Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » 2019 » January (page 17)

Monthly Archives: January 2019

“एक बार फिर से मोदी सरकार” के नारे के साथ संम्पन्न हुआ भाजपा का प्रबुद्धजन पिछड़ावर्ग सम्मेलन

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी कानपुर, दक्षिण के पिछड़ावर्ग मोर्चा की जिला इकाई द्वारा पिछड़ावर्ग प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन हमीरपुर रोड स्थित आकर्षण गेस्ट हाऊस में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश पिछड़ावर्ग वित्त निगम आयोग के अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने अपने उदबोधन में कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ही समाज के पिछडेवर्ग के सभी वर्गों ने अपना वोट दिया था जिसके कारण से ही भाजपा केंद्रीय सत्ता में पूर्ण बहुमत के साथ आयी और उत्तर प्रदेश से लोकसभा की 73 सीटें पार्टी को जनता ने जितवाने का काम किया था ।प्रदेश भाजपा में मंत्री एवं पूर्व संगठन मंत्री प्रकाश पाल ने प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुये बताया कि वह जब प्रदेश संगठन मंत्री थे तब यह मोर्चा ,सामाजिक न्याय मोर्चा के नाम से गठित था ,तब 27 जनवरी 2014 को इसके दिल्ली में राष्ट्रीय अधिवेशन में कानपुर, बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष जयप्रकाश कुशवाहा एवं सामाजिक न्याय मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री संजय कटियार के साथ हम लोगों ने ही पिछड़ावर्ग मोर्चा को राष्ट्रीय स्वरूप देने की मांग के साथ ही पिछडेवर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने की मांग रखी थी जिसको हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता में आते ही पूरी करदी यह प्रमाणित है कि भारतीय जनता पार्टी ही सभी पिछडेवर्ग का सम्मान करती है अतः हम सभी को मिलकर 2019 के लोकसभा चुनावों में एक बार फिर से मोदी सरकार बनाने के लिये अभी से जुट जाना है।कार्यक्रम में उपस्थित विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा ये सपा बसपा का बेमेल गठबंधन सिर्फ कांग्रेस के सामने आत्मसमर्पण के लिये बना है जनता की भावनाओं के खिलाफ है विपक्षियों की इस साजिश को सफल नहीं होने देना है ।

Read More »

मकर संक्रांति पर निकली शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत

हाथरसः जन सामना संवाददाता। किला प्रांगण स्थित श्री दाऊजी महाराज के मंदिर से आज मकर सक्रांति पर्व पर भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली गई और शोभायात्रा का दर्जनों स्थानों पर जोरदार पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वहीं शोभायात्रा में पूर्व ब्लाक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय भी शामिल हुए और शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
ऐतिहासिक दाऊजी मंदिर से आज शहर में मकर संक्रांति पर निकाली गई विशाल व भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय ने श्री दाऊजी महाराज व रेवती मईया की पूजा अर्चना कर व आरती उतार कर किया। इस अवसर पर शोभायात्रा के आयोजकों ने रामेश्वर उपाध्याय का पीताम्बर उढाकर, फूल माला पहनाकर, गदा भेंटकर, दाऊजी महाराज व रेवती मईया की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि जिन पर दाऊ बाबा की कृपा होती है, उनके जीवन मे कभी कोई कष्ट नहीं आता। जो भक्त एक बार आकर श्री दाऊजी महाराज व रेवती मईया के दर्शन कर लेता है उसके जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

Read More »

सक्रिय क्षय रोग खोज अभियान में 17 टीबी के मरीज ढूंढे

हाथरस। जिला क्षय रोग नियंत्रण विभाग द्वारा 7 जनवरी से जनपद में चलने वाले सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान में 12 जनवरी तक घर-घर भ्रमण कर रही कुल 68 टीमों ने कुल-111625 जनसंख्या का सर्वे किया और 1347 संभावित रोगियों के बलगम सेम्पल्स एकत्र किये। सभी 1347 सेम्पलों की गहनता से जांच की गई, जिसमें 15 फेफड़े एवं 2 अन्य प्रकार की (कुल-17) टी.बी. के रोगियों को खोज निकाला गया। जिनका डेली रेजिमेन डाॅट पद्धति द्वारा इलाज प्रारम्भ करने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। यह अभियान 17 जनवरी तक चलाया जायेगा। जिसमें टीबी के मरीजों को खोज निकालने का भरपूर प्रयास किया जायेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डा अनिल सागर वशिष्ठ ने जनपद की समस्त जनता से अपील की कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें तथा अपनी बीमारी व लक्षणों को छुपायें नहीं बल्कि खुलकर बतायें क्योंकि छुपाने से रोग बढ़ता है तथा बताने से उपचार मिलता है।

Read More »

विवादित बयान को लेकर रामगोपाल यादव का फूंका पुतला

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव का एक बेहद ही शर्मनाक बयान आने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेहद आक्रोश दिखा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने के डी ए चौराहे पर एकत्र हो कर रामगोपाल यादव का पुतला दहन किया। प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड नरेश सिंह चौहान ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मा श्री शिवपाल यादव व हम सब पर अमर्यादित बोल का पुरजोर निंदा करते हैं। अतः इसी आशा के साथ यह विश्वास दिलाना चाहते हैं कि हम इससे कमजोर नहीं अपितु और मजबूत बनेंगे तथा इस अतिघ्रणित बयान का विरोध पूरे प्रदेश में हर यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता करेंगे जिससे राजनीति के मैदान में इन गंदे तथाकथित समाजवादियों को पूरे प्रदेश में इनका घिनोना चेहरा सामने लाया जा सके और इस मौके पर नरेश चौहान ने कहा कि एक बात स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि चाहे कोई भी क्यों न हो, संघर्षों के प्रतीक परमआदरणीय शिवपाल यादव, व आदित्य यादव या किसी भी पार्टी पदाधिकारियों के खिलाफ टीका टिप्पणी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Read More »

भाजपाइयों ने किया खिचड़ी भोज

कानपुर। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश में सभी जगह खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के जिला प्रकल्प की संयोजिका नीलम गुप्ता, सह संयोजक अनिता त्रिपाठी, संदीप त्रिपाठी द्वारा बर्रा 2 सब्जी मंडी में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया काफी मात्रा में खिचड़ी बनवाकर चैराहे पर आम जनता के बीच वितरित की गयी परम्परागत तरीके से पूजन करके तिल के लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया गया । खिचड़ी पूजन के लिये डॉ वीना आर्या क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ,जिलामंत्री भाजपा दक्षिण संजय कटियार ,राजेश बाजपेयी, ऊषा उत्तम, रघुराज सरन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, पुष्पा तिवारी प्रमुखता से उपस्थित रहे ।

Read More »

कानपुर में होगा ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन

डॉ0 दीपकुमार शुक्लः कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वाधान में 20 जनवरी को ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन का आयोजन कानपुर में किया जाएगा। इस अवसर विभिन्न क्षेत्रों में सफल हुई लगभग बीस ब्राह्मण महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इस सम्मेलन में कम से कम 5000 ब्राह्मण महिलाओं के सम्मिलित होने की सम्भावना है। इसके साथ ही 3 फरवरी को ब्राह्मण शिक्षक स्वाभिमान सम्मेलन, 3 मार्च को ब्राह्मण व्यापारी स्वाभिमान सम्मेलन तथा 17 मार्च को ब्राह्मण स्वाभिमान सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। परिषद के दर्शनपुरवा स्थित कार्यालय परिसर में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में उक्त जानकारी दी गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष पं॰कौशल किशोर अवस्थी ने की।
सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं॰ कमल किशोर अवस्थी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज को शिक्षित करने का कार्य ब्राह्मण ही करता रहा है। यदि ब्राह्मण देश की राजनीति से अलग रहेगा तो देश की दशा कभी भी सुधर नहीं सकती। अतः ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत का अहसास कराना होगा। उन्होने यह भी कहा कि जो राजनीतिक दल 2019 में सर्वाधिक टिकट ब्राह्मणों को देगा तथा ब्राह्मणों को सम्मान देने का बचन देगा, सर्व ब्राह्मण विकास परिषद आगामी लोकसभा चुनाव में उसी दल को अपना समर्थन देगी।
बैठक में उपस्थित अन्य पदधिकारियों सूर्यकान्त मिश्र, ‘निराला’, अजय शर्मा, डॉ॰ महेश शर्मा, धर्मेन्द्र अवस्थी, कांती किशोर अवस्थी, एडवोकेट डी॰पी॰ मिश्र, उमाकान्त मिश्र, प्रभाकर अवस्थी, सुशील अवस्थी, ज्ञान मिश्र, पुष्पा तिवारी, ज्योति मिश्रा, सोनम मिश्रा, सीनल गौड़, मीनाक्षी पाण्डेय, मनीषा मिश्रा, प्रतिभा मिश्रा, मीरा शुक्ला, अवध दुबे तथा विश्वनाथ द्विवेदी आदि ने भी अपने विचार रखते हुए 20 जनवरी को होने वाले ब्राह्मण महिला स्वाभिमान सम्मेलन को सफल बनाने कि अपील की।

Read More »

राजधानी में गूंजी झुंझुनू वाली दादी की जयकार

लखनऊः विजय निगम। श्री राणी सती जी मन्दिर झुझुनू के सानिध्य व श्री दादी जी परिवार मंगल समिति की ओर से सीतापुर रोड स्थित ब्रज की रसोई में होने वाले 36वां बसंत महोत्सव का आगाज शनिवार को भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा सुबह 10 बजे महानगर स्थित श्याम सत्संग भवन से कोलकाता व झुझुनू से आये दादी के भक्त तारा चन्द्र जी एवं देवेन्द्र झुनझुनवाला के नेतृत्व में में हुई। कलश यात्रा में 751 महिलाओं ने कलश उठाया जो कई शहरों व प्रदेशों से आई थी। हाथों में मेंहदी सजाये, चुनरी की साड़ी में सजी महिलाएं सिर पर दादी नाम का कलश धारण किये जब निकली तो हर कोई देखते ही रह गया। यात्रा के स्वागत में जगह जगह पुष्प वर्षा हुई। यात्रा में उपमुख्यमंत्री डा0 दिनेश शर्मा की पत्नी जय लक्ष्मी जी शर्मा व समाजसेविका बिन्दु बोरा ने भी दादी का कलश उठाया। यात्रा छन्नीलाल चैराहा, कपूरथला चैराहा होते हुए आंचलिक विज्ञान केन्द्र अलीगंज पर विश्राम हुई। उसके बाद यात्रा उत्सव स्थल के लिए रवाना हुई।
यात्रा में पगड़ी बांधे हजारों भक्त झुनझुनवाली दादी की जय के जयकारे लगाते हुये चल रहे थे। उसके बाद ब्रज का मोर नृत्य का एक दल चल रहा था जो भजनों पर नृत्य करते हुये रास्तें में फूलों की होली खेलता हुआ चल रहा था। अगले क्रम में पीएसी बैण्ड दादी के भजनों की धुनों को बजाता हुआ चल रहा था। पीएसी बैण्ड की सुरीली धने सुनकर हर मत्रमुग्ध हो रहा था। उसके ठीक पीठ पीछे झुझुनु वाली दादी का रथ चल रहा था। जिसपर राजस्थान से आई दादी की छवि को सजाया गया। यात्रा में नानपारा धाम से आये भजन गायक कुमार शानू ने ‘‘दीवाने हैं हम दादी के मतवाले हैं हम दादी वाले हैं’’मंगल कलश उठाने वाली समझो खुल गया भाग्य तेरा…’’ भजन जब सुनाया तो हर कोई झूमने लगा। रथ के पीछे सैकड़ों कारों का काफिला चल रहा था। कलश यात्रा उत्सव स्थल ब्रज की रसोई पहुंचने पर 36वां बसंत महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, समाजसेवी गिरजा शंकर अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उमाशंकर हलवासिया ने दीप प्रज्वलन किया। साथ में विधायक डा0 नीरज बोरा, पंकज बोरा, भारत भूषण गुप्ता मौजूद रहे। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें कोलकाता के संजय शर्मा, जितेन्द्र जैन, कानपुर के केके तुलस्यान, सन्दीप दीक्षित कानपुर व राजधानी की मंजू यादव ने भजनों की वर्षा की।

Read More »

प्रधानमंत्री ने स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर स्मरण किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनको स्मरण किया है। “उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य पूरा न हो जाए”- श्रद्धेय स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके ओजस्वी शब्दों और समृद्ध विचारों को स्मरण करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने सेवा और त्याग के आदर्शों पर जोर दिया। युवा शक्ति में उनकी आस्था अटूट थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और आदर्श करोड़ों भारतीयों, विशेषकर हमारे युवाओं को प्रेरित और उत्साहित करते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हम उनके विचारों से एक ऐसे भारत के निर्माण की प्रेरणा लें, जो दृढ़, जीवंत, समावेशी और कई क्षेत्रों में वैश्विक नेतृत्व की क्षमता रखता हो।

Read More »

राष्ट्रपति ने जनरल पूर्ण चंद्र थापा को भारतीय सेना के जनरल’ की मानद उपाधि प्रदान की

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नेपाल सेना के प्रमुख सुकीर्तिमा राष्ट्रदीप जनरल पूर्ण चंद्र थापा को राष्ट्रपति भवन में आज (12 जनवरी, 2019) आयोजित एक विशेष समारोह में भारतीय सेना के जनरल की मानद उपाधि प्रदान की। जनरल थापा को यह उपाधि नेपाली सेना में उनके सराहनीय सैन्य कौशल, अथक योगदान और भारत के साथ दीर्घकालीन मैत्रीपूर्ण सहयोग के लिए प्रदान की गई है।

Read More »

रामस्वरूप सिंह गौर डिग्री कॉलेज में हुई मतदाता जागरूकता वाद विवाद प्रतियोगिता

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। महाविद्यालय के विद्यार्थियों में निर्वाचन के प्रति उत्साह भरने एवं भारतीय लोकतंत्र के प्रति आस्था पैदा करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह के आदेश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार द्विवेदी द्वारा निर्धारित सूची के क्रम में महाविद्यालयों में प्रथम चरण का मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम के क्रम में आज रामस्वरूप सिंह गौर डिग्री कॉलेज अकबरपुर में विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता वाद.विवाद व रंगोली का आयोजन किया गया जिसमें मतदाता जागरूकता के जिला कार्डिनेटर रजत गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के सम्मान में भय मुक्त मतदान कराने में अपनी महती भूमिका अदा की है। उक्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर प्रवीण शुक्ला, जिला कार्डिनेटर रजत गुप्ता, सह कोआर्डिनेटर कल्पना शुक्ला, सहकोर्डिनेटर नवीन कुमार दीक्षित ने मतदाता जागरूकता की वाद विवाद प्रतियोगिता के विजेता पल्लवी त्रिवेदी को प्रथम, दीपाली वैश्य को द्वितीय व अम्रता तोमर व अर्चिता द्विवेदी को संयुक्त रूप से तृतीय का पुरस्कार प्रदान किया। साथ ही विद्यार्थियों मतदाता जागरूकता की कई रंगोलियाँ बनाई गईं। इस अवसर पर डॉक्टर उमेश मिश्रा, अजय मिश्रा, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार, सुमित चौहान, आशीष गौर, विनय यादव ग्रेपलिंग प्लेयर शीवम्, शान्या तथा बच्चों में दिव्यांशी, तान्या, सहबाज, दीक्षा, राहुल, दीपराज, सनी गौतम, मुस्कान तिवारी, सान्या गुप्ता, रितिका तिवारी, दीक्षा कुमारी, अमित कुमार, योगेन्द्र सिंह, ककैशा, पारुल कुशवाहा सहित 156 विद्यार्थी उपस्थित थे।

Read More »