Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » 2019 » February » 27 (page 2)

Daily Archives: 27th February 2019

हत्या में शामिल आरोपी नितिन को पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान पकड़ा

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद में पूर्व में हुई सर्राफा व्यापारी के बेटे की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी नितिन को पुलिस ने आज मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी ने पूर्व में सर्राफा व्यापारी के बेटे की रुपये के लेनदेन के वजह से हत्या कर दी थी
जिसका उसके शव को भीहड़ में फेंक कर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था आज पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को देख आरोपी भागने लगा जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा पुलिस को देख आरोपी ने पुलिस के ऊपर फायरिंग करना शुरू कर दी जिससे पुलिस की एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी घायल हो गया। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकस इलाज चल है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने दिखाए सख्त तेवर

Read More »

डीएसी ने 2700 करोड़ रुपये मूल्य के रक्षा उपकरणों के अधिग्रहण को मंजूरी दी

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। रक्षा मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की आज बैठक हुई। इस बैठक में 2700 करोड़ रुपये मूल्य के रक्षा उपकरणों के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई।
भारतीय नौसेना के लिए 3 कैडेट प्रशिक्षण पोतों की खरीद की मंजूरी दी गई। इन पोतों का उपयोग महिला अधिकारियों सहित कैडेट अधिकारियों को समुद्र में प्राथमिक प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु किया जाएगा। ये पोत अस्पताल सेवा, मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान करने में तथा खोज व बचाव मिशन एवं आपदा के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में सक्षम है।

Read More »

शांति प्रिय भारत का अर्थ कमजोर होना नहीं: उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

उपराष्ट्रपति ने विश्व समुदाय से भारत द्वारा प्रस्तावित आतंकवाद विरोधी समझौता को पूरा करने और अपनाने का अनुरोध किया
उपराष्ट्रपति ने भारतीय वायु सेना की कार्रवाई की प्रशंसा की; कहा- पूरा देश खुश है
उपराष्ट्रपति ने इंडिया फाउंडेशन के कौटिल्य फेलो कार्यक्रम को संबोधित किया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के सभापति श्री एम. वेंकैया नायडू कहा है कि भारत अपनी शक्ति के साथ शांति और समृद्धि चाहता है और प्रायोजित विघटनकारी मंसूबों का उचित जवाब दिया जाएगा, जैसा कि कल की वायु सेना की सफल कार्रवाई में दिखा। उन्होंने कहा कि भारतीय वायु सेना की कार्रवाई स्वभाविक रूप से प्रतिरोधी थी और देश में शांति और समृद्धि की रक्षा में थी।
श्री वेंकैया नायडू इंडिया फाउंडेशन द्वारा आयोजित कौटिल्य फेलोशीप कार्यक्रम में शामिल 32 देशों के लगभग 80 राजनयिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद तथा पॉलिसी थींक टैंक के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर इंडिया फाउंडेशन के निदेशक श्री राम माधव तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Read More »

प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 पुरस्कार’ प्रदान किए

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्‍ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 पुरस्कार के समापन समारोह में शिरकत की। उन्‍होंने ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 पुरस्कार’ प्रदान किए और विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्‍होंने इस अवसर पर ‘खेलो इंडिया एप’ भी लांच किया जो इससे संबंधित आवश्‍यक जानकारियां प्रदान करेगा।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2019 के प्रतिभागियों एवं पुरस्‍कार विजेताओं को बधाई देते हुए उनमें छिपे हुए ओज और समर्पण की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि यह महोत्‍सव ‘नए भारत’ की छवि का प्रति‍निधित्‍व करता है। उन्‍होंने युवाओं से ‘नए भारत’ के विजन से जुड़ने को कहा। उन्‍होंने यह भी कहा कि देश के युवाओं को राष्‍ट्र एवं समाज के विकास में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए।

Read More »

सभी पूर्व सैनिकों ने इस स्मारक पर अपनी कृतज्ञता की जाहिर

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। देश को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समर्पण के अवसर पर कानपुर देहात के पूर्व सैनिकों ने महेश मिश्र पूर्व सैनिक एवं जिला संयोजक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ एवं अन्य पूर्व सैनिकों के साथ जिले का प्रतिनिधित्व किया।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल बी एस शुक्ला ने कार्यक्रम की भव्यता एवं शालीनता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युद्ध मे शहीद हुए सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि देकर उनके सर्वोच्च बलिदान को इस स्मारक के रूप में समर्पित किया। ज्ञातव्य हो वर्षों से उपेक्षित रही राष्ट्रीय स्मारक के निर्माण की रूपरेखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्य काल के दौरान 2015 में ही आरम्भ की गई एवं मात्रा तीन वर्ष एवं कुछ महीनों के अंदर ही एक भव्य स्मारक राष्ट्र को समर्पित कर दिया। सभी पूर्व सैनिकों ने इस स्मारक पर अपनी कृतज्ञता जाहिर की।

Read More »

लाभार्थियों के घर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाई कमल ज्योति

फतेहाबाद, जन सामना ब्यूरो। कमल ज्योति अभियान में फतेहाबाद ब्लॉक के बूथ संख्या 358 गांव रिहावली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों के घरों पर कमल दीपक जलाये। और चौपाल लगाकर लोंगो को मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में बताया और लाभार्थियों से संपर्क के दौरान भाजपा से जोड़ने के लिए उनके नम्बर से मिसकाल करवाया। इस शुभ अवसर पर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राहुल परिहार, प्रमोद परिहार, महेश सिंह, कृपाल सिंह, ओमप्रकाश, सत्यप्रकाश, मनोज, राजवीर, राजकुमार, नेमीचंद आदि लोग शामिल रहे।

Read More »

राष्ट्रीय विज्ञान दिवसः ‘रमन प्रभाव’ की खोज के स्मरण का दिन- प्रमोद दीक्षित ‘मलय’

राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् एवं विज्ञान मंत्रालय द्वारा विज्ञान से लाभों, युवाओं एवं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं विज्ञान अध्ययन के प्रति रुचि उत्पन्न करने तथा आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से 1986 से प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। उल्लेखनीय है 28 फरवरी 1928 को ही सीवी रमन ने लोक सम्मुख अपनी विश्व प्रसिद्ध खोज ‘रमन प्रभाव’ की घोषणा की थी। ‘रमन प्रभाव’ के लिए ही 1930 में सीवी रमन को नोबेल पुरस्कार मिला था। रमन अपनी खोज के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किए जाने के प्रति पूर्ण आश्वस्त थे क्योंकि आपने 6 महीने पहले ही स्टॉकहोम जाने का टिकट बुक करा लिया था। सीवी रमन एशिया के पहले भौतिक शास्त्री थे जिन्हें नोबेल पुरस्कार मिला है। सात साल की साधना के फल ‘रमन प्रभाव’ पर आधारित शोध पत्र ‘नेचर’ पत्रिका में सर्वप्रथम छपा था। अमेरिकन केमिकल सोसायटी ने 1998 में ‘रमन प्रभाव’ को अन्तरराष्ट्रीय विज्ञान के इतिहास की एक युगान्तकारी घटना के रूप में स्वीकार किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस वास्तव में ‘रमन प्रभाव’ के समरण का दिन है। विज्ञान दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है जिनमें विज्ञान विषयक निबंध लेखन, विज्ञान मॉडल निर्माण, प्रोजेक्ट वर्क, विज्ञान प्रदर्शनी, क्विज काम्पटीशन, भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न स्तर पर विद्यार्थियो में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रुचि को परखा और प्रोत्साहित किया जाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् 1999 से थीम आधारित आयोजन करता है। 1999 में विषय था ‘हमारी बदलती धरती’। जबकि 2018 के आयोजन का थीम विषय था एक ‘सतत् भविष्य के लिए विज्ञान’। इसी कड़ी में 2019 का विषय है ‘जनमानस के लिए विज्ञान और विज्ञान के लिए जनमानस’। रमन की यह खोज आज तमाम नवीन खोजों का आधार है।

Read More »