणा के साथ ही मध्यप्रदेश की जनता पर 34 से 38 हज़ार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ आ जाएगा।

Read More »

किसानों की समृद्धि से ही देश की समृद्धि सम्भव: सीडीओ

किसान दिवस में किसानों को गेंहू, सरसों, अरहर, बागवानी आदि फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में दी गयी विस्तार से जानकारी
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में विकास भवन के आडिटोरियम हाल में जनपदस्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार राय ने कहा कि कृषकों को फसलों से सम्बन्धित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नवीन तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गयीं जाये तथा उनकी कृषि संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया जाये। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार किसानों की 2022 तक दोगुनी आय बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव होगा जब किसान भी अपने मन मस्ष्तिक में कृषि के प्रति पूरी लगन से कृषि करें। किसान दिवस में किसानों को गेंहू, सरसों, अरहर, बागवानी, आलू आदि फसलों की अच्छी उत्पादकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।

Read More »