Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » 2019 » February » 11

Daily Archives: 11th February 2019

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा बाबा कुंभ नहा रहे हैं और प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त
फिरोजाबादध्शिकोहाबाद। सोमवार को शिकोहाबाद में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बाबा कुंभ नहा रहे हैं और पुलिस प्रशासन निरंकुश है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। इससे भी अच्छा कुंभ सपा सरकार में लगाया जाएगा। आप सभी देखते रह जाएंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि फिरोजाबाद में साइकिल ही चलेगी। कुंभ के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे भी अच्छा कुंभ सपा को मौका मिला तो कराएंगे। लोग कुंभ में त्याग और दान देने जाते हैं। सरकार के लोगों को स्नान करना भी नहीं आता। भाजपा, विश्व हिन्दू परिषद और आरएसएस ने चार महीने के लिए राम मंदिर चार महीने के लिए स्थगित कर दिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगली बार मौका इनको नहीं देंगे। प्रियंका गांधी के रोड शो को लेकर उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है। इसमें अन्य दल भी शामिल हैं। कांग्रेस और रालोद भी हमारे साथ हैं। इलाहाबाद में कुंभ चल रहा है। जहां हमारा छात्रसंघ का कार्यक्रम था। वहां भाजपा के इशारे पर यूनिवर्सिटी में बंब छोड़ दिया गया। प्रधानमंत्री खाना चखने आए हैं आपके पास के जिले में उन्हें यह बात नहीं पता है। प्रदेश के मुख्यमंत्री बने है। उन्होंने 11 जगह जहां किचन बननी थी। वह बंद करा दिया।

Read More »

कल्पतरू ट्रस्ट महिला मण्डल का वार्षिक चुनाव सम्पन्न

शिकोहाबाद। कल्पतरू ट्रस्ट महिला मंण्डल का वार्षिक चुनाव वडे ही धूम धाम के साथ ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल मे ट्रस्ट के संरक्षक सीताराम शरण की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर चैयरमेन मुमताज वेगम व विशिष्ठ अतिथि जेएस चेयरपर्सन गीता यादव व संस्थापक कृष्ण कुमार खण्डेलवाल थे। सभी अतिथियो ने कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में वच्चो ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। वही नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुये शोभा खण्डेलवाल सरंक्षक, सोनिका अग्रवाल को अध्यक्ष सारिका वर्मा, स्वेता अग्रवाल उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल को सचिव प्रतिभा चन्देल सहसचिव, नीतू अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नमृता अग्रवाल सह कोषाध्यक्ष, अर्चना तोमर मिडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

Read More »

मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने वार्षिकोत्सव में मचाया धमाल

फिरोजाबाद। जगन्नाथ जनकल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल का पंाच वां वार्षिकोत्सव का आयोजन धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जेल अधीक्षक अकरम खान ने ध्वजारोहरण किया। विशिष्ट अतिथि डा. अखिलेश शर्मा, विवेक अग्रवाल, राजकुमार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्जवलन कर किया।
मदर्स प्राइड ग्लोबल स्कूल का पंाच वां वार्षिकोत्सव का आगाज स्कूली छात्राओं ने सरस्वती बंदना से किया। इसके बाद स्कूली बच्चों के द्वारा रंगारंग एवं देश भक्ति गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां उर गई। बच्चों ने सुने गौर से दुनिया वालो, मेरा जूता है जपानी सिर पे लाल टोपी, मां तुझे सलाम आदि गानों पर बेहतरीन प्रस्ुततियां दी। वहीं छात्राओ ने राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती नृत्य की झलक भी वार्षिकोत्सव में देखी गई। जेल अधीक्षक खान ने मेधावियों को सम्मानित किया। प्रबंधक विश्वनाथ शर्मा ने सभी आगुन्तकों का आभार जताया। होली गीत के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। संचालन दीक्षा शर्मा ने किया।

Read More »

सांसद अक्षय यादव ने किसानों को पचास हजार रूपये देकर की आर्थिक मदद

फिरोजाबाद। सोरारा गाँव में बीती रात हुये भीषण अग्नि काण्ड मे दो किसान के पांच जानवरों की मौत हो गई। वहीं तीन जानवर गंभीर है। सपा सांसद अक्षय यादव ने गांव में पहुंचकर लोगों को सात्वनां दी। साथ ही पचास हजार रूपये देकर उनकी आर्थिक मदद भी की।
सांसद अक्षय यादव पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कार्यक्रम के तुरंत बाद गांव सोरारा पहुंचे। उन्होंने गांव के किसान विपिन यादव व जगमोहन व उनके परिजनों से भेंटकर धैर्य बंधाया और आर्थिक सहायता की। सांसद अक्षय यादव ने कहा यह सरकार किसान विरोधी सरकार है। आज गोवंश से किसान रात भर जागकर अपनी फसल बमुश्किल बचा पा रहा है। योगी सरकार ने एक गाँव के लिए 4200 रुपये देने की घोषडा को महज चुनावी घोषणा करार दिया। अक्षय यादव ने किसानों को पचास हजार रुपये की आर्थिक मदद की।

Read More »

मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन

जिला अध्यक्ष अनीता सचान व तहसील अध्यक्ष प्रभुता सचान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित 7 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।
घाटमपुर, कानपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की जिला अध्यक्ष अनीता सचान व तहसील अध्यक्ष प्रभुता सचान के नेतृत्व में गुलाबी गैंग की आधा सैकड़ा महिलाओं ने रोडवेज बस स्टैंड से घाटमपुर तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया व तहसील कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी शशांक चौधरी को सौंपा। जिसमें बेनी सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर से जुड़े ग्रामीण अंचलों में भ्रष्टाचार व अव्यवस्था, घाटमपुर कस्बे की अधिकांश नालियां नालों की सफाई ना होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बहना, नगर पालिका परिषद घाटमपुर में कुछ सभासद सुबह से ही आकर पालिका कार्यालय में बैठ जाते हैं और पेंशन आदि की दलाली करते हैं, जिससे लाभार्थियों को परेशानी होती है। नगर पालिका रोड में वर्तमान समय में कोचिंग आने वाली छात्र-छात्राओं के साथ शोहदे छेड़खानी अश्लील हरकतें करते हैं। घाटमपुर कस्बे की रोड लाइट, स्ट्रीट लाईट, व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। कस्बे में जाम की समस्या, जल निकासी की समस्या गंभीर रूप से व्याप्त है। पालिका द्वारा कुष्माण्डादेवी काली मठिया के पास झोपड़ियां गिराई गई थी, झोपड़ियों पुनः शराबियों का अड्डा बन चुकी है।

Read More »

मौहल्ला दखल हिमायूंपुर द्वितीय में गलियों का निर्माण कार्य शुरू

मेयर नूतन राठौर ने नारियल फोड़ कर निर्माण कार्यो की रखी नींव
फिरोजाबाद। नगर निगम मेयर नूतन राठौर ने मौहल्ला दखल हिमायूंपुर द्वितीय में कुछ गलियों का निर्माण कार्य नारियल फोड़ कर मेयर नूतन राठौर ने किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान एक शिकायतकर्ता राजू प्रजापति की शिकायत को गंभीरता से लेते हुये उस गली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय पार्षद संग नगर निगम टीम साथ रही। क्षेत्रीय लोगों ने उनका स्वागत भी किया। इस दौरान आशीष एडवोकेट, मुकुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

Read More »

स्कूल के बच्चों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने के प्रति किया जागरूक
फिरोजाबाद। मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत सोमवार को हिमाॅयूपुर स्थित बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का शुभारम्भ उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर किया।
मतदाता जागरूकता रैली में ब्रांड एम्बेसडर नंदनी यादव, बीएसएस हाईटेक पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रवि शर्मा, उपजिलाधिकारी देवेन्द्र सिंह, तहसीलदार प्रसून कष्यप, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश मिश्रा, जिला ब्रांड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया, सिटी मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंह एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के जिला काॅर्डिनेर पवन शर्मा के अलावा समाजसेवी अमृता कौर, अंजली गुप्ता की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।

Read More »

नगर निगम पार्षदों ने सौंपा जेडएसओ को ज्ञापन

कहा-डेढ़ साल में एक भी वार्ड में नहीं हुआ विकास कार्य
फिरोजाबाद। नगर निगम के कई वार्डो के पार्षद ने नगर निगम में डेढ़ साल में एक भी विकास कार्य न करा पाने को लेकर जेडएसओ दलवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। बताया कि नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के कारण कोई कार्य नहीं हो सका। विकास कार्यो की सरकार है पार्षदों की इस समस्या का निदान कराया जाये। पार्षद मोहित अग्रवाल ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में एक भी गड्डा नगर निगम से नहीं भरवा पाया। जेड़ाझाल का पानी नहीं आ रहा। पार्षद विजय शर्मा ने कहा अभी तक 70 वार्डो में कोई कार्य नहीं हुआ है। जनता परेशान है हम क्या करें। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं करते। जेडएसओ दलवीर सिंह ने कहा कि सड़क, पेयजल जैसी समस्यायें सामने आयी हैं जो छोटी छोटी समस्यायें नाली न बनना आदि जो समस्यायंे हैं उन्हें टीम भेजकर दुरूस्त कराया जायेगा। वैसे तो अभियान चल रहा है पोल पर लाइटों की स्थिति को भी गंभीरता से लिया जा रहा है सर्वे कराया जा रहा है।

Read More »

कैबिनेट मंत्री ने उद्यमियों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी रविवार को उसायनी के निकट एडिफाई वल्र्ड पब्लिक स्कूल परिसर मे उद्योग जगत की समस्याओं से रूबरू हुए। उद्यमी संवाद के दौरान शहर के प्रमुख उद्यमियों ने जीएसटी, एक्सपोर्ट और नेचुरल गैस से संबंधित प्रमुख समस्याएं उद्योग मंत्री के सामने रखी।
लघु उद्योग भारती रजत जयंती, उद्यमी संवाद और सम्मान समारोह के आयोजन में वस्त्रोद्योग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचैरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिकरत की। अध्यक्षता सदर विधायक मनीष असीजा ने की। कार्यक्रम संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा ग्लास इंडस्ट्रीज औरेंज केटेगरी में शामिल है। उसे ग्रीन कैटेगरी में शामिल कराया जाए। सेरेमिक आईटमों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लग रही है। गुजरात में 12 प्रतिशत की श्रेणी मे है। नैचुरल गैस पर 10 प्रतिशत वैट लग रहा है। जो पूरे देश में सबसे अधिक है। ग्लास डेकोरेेटर्स के सचिव शंकर गुप्ता ने कहा कि एलईडी लाइट पर पहले पांच प्रतिशत टैक्स लगता था। जीएसटी में 18 प्रतिशत लग रहा है। प्रमुख निर्यातक मुकेश बंसल ने कहा कि हम सार्क देशों में एक्सपोर्ट करते है। उसका कोई लाभ नहीं मिला। उत्पादन स्थल से मुंबई पोर्ट तक पहले किराया 20 हजार लगता था। अब 70 हजार लगता है। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि उद्योगों से जुडी कई समस्याऐ है। फिर भी यहां के उद्यमी उद्योग को खड़ा किए हुए है। कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के हेमंत अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, मुकेश झिंदल, राजकुमार मित्तल, हनुमान प्रसाद गर्ग, संजीव अग्रवाल आदि शामिल रहे।

Read More »

जनपद में चला ग्रीन ओथ मंडे अभियान

फिरोजाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पठानान व लेबर काॅलोनी में सोमवार को ग्रीन ओथ मंडे अभियान चलाया गया। बच्चों ने पेड़ पर लाल फीता बांधकर पर्यावरण संरक्षण की षपथ ली।
नगर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरा पठानान में कल्पना राजौरिया ने सभी छात्रों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। साथ ही पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संरक्षण हेतु तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका अर्शी अंजुम व शालिनी, सती मौजूद रही। वहीं हिमांयूपुर स्थित बीएसएस हाईटेक स्कूल में खण्ड षिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्र, स्वीप ब्राण्ड एम्बेसडर कल्पना राजौरिया, फिरोजाबाद विधानसभा की ब्राण्ड एम्बेसडर नन्दनी यादव, वैभव मुरवारिया एवं पावन शर्मा ने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इसके बाद स्कूल छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई।

Read More »