Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » 2019 » April (page 19)

Monthly Archives: April 2019

मतदान कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। लोकसभा चुनावों के लिए मतदान कर्मचारियों को आज मण्डी समिति में प्रशिक्षण दिया गया और उन्हें मतदान कराये जाने की बारीकियां समझायी गईं वहीं प्रशिक्षण लेने आये एक कर्मचारी की गर्मी की वजह से हालत बिगड गई और वह बेहोश हो गया तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम में कर्मचारी के बेहोश हो जाने से खलबली मच गई।
मण्डी समिति के टीन शेड में आज मतदान कर्मियों को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार शुक्ला, एसडीएम सदर नितिश कुमार व अन्य अधिकारियों द्वारा मतदान में लगने वाली कर्मचारियों की टीमों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को मतदान की बारीकियां व गोपनीयता समझायी गईं तथा इस दौरान मतदान कार्य में लगे कर्मचारियों द्वारा अपनी बैलेट वोट भी डाले गये।
प्रशिक्षण के दौरान एक कर्मचारी मनोहर सिंह अत्यधिक गर्मी के कारण उनकी तबियत बिगड गई और बेहोश हो गये जिन्हें तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल भिजवाया गया।

Read More »

जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते आज तक आंसू बहाता सहपऊ

1952 से लेकर 2014 तक क्षेत्र की जनता ने 16 सांसद चुने
प्रमुख समस्या-70 वर्ष बाद आज भी उच्च शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सेवाओं व यातायात आदि से वंचित
सहपऊ/हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आजादी से पहले कस्बा सहपऊ कई मायनों में महत्वपूर्ण था। यहॉ का तम्बाकू, बूरा, घी, नील की खेती, वस्त्र आदि के लिये काफी प्रसिद्ध था और यहॉ की वस्तुएं दूर-दूर तक जाती थीं। कई मायनों में यहॉ की मण्डी व बाजार हाथरस से अव्वल समझा जाता था। बौद्धिक परम्परा गर्व करने योग्य थी। सहपऊ विकास खण्ड के अन्दर चार दर्जन स्वतंत्रता सैनानी सूची वद्ध रहे फिर भी इस इलाके की अनदेखी हुई। अब यहॉ गर्व करने जैसी कोई बात ही नजर नही आती है। इसका मुख्य कारण जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार होना।उच्च शिक्षा व उघोग धंधे अब इस गौरवशाली कस्बे तक पहुंचने के लिये कोई सरकारी रेल या बस सेवा नहीं है। मुख्य मथुरा-एटा मार्ग की लम्बाई लगभग 120 किमी है। जिसके मध्य 60 किमी पर कस्बा सहपऊ स्थित है।

Read More »

बीती रात विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में एक मौत व आधा दर्जन घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीती रात विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।तथा गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम अज्योंरी निवासी भोला 50 वर्ष सजेती के पास मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया। जिसे पीएनसी की एंबुलेंस द्वारा स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने भोला को मृत घोषित कर दिया। परास मोड़ के पास रात्रि करीब 11:00 बजे मार्ग दुर्घटना में ग्राम ब्राह्मण पुर थाना जवा जिला अलीगढ़ निवासी ओमवीर सिंह उम्र 33 वर्ष घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उर्सला कानपुर भेजा गया है। ग्राम बांग्ला परास निवासी कैलाश का पुत्र दीपू (15) व शिव शंकर सचान का पुत्र जीत कुमार 20 वर्ष कटियार भठठा परास के पास दुर्घटना में घायल हो गए। जिन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।रात्रि करीब 10:00 बजे मूसानगर रोड स्थित बेंदा पुल के पास दुर्घटना में ग्राम हासा थाना कदौरा जनपद जालौन निवासी रामस्वरूप का पुत्र महाजन 25 वर्ष घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है।

Read More »

मार्ग दुर्घटना में किशोर की मौत 4 घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। आज अपराहन तेज रफ्तार कार की टक्कर से विक्रम रोड पर पलट गया जिससे उसमें बैठे एक किशोर की मौत हो गई व 4 लोग घायल हो गए, प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहूपुर निवासी अमित सोनकर के 6 माह के पुत्र का घाटमपुर स्थित मां कुष्मांडा देवी मंदिर में मुंडन कार्यक्रम था। जिसमें परिवार के लोग शिरकत के बाद अपराह्न करीब 2:30 बजे वापस ग्राम बीहूपुर विक्रम टेंपो से लौट रहे थे। जहानाबाद रोड स्थित परास चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ़्तार वैगन आर कार ने टक्कर मार दी। जिससे विक्रम टैम्पो सड़क पर पलट गया। दुर्घटना में ग्राम बीहूपुर निवासी कक्षा 5 के छात्र करन 12 वर्ष पुत्र छुन्ना की अत्यधिक खून बहने से मौके पर मौत हो गई, वहीं कामिनी 12 वर्ष पुत्री इंद्रपाल सोनकर कुमारी गौरी 16 वर्ष पुत्री मौजी लाल, मौजी लाल की पत्नी गुड़िया 45 वर्ष व सोनेलाल उम्र 28 वर्ष पुत्र कृष्ण कुमार समस्त निवासी ग्राम बीहूपुर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सोने लाल को इलाज के लिए जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है। स्थानीय पुलिस ने किशोर के शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है। कार चालक ग्राम इटर्रा की ओर कार सहित तेज गति से भाग निकला है।

Read More »

क्राप कटिंग करा जिलाधिकारी ने मापी पैदावार की अनुमानित मात्रा

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चन्दौली जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने जनपद के विकास खण्ड सदर के खुरूहुजा गाॅव के कृषक विजय बहादुर सिंह के खेत में लगी गेहॅू की प्रजाती एचडी 2967 की उत्पादकता की रेन्डम जाॅचकर क्राप कटिंग कराकर उसके उपज के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने फसल को देखकर कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष फसल को समय-समय पर बारिस का पानी व दवाओं की छिड़काव कर उत्पादकता में वृद्धि हुयी है। कहा कि मौसम की अनुकूल परिस्थितियाॅ होने एवं समय-समय पर वर्षा होने के कारण व कृषि विभाग द्वारा अच्छी प्रजाती का बीज दिया गया, सिचाई दी गयी किसानों को समय-समय पर इसी का कारण है कि उत्पादकता में बृद्धि हुयी है। इस बार किसी सूखा या कोई आपदा से नुकसान नही हुआ है इससे किसानों में काफी उस्कता देखने को मिली। उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि इसी प्रकार एचडी 2967 गेहॅू की फसल को जनपद के अन्य कृषको को भी गेहॅू के फसल को उगाकर अपने आय में वृद्धि लाया जायेगा।

Read More »

फर्जी आरटीओ कार्यालय का भण्डाफोड़

प्रयोग में आने वाले कई सामानों के साथ दो गिरफ्तार
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। सकलडीहा स्थानीय कोतवाली पुलिस ने वार्ड नं० एक में छापा मारकर एक मकान से गाड़ियों के फर्जी कागजात व ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के कामकाज का भण्डाफोड़ करते हुए उपयोग में आने वाले तमाम सामानों के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सकलडीहा क्षेत्राधिकारी के सफल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी विद्या सागर तथा उनकी टीम ने वार्ड नं० एक में एक मकान पर छापा मारकर आरटीओ कार्यालय से सम्बन्धित कागजातों के संग उ०प्र०, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, आन्ध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हरियाणा व बिहार के कागजात, फार्म कई जनपदो एंव राज्यो के परिवहन अधिकारियों के रबर स्टैंप तथा चार कलर प्रिंटर, एक लैपटाप, चार्जर, माउस, लम्बरी मशीन, बहती फार्म, यूएसबी सहित कई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं को बरामद किया है। साथ में इस फर्जी आरटीओ कार्यालय को संचालित करने वाले लालता राय व शैलेन्द्र राय को भी पुलिस ने दबोच लिया है। पकड़े गये लोगो पर पुलिस ने मु०अ०सं०63/19 धारा 419, 420, 467, 468 व 471 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अगली कार्यवाही में जुट गयी है।

Read More »

मतदान एवं पीठासीन कार्मिकों के प्रशिक्षण में प्रथम पाली में 4 व द्वितीय पाली में 1 अनुपस्थित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में अकबरपुर डिग्री कालेज में मतदान कार्मिक व पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम कार्मिकों का प्रशिक्षण आज दिनांक 10 अप्रैल 2019 को आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पाली में 600 कार्मिकों में से 4 कार्मिक प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे एवं द्वितीय पाली में 600 कार्मिकों में से 1 कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण 44 मास्टर टेªनरांे द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि जो भी मतदान कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान अनपुस्थित रहे है वे अगले दिवस के आयोजन प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर प्रशिक्षण लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो कार्मिक प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाया जा रहा है उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाने के साथ साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 26 उपधारा (1) तथा उपधारा (2) के अन्तर्गत का उल्लंघन मानते हुए प्रथम सूचना दर्ज करा दी जायेगी।

Read More »

36 राफेल खरीद मामले में सर्वोच्च न्यायालय का आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने 36 राफेल खरीद मामले में 10 अप्रैल, 2019 को एक आदेश दिया है।
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। समीक्षा याचिकाओं में, याचिकाकर्ताओं ने उन दस्तावेजों पर भरोसा किया है, जिनमें से कुछ को पब्लिक डोमेन में नहीं रखा जा सकता था। केन्द्र सरकार ने आपत्ति जताई कि समीक्षा याचिकाओं पर विचार करते समय, उक्त दस्तावेजों पर विचार नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे वर्गीकृत दस्तावेज के अंतर्गत आते हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने आज अपने आदेश में कहा कि समीक्षा याचिकाओं पर फैसला करते समय न्यायालय उक्त दस्तावेजों पर भी विचार करेगा। समीक्षा याचिकाएं न्यायालय में लंबित है और इन पर सुनवाई होनी शेष है। 14 दिसंबर, 2018 को अपने आदेश में सर्वोच्च न्यायालय ने समीक्षा याचिकाओं को खारिज कर दिया था।

Read More »

आम चुनाव-2019 का प्रथम चरण 11 अप्रैल को

कल 91 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा
14 करोड़ 21 लाख 69 हजार से अधिक मतदाता 1279 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे
लोकसभा सीटों की संख्‍या के संदर्भ में प्रथम चरण का तीसरा स्‍थान
20 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1 लाख 70 हजार से अधिक मतदान केंद्र
थर्ड जेंडर के 7764 मतदाता मतदान करेंगे
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण का मतदान (11.04.2019)
 

राज्‍य/केंद्रशासित प्रदेश

 

प्रथम चरण मे संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

 

मतदाताओं की कुल संख्‍या

 

पुरूष मतदाताओं की संख्‍या महिला  मतदाताओं की संख्‍या थर्ड जेंडर  मतदाताओं की संख्‍या उम्‍मीदवारों की संख्‍या मतदान केंद्रों की संख्‍या
आंध्र प्रदेश 25 39345717 19462339 19879421 3957 319 45920
अरूणाचल प्रदेश 2 798248 394456 403792 0 12 2202
असम 5 7603458 3865334 3737970 154 41 9574
बिहार 4 7440324 3894024 3546001 299 44 7486
छत्‍तीसगढ़ 1 1377946 662355 715550 41 07 1878
जम्‍मू-कश्‍मीर 2 3317882 1716933 1600897 52 33 4489
महाराष्‍ट्र 7 13035501 6671196 6364124 181 116 14731
मणिपुर 1 1010618 495583 515022 13 08 1562
मेघालय 2 1892716 936579 956137 0 9 3167
मिजोरम 1 784405 381991 402408 6 06 1175
नगालैंड 1 1206287 607859 598428 0 04 2227
ओडिशा 4 6003707 2972925 3030222 560 26 7233
सिक्किम 1 423325 216222 207103 0 11 567
तेलंगाना 17 29518964 14842619 14674977 1368 443 34603
त्रिपुरा 1 1347381 682044 665327 10 13 1679
उत्‍तर प्रदेश 8 15382615 8391958 6990322 826 96 16635
उत्‍तराखंड 5 7854023 4053944 3711220 259 52 11235
पश्चिम बंगाल 2 3454276 1773196 1681051 29 18 3844
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 1 317878 168701 149168 9 15 406
लक्षद्वीप 1 54266 27475 26791 00 06 51
कुल 91 142169537 72217733

 

69855931

 

7764

 

1279

 

170664

 

प्रथम चरण में राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों की संख्‍या 20

Read More »

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बड़ा बयान यूपी 74 सीट जीतेगे

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस में पार्टी पदा अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे स्वास्थ और परिवार कल्याण केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया की हाथरस लोकसभा प्रभारी और विधायकों व् कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की कार्यकर्ताओं में उत्साह है। चुनाव की रणनीति के लिए हर बारीकी पर ध्यान दिया जा रहा है। श्री नड्डा ने कहा की इस बार प्रथम चरण से लेकर सातो चरण में हमें देखने को मिल रहा है की पिछली बार 73 सीटें आई थी अब इस बार 73 की जगह 74 सीटें होंगी 72 नहीं होंगी। इस हाथरस लोकसभा पर भी विजय हासिल करेंगे ही लेकिन सारे प्रदेश में उत्साह का माहौल दिख रहा है। जो प्रथम चरण की सीटें है वो बता रही है चुनाव में उतर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित है और उन्होंने पूरा मन बना लिया है।

Read More »