Saturday, April 19, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वीरांगना बहनों ने स्वयंसेवक को बांधी राखी

वीरांगना बहनों ने स्वयंसेवक को बांधी राखी

फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर कार्यालय पर वीरागंना बहनों ने स्वयंसेवकों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया।
इस अवसर पर सह प्रांत प्रचार प्रमुख ब्रजप्रांत कीर्ति भाई साहब ने कहा रक्षाबंधन पर्व केवल भाई-बहनों का त्योहार नहीं है। हम सबको रक्षाबंधन पर्व पर अपने पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। हमें पेड़ों को रक्षासूत्र बांध उनकी रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहना चाहिए और हमे घुमंतू परिवार के साथ भी रक्षाबंधन मनाना चाहिए। वहीं वीरांगना वाहिनी की जिला महिला प्रमुख पूनम चौहान, महानगर सहसंयोजिका डॉ. दुर्गेश, नेहा वर्मा, मुस्कान चौहान ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के माथे पर तिलक कर, राखी बांधकर एवं मिष्ठान खिलाकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। इस दौरान संघ के महानगर प्रचारक धर्मेंद्र, भारत, अभिषेक, सत्यम, अजय विद्यार्थी, अंकुश, कुणाल, महानगर कार्यवाह गौरव, संदीप, राजीव, कृष्णकांत, मुकेश, शिवम, अंकित आदि मौजूद रहे।