Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » 2019 » April » 10 (page 3)

Daily Archives: 10th April 2019

आम चुनाव-2019 का प्रथम चरण 11 अप्रैल को

कल 91 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा
14 करोड़ 21 लाख 69 हजार से अधिक मतदाता 1279 उम्‍मीदवारों के भाग्‍य का फैसला करेंगे
लोकसभा सीटों की संख्‍या के संदर्भ में प्रथम चरण का तीसरा स्‍थान
20 राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 1 लाख 70 हजार से अधिक मतदान केंद्र
थर्ड जेंडर के 7764 मतदाता मतदान करेंगे
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में प्रथम चरण का मतदान (11.04.2019)
 

राज्‍य/केंद्रशासित प्रदेश

 

प्रथम चरण मे संसदीय निर्वाचन क्षेत्र

 

मतदाताओं की कुल संख्‍या

 

पुरूष मतदाताओं की संख्‍या महिला  मतदाताओं की संख्‍या थर्ड जेंडर  मतदाताओं की संख्‍या उम्‍मीदवारों की संख्‍या मतदान केंद्रों की संख्‍या
आंध्र प्रदेश 25 39345717 19462339 19879421 3957 319 45920
अरूणाचल प्रदेश 2 798248 394456 403792 0 12 2202
असम 5 7603458 3865334 3737970 154 41 9574
बिहार 4 7440324 3894024 3546001 299 44 7486
छत्‍तीसगढ़ 1 1377946 662355 715550 41 07 1878
जम्‍मू-कश्‍मीर 2 3317882 1716933 1600897 52 33 4489
महाराष्‍ट्र 7 13035501 6671196 6364124 181 116 14731
मणिपुर 1 1010618 495583 515022 13 08 1562
मेघालय 2 1892716 936579 956137 0 9 3167
मिजोरम 1 784405 381991 402408 6 06 1175
नगालैंड 1 1206287 607859 598428 0 04 2227
ओडिशा 4 6003707 2972925 3030222 560 26 7233
सिक्किम 1 423325 216222 207103 0 11 567
तेलंगाना 17 29518964 14842619 14674977 1368 443 34603
त्रिपुरा 1 1347381 682044 665327 10 13 1679
उत्‍तर प्रदेश 8 15382615 8391958 6990322 826 96 16635
उत्‍तराखंड 5 7854023 4053944 3711220 259 52 11235
पश्चिम बंगाल 2 3454276 1773196 1681051 29 18 3844
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह 1 317878 168701 149168 9 15 406
लक्षद्वीप 1 54266 27475 26791 00 06 51
कुल 91 142169537 72217733

 

69855931

 

7764

 

1279

 

170664

 

प्रथम चरण में राज्‍यों/केंद्रशासित प्रदेशों की संख्‍या 20

Read More »

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का बड़ा बयान यूपी 74 सीट जीतेगे

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस में पार्टी पदा अधिकारियों के साथ बैठक करने पहुंचे स्वास्थ और परिवार कल्याण केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बताया की हाथरस लोकसभा प्रभारी और विधायकों व् कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की कार्यकर्ताओं में उत्साह है। चुनाव की रणनीति के लिए हर बारीकी पर ध्यान दिया जा रहा है। श्री नड्डा ने कहा की इस बार प्रथम चरण से लेकर सातो चरण में हमें देखने को मिल रहा है की पिछली बार 73 सीटें आई थी अब इस बार 73 की जगह 74 सीटें होंगी 72 नहीं होंगी। इस हाथरस लोकसभा पर भी विजय हासिल करेंगे ही लेकिन सारे प्रदेश में उत्साह का माहौल दिख रहा है। जो प्रथम चरण की सीटें है वो बता रही है चुनाव में उतर प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद देने के लिए उत्साहित है और उन्होंने पूरा मन बना लिया है।

Read More »

डीएम ने मतदाता जागरूकता प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के अन्र्तगत स्वीप के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रचार वाहनों को आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों की ओर जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जोगिन्दर सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज वर्मा आदि ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह प्रचार वाहन जनपद के चारों विधानसभाओं में जायेगी विभिन्न पोस्टर स्लोगन आदि से मतदाताओं को जागरूक करेंगे तथा मतदाताओं को ईवीएम मशीन व वीवीपैट के संचालन आदि की जानकारी भी देंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने विकास भवन माती से मतदाता जागरूकता अभियान के बैनर, होर्डिंग लगे विभिन्न वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वाहन जनपद के कोने कोने में जाकर मतदाताओं में जागरूकता फैलायेगें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मूल उद्देश्य मतदाताओं को घर से निकालकर पोलिंग बूथ तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना है।

Read More »

चुनाव के समय मतदाता को जागरूक करने में लगे राजनैतिक दल

देश में एक बार फिर चुनाव होने जा रहे हैं और लगभग हर राजनैतिक दल मतदाताओं को “जागरूक” करने में लगा है। लेकिन इस चुनाव में खास बात यह है कि इस बार ना तो कोई लहर है और ना ही कोई ठोस मुद्दे यानी ना सत्ताविरोधी लहर ना विपक्ष के पक्ष में हवा। बल्कि अगर यह कहा जाए कि समूचे विपक्ष की हवा ही निकली हुई है तो भी गलत नहीं होगा। क्योंकि जो भ्रष्टाचार का मुद्दा अब तक के लगभग हर चुनाव में विपक्षी दलों का एक महत्वपूर्ण हथियार होता था इस बार उसकी धार भी फीकी है। इस बात का एहसास देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी हो गया है शायद इसलिए कल तक जिस रॉफेल विमान की सवारी करके वो सत्ता तक पहुंचने की लगातार कोशिश कर रहे थे आज वो उनके चुनावी भाषणों से ही फुर्र हो चुका है। हाँ लेकिन चौकीदार पर नारे वो अपनी हर चुनावी रैली में लगवा ही लेते हैं। लेकिन उनके चौकीदार चोर है के नारे की हवा “मैं भी चौकीदार” कैंपेन ने उतनी नहीं निकाली जितनी मात्र चार माह पुरानी खुद उनकी ही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के करीबियों पर पड़े हाल के ई डी के छापों ने निकाल दी। लेकिन यह पहली बार नहीं है जब उनके चुनावी मुद्दे खुद उन्हीं की पार्टी ने उनसे छीन लिए हों।

Read More »