Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » 2019 » February (page 37)

Monthly Archives: February 2019

वाहे गुरूजी दा खालसा, वाहे गुरूजी दी फतह की गूंजःउमड़ी आस्था

हाथरस । सरवंश दानी धर्म रक्षक साहिबे श्री गुरू गोविन्द सिंह जी के आज 352 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर शहर में 20 वां विशाल नगर कीर्तन व शोभायात्रा भारी धूमधाम से निकाली गई तथा नगर कीर्तन शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर उमड़ पड़ा। वहीं दर्जनों झांकियों व हैरतअंगेज करतबों ने शहर के लोगों का दिल जीत लिया वहीं आज शहर भर में ‘जो बोले सो निहाल-शत श्री अकाल’ के जयकारे गुंजायमान होते रहे। जबकि लोगों ने अपनी दुकानों व घरों से फूलों की पुष्प वर्षा कर एक अलग ही शमां बांध दिया। साथ ही पूरे शहर में तोरणद्वार व गुब्बारों से जगह-जगह बाजारों को सजाया गया था।
अलीगढ़ रोड स्थित शहर के प्रमुख गुरूद्वारा गुरू नानक दरबार से आज गुरू गोविन्द सिंह जी के 352 वें प्रकाशोत्सव पर्व पर 20 वां विशाल शोभायात्रा व नगर कीर्तन निकाला गया तथा शोभायात्रा का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी श्रीमती रेखा एस. चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख व जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पाण्डेय, पूर्व सीएमओ डा. आर.पी. सिंह, डा. आर.पी. गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी स्व. श्री राजबाबू कालरा के सुपुत्र व गुरूद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तजवंत कालरा, सेठ हरचरनदास कालेज के प्रबंधक कैलाशचन्द्र जैन, सपा के पूर्व शहराध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा बंटी भैया, पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व ईओ गुलशन सूरी व गुरूद्वारा के मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी हरपाल सिंह आदि द्वारा हरी झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया गया। इस दौरान डा. अमित साहनी, बंशीलाल अरोरा, वरिष्ठ नेता विजय सिंह प्रेमी, उद्योगपति श्रीकृष्ण अरोरा काके बाबू, गुलशन अरोरा, प्रदीप अरोरा, पूर्व चेयरमैन अगमप्रिय सत्संगी, डा. रहीस अहमद अब्बासी, हैप्पी अरोरा, सरदार चम्मेल सिंह, हाजी रिजवान अहमद कुरैशी, हरीश आहूजा, उत्तमचन्द मलिक, नवीन अरोरा, यशपाल मेहरा, प्रमोद सलूजा, रामू अरोरा, बल्ले भाई, हरवंश अरोरा आदि मौजूद थे। इससे पूर्व गुरूद्वारे में विधिवत पूजा अर्चना कर पालकी में श्री गुरू ग्रन्थों को युवा समाजसेवी कविश कालरा द्वारा अपने सिर पर ले जाकर पालकी में विराजमान किया गया। शोभायात्रा में श्री गुरू ग्रन्थों को विशेष रूप से फूलों से सजी पालकी (बस) में सवार कर शहर भ्रमण कराया गया।

Read More »

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 फरवरी से

हाथरस । उप जिला निर्वाचन अधिकारी / अपर जिलाधिकारी वि0ध्रा0 रेखा एस0 चैहान ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 हेतु ईवीएम, वीवीपैट मशीन का मतदाता जागरूकता, प्रचार प्रसार तथा मोक पोल हेतु जनपद स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 04 फरवरी 2019 से दिनांक 06 फरवरी 2019 तक चलेगा। मतदाता जागरूकता, प्रचार प्रसार तथा मोक पोल प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लियें प्रचार प्रसार हेतु नोडल अधिकारी तथा ईवीएम एवं वीवीपैट के प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर नियुक्त किये गये है। दिनांक 04 फरवरी 2019 को कार्यालय जिलाधिकारी, कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, तहसील सदर, तहसील सि0राऊ, तहसील सादाबाद तथा तहसील सासनी में मास्टर ट्रैनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Read More »

मतदाताओं को जागरूक करने के स्कूलों में आयोजित किये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

फिरोजाबाद। मतदान जागरूकता अभियान के तहत रेवती देवी बालिका इंटर कॉलेज परमेश्वर गेट पर फिरोजाबाद विधानसभा की ब्रांड एंबेसडर नंदनी यादव एवं भारतीय जन अधिकार के प्रबंधक मनोज गुप्ता के द्वारा मतदान जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रसून कश्यप तहसीलदार सदर रहे। जिन्होंने स्कूल के सभी बच्चे एवं प्रबंधक समिति व अध्यापकगणों को मतदान एवं लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए शपथ दिलाई। जिसमें 500 से अधिक लोगों ने शपथ ली। मुख्य अतिथि प्रसून कश्यप ने कहा की सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। साथ ही लोगों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। नंदिनी यादव ने सभी स्कूली बालिकाओं को कहा कि वो अपने अपने घरों की महिलाओं एवं आसपास की महिलाओं को मतदान का प्रयोग करने के लिए जागरूक करे। कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य साधना शर्मा ,अमित यादव, पूनम वर्मा, सुषमा, ओम प्रकाश गुप्ता, पूनम सविता, रीता शर्मा, प्रियंका भारद्वाज, दुर्गेश गुप्ता, प्रीति गुप्ता, देश दीपक आदि मौजूद रहे। वहीं ब्राण्ड एम्बेस्डर स्वीप कल्पना राजौरिया के नेतृत्व में स्वीप की एक टीम ने दतौजी कलां पहुंची। जहां सर्वप्रथम पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतौजी कलां में समारोह पूर्वक ईएलसी की टीम बनाई गई। छात्र राजेन्द्र को कैम्पस एम्बेस्डर बनाया गया और साथ ही मुकेश वर्मा, पवन कुमार, खुशबू व लवली को भी टीम में सम्मिलित करते हुए दायित्व दिए गए। ब्राण्ड एम्बेस्डर कल्पना राजौरिया ने छात्रों से आह्वान किया कि वे अपने परिजनों को नैतिक मतदान के लिए सजग व प्रेरित करें।

Read More »

यह बजट सबके के लिए सर्वग्राही बजट-अमित गुप्ता

फिरोजाबाद। लोकसभा मीडिया प्रभारी भाजपा एवं उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित गुप्ता ने शुक्रवार को घोषित बजट ने यह प्रमाणित कर दिया कि मोदी सरकार देश के गरीब, किसान और युवाओं की आकांक्षाओं की समर्पित सरकार है। यह बजट सर्वग्राही बजट है। सरकार ने आयकर में पांच लाख तक की सीमा बढ़ाकर छोटे व्यापारियों के हित में प्रावधान किया है। जिसका लाभ छोटे व्यापारियों को मिलेगा। इस बजट से सीधे तीन करोड़ लोगों को फायदा मिलेगा। अमित गुप्ता ने इस सर्वग्राही बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व उनकी पूरी सरकार को बधाई दी है। वहीं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ महानगर के संयोजक राजेश अग्रवाल आलोक के नेतृत्व में घंटाघर चैराहे पर मिष्ठान वितरण व आतिशबाजी की गई।

Read More »

धूम्रपान निषेध एवं स्वच्छता विषय पर आयोजित हुई प्रतियोगिता

फिरोजाबाद। शुक्रवार को शिविर का शुभारम्भ माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। छात्राओं को ‘‘धूम्रपान निषेध’’ एवं ‘‘स्वच्छता’’ दो प्रकार की विषयगत पृष्ठभूमि प्रदान की गई। जिसके आधार पर छात्राओं ने सुन्दर-सुन्दर पोस्टर बनाये। प्रतियोगिता के दूसरे चरण में छात्राओं ने ‘‘धूम्रपान निषेध’’ एवं ‘‘स्वच्छता’’ पर अपने-अपने विचार रखते हुए बताया कि किस प्रकार भ्रमित युवा अपने परिवार, समाज एवं देश का नुकसान करते हैं। और किस प्रकार अस्वच्छता का वातावरण बीमारियों को न्यौता देते हैं। साथ ही समाधान प्रस्तुत करते हुए बताया कि धूम्रपान का परित्याग कर एवं स्वच्छता के मार्ग का अनुसरण कर समाज, राष्ट्र एवं विचार का कल्याण कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजनाधिकारी डा. माघवी सिंह, डा. नम्रता निश्चल त्रिपाठी ने किया।

Read More »

मेयर के निरीक्षण में मिली डीजल के लेखा-जोखा में खामियां

एक्सईएन जलकल संग किया मंथन-बोलीं जांच के बाद होगी कार्रवाई
फिरोजाबाद। नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने जलकल विभाग में डीजल के लेखा जोखा जानने को निरीक्षण किया। जिसमें कई खामियां नजर आयीं। बताया गया कि कहीं कोई गाय खत्म हो जाती है तो उसके लिये एक गाय को लाने को सात लीटर और दो के लिये 15 लीटर डीजल उपलब्ध कराया जाता है, डीजल इंचार्ज केपी सिंह का जब रजिस्टर चेक किया तो उसमें कई खामियां नजर आयीं। इस बारे में मेयर नूतन राठौर ने बताया कि डीजल को लेकर खामियां नजर आयी हैं। इसको लेकर एक्सईएन जलकल संग मंथन कर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Read More »

वेतन ने मिलने पर संविदाकर्मियों ने किया प्रर्दशन

फिरोजाबाद। विद्युत विभाग के संविदाकर्मियों द्वारा चार माह से वेतन न मिलने को लेकर विद्युत केन्द्र पर धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर दर्जनों लाइन मैन मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान सविदाकर्मी लाइनमैनों ने बताया कि विगत अक्टूबर 2018 से वेतन नही मिला है। जिनके बच्चे परिवार के लोग भूखमरी के कगार पर है। वेतन न मिलने से परिवार का लालन-पालन नहीं हो पा रहा है। रोजाना मजदूरी करने वाले लाइन मैनों को वेतन समय से नही मिला तो गरीब लोगो की समस्यों से कैसे निपटा जायेगा। एक ओर जान हथैली पर रख लाइन मैन पोल पर चढकर कार्य करता हैं। उसको भी समय से पैसा नही मिलेगा तो भला परिवार का क्या होगा। उक्त समस्या के बारे में जब अधीक्षण अभिन्ता सुनील कुमार से मिले। तो उन्होने कहा कि हम को तो इस बारे में जानकारी नही है। अगर हमारे कर्मचारी परेशान है तो हमसे कहा होता। नेता नगरी करने से कर्मचारियों का अहित होता है। अपने अधिकारियों से पहले मिले तो समस्या का निस्तारण होगा।

Read More »

नगर निगम कर्मचारियों का क्रमिक अनशन चालू

फिरोजाबाद। स्थानीय निकाय कर्मचारियों के लम्बे समय से लम्बित समस्याओं का समाधान न किये जाने के विरोध में महासंग के आहवान पर शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन कर शासन के खिलाफ नारेबाजी की।
उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आज नगर निगम के दर्जनों कर्मचारियों द्वारा 17 सूत्री माॅगों को लेकर धरना प्रर्दशन किया। धरने पर बैठे वाक्ताओं ने बताया कि काफी समय से कर्मचारियों की माॅगों को लेकर जिला प्रशासन से लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उनकी माॅगो को प्रशासन द्वारा नहीं माना जा रहा है। महासंघ के आदेशानुसार शुक्रवार से प्रातः 11 बजे से तीन बजे तक दस प्रतिनिधियों के साथ क्रमिक अनशन आठ फरवरी तक किया जायेगा।

Read More »

सड़क सुरक्षा सप्ताह से सम्बन्धित रेडक्रोस सोसायटी की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में बने रेडक्रोस सोसायटी की एक बैठक महासचिव विश्वविमोहन कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न की गयी। जिसमें आगामी छः फरवरी 2019 से चलने वाले यातायात सड़क सप्ताह के चलते विचार विर्मश किया गया।
फरवरी माह में यातायात विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान चलाया जाता है। जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं से लोगो को किसी प्रकार जागरूक करने के बाद यातायात दुर्घटनाओं में कमी आये। इसके चलते यातायात परिवाहन निगम, पुलिस विभाग द्वारा स्कूलों समाजसेवियों के साथ मिलकर यातायात जागरूक सप्ताह का आयोजन करते है। इसी के चलते आज रेडक्रस सोसायटी के लोगो ने सम्पर्क करने के बाद एक बैठक कर आगामी छः फरवरी 2019 को स्क्यूटी रैली का आयोजन किया जायेगा। जिसमें विभिन्न संस्थायों के साथ स्कूली बच्चो को लेकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगो को जागरूक किया जायेगा।

Read More »

लोकसभा चुनाव में सपा सांसद से टक्कर लेंगे वशीर

होटल शिवम में मीडिया से रूबरू हुये चै. वशीर ने यह बात कहीं
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में लोकसभा चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी भी फिरोजाबाद संसदीय क्षेत्र से चुनाव मेें अपना भाग्य अजमाने के लिए ताल टाॅगने के लिए जिले में दस्तक दे दी है। वहीं शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी चै. बशीर फिरोजाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए मीडिया से रूबरू हुये।
आगरा के निर्दलीय प्रत्याशी चै. बशीर ने एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने अपने पुत्र अक्षय यादव को 2014 के लोकसभा चुनाव जिताने के लिए मेरे को किसी भी होटल में वार्ता नहीं करने दी। वहीं फर्जी मुकदमें लगाकर मुझे जेल भेजने का कार्य किया। इसलिए में दोबार 2019 के लोकसभा चुनाव इसलिए चुना कि प्रो. रामगोपाल यादव से अपना पुराना हिसाब चुकता करना है। साथ ही कहा कि वोटरों के पास जाकर सपा सरकार में जोे मेरे साथ बदसूलकी की गई थी। उसे लोगों को जाकर बताऊगां। साथ ही लोगों से वोट मांग कर फिरोजाबाद सीट से जिताने की अपील करूंगा। सपा-बसपा के गठबंधन के सवाल पर कहा कि इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता को मालूम है कि सांसद अक्षय यादव ने पिछले पांच सालों में फिरोजाबाद का क्या विकास किया है। अगर विकास किया होता तो सांसद की जनता के बीच स्वयं पहचान बन गई होती। वहीं चै. वशीर ने भाजपा सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंहगाई चरम सीमा पर है। प्रदेश में पुलिस व्यवस्था भी लचार है।

Read More »